How to stay healthy in old age in Hind

वृद्धावस्था में स्वस्थ कैसे रहे | विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशेष

जीवन में वृद्धावस्था अवश्यंभावी है इस सत्य से लोग डरते है। साठ वर्ष के बाद के समय को ही वृद्धावस्था मानते है।
वृद्धावस्था में सुखी व स्वस्थ कैसे रहे यह हमारा अधिकार है।

वैसे तो हर रोग इस उम्र में हो सकता है लेकिन शारीरिक कमजोरी की वजह से ज्यादा तकलीफ देता है वृद्धावस्था में मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, लकवा खांसी व दमा, जोड़ो का दर्द, मोतियाबिंद, दांतो की तकलीफ, चर्म रोग, कैंसर, हडिडयों का कमजोर होना, नींद कम आना, भूलने की आदत, थकावट, खून में चर्बी ज्यादा होना, बालों का झड़ना आदि ज्यादा लक्षण पाए जाते है।

हम लोग साधारण व्यायाम, टहलना, योग, संतुलित भोजन, नशे से दूर, चिकित्सकीय सहायता तथा सकारात्मक सोच से स्वस्थ दीर्घायु जीवन जीया जा सकता हे। पहले के लोग आज की अपेक्षा अधिक परिश्रम करते थे तो वे कम बीमार पड़ते थे तथा लंबी आयु प्राप्त करते थे।

उनका जीवन मोटा खाना मोटा पहनना व मोटी सोच रखना था। आज के लोग चिंता मे डूबे रहते है गेंहू तथा चावल ज्यादा खाते है व्यायाम बहुत कम लोग करते है। संतुलित भोजन में सभी प्रकार के व सभी रंगो के फल व सब्जियां खानी चाहिये। बाजरा जौ ज्वार का सेवन दीर्घायु बनाता है।

वृद्धावस्था में अनाज कम खायें। सोने के तीन घंटे पहले खाना खायें। मीठा व चिकनाई कम खाएं। दालों का प्रयोग करें। बीड़ी सिगरेट व तंबाकू पदार्थो से दूर रहे। यह खांसी दमा व कैंसर को रोकने मे सहायक होता है। शराब का सेवन मनुष्य समाज व देश के लिए घातक है। इससे बचना आवश्यक है।

सकारात्मक सोच रखें। चिंतामुक्त रहें। दोस्तों के साथ गप शप करे। परिवार जनों से मिलजुलकर रहे। आधा घंटे संगीत भी सुनें। कविता सृजन भी मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। भगवान की भक्ति करें। समय समय पर चिकित्सक की सलाह लें। गुनगुना पानी पीएं। शरीर में पानी की कमी ना होने दे।

सामाजिक सरोकार में भाग लें। जरूरतमंद की सेवा करने का प्रयास करें। संतोषी जीवन जीएं। ब्लड प्रेशर दमा मधुमेह आदि लाइलाज बीमारियां है लगातार दवाई लें। बुढ़ापे में प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ी हो जाती है उससे पेशाब बार बार लगता है रात को सोने नही देता है और पेशाब पर नियंत्रण भी नहीं रहता।

प्रारंभिक अवस्था में दवाई से नियंत्रण किया जा सकता है बड़ा होने पर आपरेशन ही इलाज है। बुढ़ापे में जोड़ो का दर्द ज्यादातर लोगो को होता है शरीर में केल्शियम की कमी हो जाती है गिरने पड़ने की भी ज्यादा संभावना रहती है। इस उम्र में जवानों द्वारा किये जाने वाले कार्य ना करें जैसे पेड़ पर चढ़ना सीडियों पर चढना, बाथरूम में फिसलने से बचे।

कैंसर का प्रथम अवस्था में इलाज हो सकता है अगर आपको भूख कम लगना, कमजोरी आना आदि लक्षण हो तो चिकित्सक से संपर्क करें। बुढ़ापे में दांत भी ढीले होकर गिर जाते है।

समय पर नये दांत लगवा लीजिये। इस उम्र में दिखने मे भी कठिनाई होती है दूर या नजदीक दृष्टी के लिए चश्मा लगवायें तथा मोतियाबिंद होने पर आपरेशन करवा लें। वृद्धावस्था में चमड़ी भी रूखी हो जाती है वेसलीन या एलोवेरा शरीर पर लगाएं तथा उचित मात्रा में पानी पीएं। नमक का सेवन कम करें।

अपने जीवन का संचित किया धन अपने पास रखे जो बुढ़ापे मे आपका सहयोगी बनता है। जरूरी नहीं है कि सभी की संतान अपने माता पिता का बुढ़ापे में ध्यान रखे। नौकरी से सेवानिवृत होने के बाद कुछ ना कुछ करते रहे। व्यस्त रहे और मस्त रहें, सदा स्वस्थ रहे। यही स्वास्थ्य की निशानी है।

जीवन जीना हमारे हाथ मे है समझदारी से इन बातो को ध्यान रखें। स्वस्थ रहेंगे यह हमारा अधिकार तो है ही साथ ही कर्तव्य भी है। हम स्वस्थ होंगे तो हमारा परिवार स्वस्थ रहेगा व देश सुदृढ होगा।

Dr Dayashankar Jangid

DR. DAYASHANKAR JANGID
JANGID HOSPITAL NAWALGARH

यह भी पढ़ें:-

राजस्थान स्थापना दिवस | Rajasthan Sthapana Divas

Similar Posts

  • चकई की वापसी | ललित

    होली अंक के लिए रचनाएं मंगा कर जगह नहीं देना भी एक होली है। किसी के लिए उत्साह की होली तो किसी के लिए धुआं- धुआं कर जलने की होली। चिंता नहीं बस फिक्र कीजिए ना जनाब, चिंता कीजिएगा तो सूख कर लकड़ी हो जाइएगा, कोई काम नहीं आएगा।क्योंकि यहांँ मुँह देख कर गुलाल लगाया…

  • शांति रूपी धन

    गर्मियों के दिनों में भी अक्सर कमाई करने के उद्देश्य से अधिकांश निर्धन लोग कुछ न कुछ व्यवसाय जरूर करते हैं, ऐसे ही एक घटना है जबलपुर स्थित कृष्णा नगर की एक शरीर से दुर्बल, पतले, दुबले बूढ़े व्यक्ति हाथ कंपकपाते हुए चेहरा गर्म हवा के थपेड़ों से झुलस चुका था। बच्चे भी बड़े हो…

  • बेटियां – दुर्भाग्य या सौभाग्य ???

    बेटियां – दुर्भाग्य या सौभाग्य ??? राजेश के जब दूसरी बेटी हुई वह उदास थे।वह रो रहे थे इसलिए नही कि उनके एक के बाद दूसरी भी बेटी ही हुई बल्कि इसलिए क्योंकि उनके पास उन्हें पालने-पोसने के लिए कुछ नही था। वह बेहद मुफ़लिसी के दौर से गुजर रहे थे..वक्त उनका चारो तरफ से…

  • नेचुरल कलर | Natural Colour

    हमारे मोहल्ले के श्रीमान चंपकलाल जी एक नेचर लवर है । इस बार होली के त्यौहार से पहले उन्होंने सभी बच्चों को समझाया कि,”बच्चों बाज़ार में मिलने वाले गुलाल व कलर केमिकल युक्त होते हैं, जिससे हमारी त्वचा एवं शरीर को नुक़सान होता है इसलिए हम सभी को प्राकृतिक रंगों से ही होली खेलनी चाहिए…

  • अम्मा | Amma

    अम्मा ( Amma )   देखते ही देखते बाबूजी चल बसे और माँ बूढी से और ज्यादा बूढी हो गयी… आँखे उदास हो गयी पर चेहरे की चमक कम ना हो पायी। अगर आँखों को देखा जाए तो अब भी उसमें ळही प्यार वात्सल्य और अपनापन है जो मै देखता हूँ समझता हूँ पर चाह…

  • कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद

    कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद (Katha samrat munshi premchand )   उपन्यास और कहानियों का जब भी जिक्र आता है तो सिर्फ एक नाम ही सामने नजर आता है। “सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी” उनकी कहानियां पढ़कर हम बड़े हुए हैं हिंदी उपन्यास में हिंदी में, प्रेमचंद जी का पहला उपन्यास सेवासदन था। इससे पूर्व भी उनके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *