Aandhiyan

आँधियाँ | Aandhiyan

आँधियाँ

( Aandhiyan )

 

वक्त की आंधियां इस कदर छाई है,
गिरे तो मुश्किल से संभल पाई है।

ज़िन्दगी की इस तेज़ रफ़्तार ने
तो कई घरों से छतें तक उड़ाई है।

बेवजह हमसे कुछ चाहतें चुरा कर
नामुमकिन सी ख्वाहिशेँ जगाई है।

हसरतें दिल में रख भूलाना ही सही
मुमकिन सफर की राह कब दिखाई है।

यहाँ कब हम अपनी मर्ज़ी से रहे
जो मिला हमने तो उससे ही निभाई है।

तक़दीर और चाहत कब एक हुए
जीवन में कठिन बस यही एक लड़ाई है।

 

शैली भागवत ‘आस’
शिक्षाविद, कवयित्री एवं लेखिका

( इंदौर ) 

यह भी पढ़ें :-

बेमानी | Bemani

 

Similar Posts

  • मुसाफिर हैं आदमी: अहं किस बात की ?

    मुसाफिर हैं आदमी: अहं किस बात की ? ************ न कोई हैसियत अपनी,न स्थायी मकान, जिंदा हैं जब तलक,तभी तक है पहचान। ढ़ाई किलो का था,जब तू आया था यहां, बस उतना ही रह जाओगे,जब जाओगे वहां। विश्वास न हो तो उठा लाना! राख के उस ढ़ेर को- जो चिता की अग्नि में जल कर…

  • बेशर्मी का रोग | Besharmi ka Rog

    बेशर्मी का रोग ( Besharmi ka rog ) कैकयी संग भरत के, बदल गए अहसास। भाई ही अब चाहता, भाई का वनवास।। सदा समय है खेलता, स्वयं समय का खेल। सौरभ सब बेकार हैं, कोशिशें और मेल।। फोन करें बस काम से, यूं ना पूछे हाल। बोलो कब तक हम रखें, सौरभ उनका ख्याल।। जिन…

  • कैसा गणतंत्र | Kaisa Gantantra

    कैसा गणतंत्र ? किसका गणतंत्र ?   जिस देश में , आज भी, संतुलित आहार तो दूर , करोड़ों लोग भूख से, तड़प कर दम तोड़ देते हो, किसान आत्महत्या, करने को मजबूर हो, युवा उच्च शिक्षित होते हुए भी दर-दर भटकने को मजबूर हो, दिन-रात काम करने के बावजूद करोड़ लोग फुटपाथ पर, सोने…

  • पापा पढ़ने जाऊंगी | Bal diwas poem in Hindi

    पापा पढ़ने जाऊंगी  ( Papa padhne jaungi )   गांव में खुलल आंगनबाड़ी मैं पापा  पढ़ने जाऊंगी तुम पढ़ें नही तो क्या हुआ? मैं पढ़कर तुम्हें पढ़ाऊंगी,   सीख हिन्द की हिंदी भाषा हिन्दुस्तानी कहलाऊंगी अरूणिमा सी बन कर बेटी पापा की नाम बढ़ाऊंगी ,   बेटा से बढ़कर बेटी है यह सिद्ध कर दिखलाऊंगी…

  • मन | Man

    मन ( Man )    मन की अशुद्धता मे प्रीत नही होती मन की चंचलता मे जीत नही होती मन की व्याकुलता मे गीत नही होती मन की अस्थिरता मे संगीत नही होती मन एक मध्य की स्थिति है ज्ञान भाव से परे की प्रवृत्ति है रंग,रूप,स्पर्श आदि से प्रभावित है मन सब के लिए…

  • मन का राजमहल खाली है | Man ka Rajmahal

    मन का राजमहल खाली है ( Man ka rajmahal kahan hai )   मन का राजमहल खाली है, खुशियों की बहार बनो। महका दो मन की बगिया, आकर तुम गुलजार करो। बन जाओ मन की मलिका, महलों की प्राचीर कहे। दिल का सिंहासन खाली है, आकर तुम श्रंगार करो। महक उठी है मन की वादियां,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *