महाराणा प्रताप प्राइड सम्मान 2024 से नवाजे गए वरिष्ठ लेखक रामकेश यादव

मुंबई, जाने-माने वरिष्ठ लेखक व रॉयल्टी प्राप्त कवि रामकेश एम.यादव को राजस्थान स्थित संगम अकादमी कोटा के संस्थापक और सी.ई.ओ. ओमप्रकाश लवलंशी ने इन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय व सराहनीय कार्य के लिए महाराणा प्रताप प्राइड अवार्ड -2024 से नवाजा है।

श्री यादव ग्राम तेजपुर, ब्लॉक-तहसील मार्टिनगंज जनपद आजमगढ़ के मूल निवासी हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री यादव का गद्य-पद्य दोनों विधाओं पर समान अधिकार है।


बृहन्मुम्बई महानगर पालिका,मुंबई में एक शिक्षक पद से सेवानिवृत्त होकर श्री यादव सम-सामयिक साहित्य तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़कर समाज को एक नया आयाम दे रहे हैं।

गौरतलब है कि पंडित दीनदयाल पुरस्कार सहित 373 सम्मान पत्रों,1700 लेखों-पत्रलेखों के अलावा 26 पुस्तकें लिख चुके श्री यादव को इस उपलब्धि पर लेखकों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने बधाई दिया।


अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक रत्न सम्मान 2024 से नवाजे गए लेखक रामकेश यादव

मुंबई, जाने-माने रॉयल्टी प्राप्त कवि व वरिष्ठ लेखक रामकेश एम.यादव को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर निस्वार्थी राष्ट्रीय समूह ढाणा झज्जर हरियाणा के संस्थापक अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जाखड़ ने उनकी रचना मजदूर पर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक रत्न सम्मान -2024 से नवाजा है।

श्री यादव ग्राम तेजपुर, ब्लॉक -तहसील मार्टिनगंज जनपद आजमगढ़ के मूल निवासी हैं। बृहन्मुम्बई महानगर पालिका, मुंबई में एक शिक्षक पद से सेवानिवृत्त होकर अब साहित्य-सर्जना में अपना बेशकीमती वक़्त व्यतीत कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पंडित दीनदयाल पुरस्कार सहित 372 सम्मान पत्रों,1700 लेखों-पत्रलेखों के अलावा 26 पुस्तकें लिख चुके श्री यादव को इस उपलब्धि पर लेखकों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने बधाई दिया।

 


रॉयल्टी प्राप्त कवि रामकेश एम. यादव को माँ शारदा सम्मान से नवाजा गया!

मुंबई, रॉयल्टी प्राप्त कवि व वरिष्ठ लेखक रामकेश एम.यादव को बिहार का औरंगाबाद साहित्य, कला व संस्कृति की संवाहक, साहित्यकुंज, कवि स्पर्श के सहनिदेशक श्रीराम राय, महासचिव अरविंद अकेला ने इन्हें माँ शारदा सम्मान 2024 से नवाजा है।

पंडित दीनदयाल पुरस्कार सहित 367 सम्मान पत्रों,1700 लेखों-पत्रलेखों तथा 26 पुस्तकें को लिख चुके श्री यादव को इस उपलब्धि पर लेखकों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने अपनी हार्दिक शुभकामनायें दी हैं।

 


सर्वोदय नगर कॉम्प्लेक्स के रहिवासियों ने किया लेखक रामकेश यादव का सत्कार

ठाणे स्थित अम्बरनाथ पश्चिम के सर्वोदय नगर कॉम्प्लेक्स के रहिवासियों ने रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक रामकेश यादव का बनाना लीफ हॉटेल में गर्मजोशी के साथ सत्कार किया। गौऱतलब है कि श्री यादव को अभी हाल में यादव ट्रस्ट ठाणे ने यदुकुल गौरव सम्मान -2024 से अलंकृत किया था।

श्री यादव का जन्म उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जनपद, ब्लॉक -मार्टीनगंज के गाँव -तेजपुर में हुआ है। इनकी 26 पुस्तकें तथा 1700 से अधिक लेख,पत्रलेख प्रकाशित हो चुका है। महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्मिती व अभ्यासक्रम ससंशोधन मंडल,पुणे द्वारा इनकी दो रचनाएँ यहाँ के पाठ्यक्रम में शामिल की जा चुकी हैं।

इस सत्कार,सम्मान में रिटा.लेफ्टिनेंट आ.बी.एल. यादव, प्रिंसिपल रामभुवन यादव (जौनपुर),
वाईस प्रिंसिपल जगन्नाथ यादव (मुंबई), आर. जी. यादव, सूर्यलाल यादव,रामाज्ञा यादव,जयराम यादव, श्रीप्रकाश राजभर, एल. एस. यादव,सुनील सुसे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इस तरह की उपलब्धि प्राप्त कर रहे श्री यादव को सभी ने अपनी हार्दिक शुभकामनायें और बधाई दी है।

यह भी पढ़ें :-

गणतंत्र दिवस पर संजीवनी संस्था के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी आयोजित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here