हमारा संविधान

हमारा संविधान | Kavita

हमारा संविधान

( Hamara Samvidhan )

*****

दिया है हक हमें
लड़ने का
बढ़ने का
डटने का
सपने देखने का
बोलने का
समानता का
अपनी मर्ज़ी से पूजन शिक्षण करने का
आजादी से देश घूमने का।
किसी भूभाग में आने जाने का
बसने और
कमाने खाने का।
न कोई रोक टोक
न कोई भेदभाव
सभी समान इसकी नज़रों में
चाहे दीन हो या साव।
व्यवस्थाएं की गई हैं कई,
ताकि सोचें सीखें ज्ञान नई नई।
क्रमानुसार अनुच्छेदों में किया है प्रावधान,
बाबा साहब ने लिखी यह संविधान;
उनके हम पर हैं कई एहसान।
जरूरी है उनके बताए मार्ग पर चलने की,
संवैधानिक दायरे में रहकर बढ़ने की।
हक हुकूक के लिए लड़ने की,
एकता सौहार्द स्थापित करने की।
साजिशों को दरकिनार करने की,
साजिशकर्ताओं को सबक सिखाने की;
संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की।
हमारा अभिमान हमारा संविधान।

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : –

https://thesahitya.com/ek-maa-ki-bebasi/

Similar Posts

  • कितना आसाँ है कहना – भूल जाओ | Ghazal

    कितना आसाँ है कहना – भूल जाओ ( Kitna aasan hai kehna – bhool jao )   इस दिल पे इतनी सी इनायत करना सुर्ख लबो में अलफ़ाज दबाये रखना खामोश रही आँखो पे सवालात न करना चंद रौशनदानो को भी घर में खुला रखना   हवा का रुख बदलेगा जमाना जब भी घर की…

  • तुम अगर साथ दो | Geet

    तुम अगर साथ दो ( Tum agar saath do )   तुम अगर साथ दो तो मैं गाता रहूं, लेखनी  ले  मां  शारदे मनाता रहूं।   महके जब मन हमारा तो हर शब्द खिले, लबों से झरते प्यारे मीठे मीठे बोल मिले। जब चले साथ में हम हंस कर चले, सुहाने सफर में हम हमसफर…

  • राम दूत हनुमान | Hanuman ji kavita

    राम दूत हनुमान ( Ram doot hanuman )    शंकर भोलेनाथ के आप ग्यारवें रूद्र अवतार, मंगलवार व शनिवार ये दोनों है आपके वार। जो नर-नारी श्रृद्धा से यह लेता आपका नाम, बन जातें है बिगडे़ हुऐ उसके सारे वह काम।।   माता अंजनी के पुत्र और श्रीराम प्रभु के दूत, बचपन में सूरज को…

  • बचपन | Bachpan

    बचपन ( Bachpan )  ना जाने हम कब बडे होगये, माँ पकड़ के उगली चलना सिखाती थी। आज खुद ही चलने के काबिल हो गये, कल हम बच्चे थे, आज ना जाने इतने बड़े हो गये.. परिवार से दूर हो गए दोस्तो से पास हो गये, वो बचपन मेरा था बहुत ही खुबसुरत | पल…

  • गांधी जयंती | शास्त्री जयंती

    गांधी जयंती/शास्त्री जयंती ( Gandhi Jayanti | Shastri Jayanti )   द्वि विभूति एक्य जयंती, हिंद धरा अति आह्लाद दो अक्टूबर अद्भुत अनुपम, द्वि महापुरुष अवतरण दिवस । प्रथम अहिंसा परम पुजारी, द्वितीय सादगी उपमा पियस । कोटि कोटि अनंत नमन , आत्मसात दोऊ उपदेश प्रसाद । द्वि विभूति एक्य जयंती, हिंद धरा अति आह्लाद…

  • अंधेरे उजाले | Andhere Ujale

    अंधेरे उजाले ( Andhere ujale )    देखोगे यदि आज की सरलता तो बढ़ जाएगी कल की जटिलता उजाले के लिए दीप जलाने होंगे अंधेरा तो बिन बुलाए का साथी है समझते हो जिन्हें आप अपना तुम उन्हें भी इंतजार है आपकी सफलता का दुनिया एक बाजार है मेरे बड़े भाई यहां मुफ्त में कभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *