Kavita Jal Hai to Kal Hai

जल है तो कल है | Kavita Jal Hai to Kal Hai

जल है तो कल है

( Jal Hai to Kal Hai )

 

सृष्टि पंच तत्व प्रभा,
जल अद्भुत अनमोल ।
जीवन आयुष श्रेष्ठ पद,
पग पग दिव्य तोल ।
अमृत तुल्य नीर संग ,
जीवंत हर पल है ।
जल है तो कल है ।।

पेयजल दुरूपयोग व्यर्थता,
सर्वदा अक्षम्य पाप ।
अवांछित कृत्य परिणति ,
मानवता स्पंदन संताप ।
सलिल अतिदोहन काज,
प्रकृति काया निर्बल है ।
जल है तो कल है ।।

जल संरक्षण महाकाज ,
प्रयास संचेतना जरूरी ।
जीवन उत्तम आभा हित,
बचाव एकमात्र धुरी ।
उद्गम स्थल खुशहाली,
खुशियां आगम सकल है ।
जल है तो कल है ।।

सर्वजन सदा अग्र तत्पर,
जल संरक्षण परम शपथ ।
समृद्ध उन्नत संसाधन चाह,
प्रशस्त आह्लादित भोर पथ ।।
जल बचत मूल मंत्र व्यंजना ,
समग्र जीवन सुसफल है ।
जल है तो कल है ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

शब्द प्रणय | Shabd Pranay

Similar Posts

  • घूरती निगाहें | Poem ghoorti nigahen

    घूरती निगाहें ( Ghoorti nigahen )   सिर पर तलवारों सी लगती हमको घूरती निगाहें अंगारों से वार सहती रहती अक्सर जीवन राहें   जाने क्यों भृकुटियां तनी नैनो से ज्वाला सी बरसे झील सी आंखें दिखाती तीर तलवार भाला बरछे   घूरती निगाहों का भी हौसलों से सामना कर लो बर्बादियों का कहर है…

  • कश्ती और पतवार | Poem on kashti aur patwar

    कश्ती और पतवार ( Kashti aur patwar )     साहिल से कहने लगी कश्ती बड़े प्यार से। आगे बढ़ती मैं सदा मांझी की पतवार से।   नैया पार लगाये मांझी ले करके पतवार। भवसागर पार लगाए जग का वो करतार।   मंझधार में डूबी नैया बिन नाविक पतवार। जिंदगी के सफर में सदा बांटो…

  • बादल कही से आओ ना

    बादल कही से आओ ना ( बाल गीत ) सूरज मामा आसमान परबढ़ती गर्मी तापमान परसुख गईं सब नदियां नालेदादी नहीं लेती एक निवाले यह गर्मी खूब सताती हैतन मन में आग लगाती हैपंखे के नीचे सोते हैंफिर भी गर्मी से रोते हैं गुनगुन कान्हा सोना प्यारेगिनते रहते जाग के तारेनारियल पानी खीरा ककड़ीकुछ नहीं…

  • स्वर कोकिला लता मंगेशकर | Poem on Lata Mangeshkar in Hindi

    स्वर कोकिला लता मंगेशकर ( Swar kokila  Lata Mangeshkar )   स्वर कोकिला गूंजती मधुर गीत तरानों में संगीत साज थिरकते स्वर लहरी गानों में   श्रद्धा से नतमस्तक है सारा हिंदुस्तान तेरा शब्द सुमन समर्पित है भाव भरा वंदन मेरा   गीत सुरीले मधुर कंठ मीठी मीठी आवाज लिए देश-विदेश गूंज रही लहरी सुरीले…

  • अनोखा फैसला

    अनोखा फैसला **** सुन आई हंसी और हुआ आश्चर्य जब फैसला सुनाया गया भाई! मुझसे तो ना रहा गया दुनिया का अनोखा और संभवतः इकलौता है मामला पहले भी आपने बाबरी मस्जिद विध्वंस जेसिका हत्याकांड और न जाने कितने फैसले देखे सुने होंगे, आश्चर्यचकित भी हुए होंगे! एक और फैसला आया है- जिसमें इंसान हुआ…

  • अरज सुनो माते | Araj Suno Mate

    अरज सुनो माते ( Araj Suno Mate ) हर जनम तुमको मनाती। सर्वस्व को मैं हूँ पाती। इस जनम भी मिला दो मांँ। प्रभु चरण घर दिला दो मांँ । प्राण हीन मैं उनके बिना । मर-मर हो रहा है जीना। खुशी के प्रसुन खिला दो मांँ । प्रभु चरण घर दिला दो मांँ ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *