Kahani Achuto ka Bhagwan

अछूतो का भगवान | Kahani Achuto ka Bhagwan

चारों तरफ मैले कुचैले कपड़े पहने बच्चे दिखाई दे रहे थे । बदबू ऐसी आ रही है कि एक-दो मिनट बैठना मुश्किल है । कैसे रहते होंगे ये लोग ? क्या लोगों की जिंदगी ऐसे भी हो सकती है ?जहां जानवर भी ना रहना चाहे वहां मनुष्य रह रहे हैं।

सुरेश को आज नींद नहीं आ रही थी । वह आज जब प्रयागराज के परेड ग्राउंड से लौट रहा था तो सोचा चलो कुष्ठ आश्रम टहल लिया जाए। जब वह वहां गया तो वहां का नजारा देखकर उसे जैसे चक्कर आने लगा।

वहां से भी गया गुजरा दृश्य तो डाट पुल के नीचे रहने वाले की थी जो अपने पत्नी बच्चों के साथ रह रहे थे। लेटे हुए उसके मन में संकल्प उभरा कि उनके लिए कुछ करना चाहिए ।

लेकिन वह सोचने लगा मैं कर भी कह सकता हूं ?मेरे पास तो कुछ है नहीं । घर से जो कुछ पैसे मिल जाते हैं उसी से किसी प्रकार महीने का खर्चा चल पाता है।

फिर उसने सोचा इन्हें आर्थिक नहीं बल्कि शैक्षिक रूप से मदद करनी चाहिए । यह सोचकर वह सो गया अगले दिन से जब वह टहलने जाता तो उसी में कुछ क्षण उनके बच्चों को पढ़ाने में लगाने लगा । वहां कोई बच्चे पढ़ने जाते तो थे नहीं अधिकांश इधर-उधर भीख मांगते या फिर आलोपशंकरी मंदिर में मांगने जाते थे । शिक्षा का कहीं नामोनिशान नहीं था।

एक दिन जब वह वहां गया तो बच्चों के माता-पिता से उसने कहा -” आप इनका नाम विद्यालय में क्यों नहीं लिखवा देते? हमारे इस तरह पढ़ाने से उन्हें अक्षर ज्ञान तो हो जाएगा लेकिन उन्हें कोई प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा।

बच्चों के अभिभावकों ने कहा -” क्या बताएं साहब , हमहू तो बहुत चाहत है कि हमारा लड़कवन पढ़-लिखी जाए ।लेकिन उनका पढ़ाई लिखाई की पेट भरीं।”

सुरेश ने कहा -” आजकल सरकारी विद्यालयों में सब कुछ फ्री में पढ़ाई हो रही है । दोपहर का भोजन भी मिलता है। कहो तो पास के प्राइमरी स्कूल में बात करें।”

उनमें से एक अभिभावक ने कहा-” साहब ! हम एक बार अपने लड़कियों के लई के गा रहे लेकिन वहां नाम नहीं लिखे । कह रहे थे मांगतवन के बच्चों का नाम नहीं लिखेंगे।

बहुत प्रयास किया लेकिन नहीं लिखा जा सका।”
रमेश ने कहा-” कोई बात नहीं मैं बात कर लूंगा । पहले तुम लोग बच्चों को साफ सुथरा रखो । यह तुम ऐसे ही बच्चों को लेकर चले जाओगे तो कैसे कोई स्कूल वाला नाम लिखेगा।”

फिर रमेश ने उन बच्चों को जब तक वह शहर में रहा पढ़ाने जाता रहा । यह एक तरह से उसकी दिनचर्या में जुड़ गया था। बच्चों में भी धीरे-धीरे परिवर्तन होने लगे थे । अब यह सब सारे कपड़े अच्छे से पहनते और शालीनता से बोलते।

पढ़ने के साथ ही वह उनको छोटी-छोटी सुंदर कहानियां भी सुनाया करता । कुष्ठ आश्रम में भी पीड़ित लोगों के दुख दर्द में सहभागी बनता। कुष्ठ रोगियों के दुखों को देखकर उसे लगता कि दुनिया कैसे स्वार्थी हो गई है।जिन बच्चों को मां-बाप इतनी अभिलाषाओं से पलकोसकर बड़ा किया वहीं एक दिन थोड़ा रोग होने पर घर से निकाल दिया करते हैं।

सुरेश उनके लिए जैसे भगवान बनकर आया हो ।‌ वह सभी उसे बहुत मान सम्मान करते थे। सुरेश उनसे किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं रखता था बल्कि उनके हर सुख दुख में सहयोगी रहता जिसके कारण सुरेश उन लोगों के घर परिवार का एक सदस्य जैसा लगता था।

सुरेश की यह आदत वह जहां भी जाता दीन दुखियों गरीबों की सहायता में लगा रहता । जिसके कारण जहां भी जाता वह सबका चहेता बन जाता था। वहां के लोग यह चाहते हैं कि वह और आगे कहीं ना जाए यहीं पर रहे। हमारे बच्चों को पढ़ाये अच्छे-अच्छे गुण बताएं।

कहते हैं मनुष्य का काम प्यारा होता है चाम प्यारी नहीं होती । मनुष्य का यही गुण उसे सब का प्यारा बना देती हैं।

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें :-

रोशनी | Kahani Roshni

Similar Posts

  • परिया बाबा | Kahani Pariya Baba

    चीनू, मीनू , रामू, दिनेश , भोलू और टीनू पांच से दस वर्ष के बच्चे हाथों में गेंद उठाये शोर मचाते हुए घरों से निकले और खुले मैदान में आ कर गेंद को पैरों से लुढ़का लुढ़का खेलने लगे । दूर से आती बाँसुरी की धुन ने बच्चों का ध्यान आकर्षित किया और दिनेश ने…

  • लक्ष्मी | Laxmi

    अरे सुनते हो दीपावली का दिवस आ गया है एन वक्त पर बहुत भीड़भाड़ हो जाती है देखो धन्वंतरि पूजा चतुर्दश धनतेरस छोटी दीवाली बड़ी दिवाली भैया दूज मनाने तक बहुत सारे दिए चाहिए, इसलिए जल्दी चलकर हम लोगों को दिए और जरूरत के सामान खरीद लेने चाहिए। शारदा जी ने थोड़ी तेज आवाज में…

  • कैसे-कैसे योगी | Kahani Kaise Kaise Yogi

    चारों तरफ भीड़ ही भीड़ थी। सबके मुंह से एक ही बात निकल रही थी कि चमत्कार हो गया ।ऐसा चमत्कार तो मैंने देखा ही नहीं था। अरे देखो! बाबा ने कैसे पेशाब से दिए जला दिए। बहुत बड़ा पहुंचा हुआ संत है। इतना बड़ा संत तो हमने कभी नहीं देखा ही नहीं है। कितना…

  • जब मैं खुद को ठीक कर रही थी

    रात का अंधेरा घना था, लेकिन अंदर का अंधेरा उससे भी ज्यादा। मैं आईने के सामने खड़ी थी, अपनी ही आँखों में झाँकने की कोशिश कर रही थी। वहाँ एक थकी हुई स्त्री खड़ी थी—जिसने दूसरों को खुश रखने में खुद को खो दिया था। लेकिन उस रात, कुछ बदल गया। मैं अपने भीतर उठती…

  • श्री कृष्ण जन्म-अष्टमी | Shri Krishna Janm Asthami Kavita

     श्री कृष्ण जन्म-अष्टमी  ( Shri Krishna Janm Asthami )    जन्मअष्टमी उत्सव है, जय कृष्ण कन्हैया लाल की |   1. नन्हा कान्हां कृष्णा कन्हैया, माँ यसोदा का दुलारा है | प्यारी सूरत माखन की चोरी, सारे गोकुल को प्यारा है | पूतना,अजगर को तार दिया, कई दैत्यों को भी मारा है | किए बड़े-बड़े…

  • एहसास

    “पापा, मैं आपको कुछ बताना चाहता हूँ,” आरव ने अपने पिता राजेश से कहा। “क्या हुआ बेटा? बताओ,” राजेश ने पूछा। “आज मैं अपने दोस्त विशाल के घर गया था। उसके पिता शराब पीकर घर आए थे। वे बहुत गुस्से में थे और अपनी पत्नी और बच्चों को डांट रहे थे। मैंने देखा कि विशाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *