Kahani Kahan Tak

कहाँ तक | Kahani Kahan Tak

”  हलो ..भाई साहब , आप मेजर गौरव शर्मा बोल रहे है न ? ओके , मैं लाहौर से मरियम रहमान बोल रही हूँ । भाई  साहब शायद मेरे शौहर आपके साथ भारत- पाक , जंग में आपके साथ थे । उन्ही के विषय मे मैं आपसे बात करना चाहती हूँ। क्या आप मेरी दस मिनट दे कर बात सुनेंगे ?”

” बहन जी , फोन पर इतनी लंबी बात नही हो सकती । आप मुझे पत्र लिखें, उसके उत्तर में मैं सब कुछ बताने की पूरी कोशिश करूँगा ”

मेजर शर्मा ने फोन काटा और किसी गहरे सोच में पड़ गए । उन्होंने मरियम का न तो फोन  नोट किया और न ही पता पूछा । और तो और उसके शौहर का नाम तक नही पूछा । कौन था ? कहाँ था ? किस समय था ? अब तो वह समय भी गुजरे एक अरसा हो गया था । किस की बात कर रही थी यह महिला ?

कहीं को लफड़ा तो नही ? आदि आदि  प्रश्नों का उसके दिमाग में ढेर लग गया और भेजर शर्मा परेशान हो उठे । उन्होंने अपने जूते उतारे और बाहर बैत के सोफे पर बैठ चाय की चुस्की लेने लगे । किंतु प्रश्न जैसे पीछा छोड़ने को तैयार ही नही थे । कौन थी यह लेडी? कौन था इसका शौहर? किसके  साथ  मैं जंग में ?

मुझसे क्या  जनना चाहती थी यह ? मुझे कैसे जानती है ? इससे दुबारा कैसे बात की जाए ? आदि प्रश्नों ने उन्हें घेर लिया । मेजर शर्मा ने चाय का प्याला उठाया और लॉन में  टहलते हुए अनमने मन से चाय पीने लगे की तभी उनकी पत्नी  की आवाज ने उनका ध्यान भंग किया । वह कह रही थी –

” अरे ,आज अकेले ही चाय पी जा रही है । मुझे बुलाया तक नही ”
” क्या बताऊँ सुलभ ! आज एक बड़ी ही अजीब सी बात हुई । मैं जबसे क्लब से आया हूँ ,बहुत परेशान हूँ ”
भेजर शर्मा के माथे पर दिल की परेशानी साफ झलक रही थी । उनका चेहरा देख सुलभ भी परेशान हो गयी । वह तपाक स कह बैठी –

” अरे, तो अपनी परेशानी मुझसे बाटो न । मन हल्का हो जाएगा । बताओ क्या बात है ? ”
सुलभ का आग्रह इतना प्रभावक था कि मेजर  ने उसकी कमर में हाथ डाल अपने पास खींचा और सोफे पर बैठ बतियाने लगे तो सुलभ बोल उठी –

“आप एक्सचेंज में बात करके नम्बर क्यो नही पता कर लेते? शायद पता चल ही जाए । ”
सुलभ की बात सुन मेजर साहब भीतर गए और एक्सचेंज का फोन घुमा कर बोले –
” आधे घण्टे पहले जो लाहौर से ट्रंकाल आई थी मुझे उसका नम्बर चाहिए । क्या आप इतनी मदद कर सकते है ?”

” जरूर साहब । लेकिन बीस मिनट लगेंगे ”
” ओके । ठीक है । मैं इंतजार करूँगा ”

मेजर शर्मा बेसब्री से फोन का इंतजार कर रहे थे । बीस मिनट गुजर भी गए लेकिन फोन नही आया । मेजर साहब खीज उठे । वह चहल कदमी करते हुए हाथ पैर पटकने लगे कि अचानक घर के गेटमैन ने आ कर सलाम किया और एक पर्ची थमाते हुए बोला –

” साहब ! एक आदमी ने यह पर्ची आपको देने को बोला ” फिर सेल्यूट किया और वापस चला गया । उसके मुड़ते ही मेजर साहब ने पर्ची खोल नम्बर डायल किया तो उधर से ‘हलो’ शब्द सुनते ही मेजर बोले –

“बहन जी , आप मरियम रहमान बोल रहीं हैं न । बताओ क्या पूछना था आपको ”

” वीर जी ! मैं आज से ठीक दस दिन बाद आपके पास पहुँच जाऊँगी ” फिर बिना किसी उत्तर की इंतजार किये बिना फोन रख दिया। सुन कर मेजर का मुँह लटक गया । उन्होंने रिसीवर तो रख दिया पर मरियम की ओर से किया गया सम्बोधन उनके कानों में गूंज रहा था ।

उस दिन के बाद वह बेहद चिंतित और परेशान रहने लगे थे । घर के बाहर लॉन में बैठ वह अक्सर अपनी पत्नी से अपनी चिंता बताया करते तो सुलभ कह बैठती –

” चिंता न करो । यह इन्तजार भी खत्म हो जायेगा । फिर सबकुछ मालूम हो जाएगा ।” और बड़ी सरलता से उनका ध्यान अपनी तरफ खींच के दूसरी बात में उलझा दिया ।।

रविवार का दिन था । दोपहर के लगभग साढ़े बारह बजे होंगे कि घर के समाने एक थ्री व्हीलर आ कर रुका । गेट पे खड़े गेटमैन से मेजर शर्मा को सूचित करने के लिए कह थ्रीव्हीलर से उतर एक महिला गेट पर आ कर खड़ी हो गयी । गेटमैन अंदर गया और –

” साहब , गेट। पर एक मेमसाब खड़ी हैं । आपको बुला रही है ।”

कहा तो सुलभ गेट की ओर लपकी । सुलभ ने गेट पर खड़ी महिला का हाथ पकड़ खींचते हुए बोली –

” आइए , मेजर साहब आपका ही बेसब्री से इंतजार कर रहे है “.

और कॉरिडोर में पड़े सोफे पर बैठा स्वयं पानी लेने चली गयी । जैसे ही पानी के गिलास को ट्रे लेकर सुलभ आयी कि मेजर शर्मा ने शयन कक्ष से आते दिखाई दिए और उस महिला की ओर बढ़ते हुए बोले –

” गुड़ इवनिंग मैडम ! कैसी है आप ?”

” मैं ठीक हूँ वीर जी ! आइए बैठिए ”

सोफे की तरफ इशारा करते हुए बोली तो मेजर सोफे पर बैठ उसकी ओर मुखातिब हो उतावले से पूछ बैठे –
” पूछिये मैडम , क्या पूछना चाहती थी आप ?”

सुनते ही महिला का मुँह लटक गया और हिचकिचाते हुए बोली –

” भाई साहब , बात तो पुरानी है पर 9719260777 मेरी उम्मीद बहुत नई है । इसलिए वीर जी ! सब सच्ची सच्ची बताना । भारत पाक के जंग के दौरान मेजर मुहम्मद रफीक आपके साथ ही थे न ?

अभी उन्हें कितने दिन और रहना पड़ेगा भारत का कैदी बन कर । उनके साथ के सात कैदियों को रिहा कर दिया गया , पर उन्हें नही । क्या उनका कसूर छोड़ने वालों से ज्यादा था ? मुझे उनके विषय मे बताइये न सबकुछ ”

कहते हुए मरियम की हिचकियाँ बन्ध गई । उसने अपना चेहरा दोनों हाथों में छिपा लिया । किन्तु मेजर शर्मा पर कोई असर नही हो रहा था । वह बुत बन कर रह गए थे । समझ नही आ रहा था कि उससे क्या और कैसे कहा जाय । कहाँ से शुरू की जाय उसकी कहानी । मेजर के तनाव का प्रभाव उनके चेहरे पर स्पष्ट देखा जा सकता था ।

अचानक मरियम की हिचकी थम गई । वह मेजर शर्मा की ओर पलटी और कंधों से पकड़ झिंझोड़ते हुए चीख कर बोली –

” बताओ न वीरजी ! सत्रह साल हो गए उनकी राह तकते । बच्चो की शादियाँ भी कर दी उनके बिना ही । पर अब तो बिल्कुल अकेली रह गयी हूँ तन्हाई काटे से नही कटती । कैसे आएँगे वे ? कोई रास्ता सुझाइए । कुछ तो बताइए “–
कहते हुए मेजर शर्मा के कन्धे पर सिर रख कर सिसक उठी । सुलभ ने मरियम को अपनी ओर खींच गले से लगा मेजर से बोली-

” देखो गौरव , तुम जो कुछ भी जानते हो , इसे बता दो । इनका मन एक तरफ ही जायेगा ।”
और मेजर ने मरियम को कंधे से पकड़ अपनी ओर खीचते हुए कहा –
” देखो मरियम , मुझे अब भी समझ नही आ रहा कि तुम किसके विषय मे बात कर रही हो ? क्या तुम्हारे पास उनका को चित्र है ?”

सुन कर मरियम ने पर्स में से एक चित्र निकाल कर मेजर के सामने रख दिया । चित्र देखते ही मेजर का साँस ऊपर का ऊपर और नीचे का नीचे रह गया । वह आवक मरियम की तरफ देख रहे थे । मुँह चलाने का पूरा प्रयास कर रहे थे पर आवाज निकल नही रही थी ।

शब्द कहीं अटक कर रह गए थे । वे सहसा उठे और अपने शयन कक्ष में जा बैड पर धम्म से जा पड़े । पीछे पीछे सुलभ भी मरियम को लिए पहुँच गयी । तब मरियम ने एक बार फिर चीख कर कहा –

” वीर जी , बताओ न । मैं हेडऑफिस से पता करके आई हूं । वे जंग में आप ही के साथ थे । अब कहाँ है वह ? मुझे अपने लापता शौहर की राह तकते एक अरसा हो गया । बताओ ,वीर जी बाताओ “,।

मरियम की बातों पर मेजर पर गहरा असर हुआ । वह अपनी जगह से उठ चीखते हुए से बोले ,,-
” क्या बताऊँ लाडो ! रहमान को उसके ही साथियों की गोली लगी थी । मैं वहाँ से बच कर निकल रहा था कि “भाई साहब मेरे पास कुछ गोलियाँ है , इन्हें ले लो , आपके काम आएगी ।

आपके पास पानी है क्या “? ये शब्द उसने बड़ी मुश्किल से कहे । मैंने उसे पानी पिलाया और पीने से पहले ही उसने मेरी ही बाहों में दम तोड़ दिया था । मैं उसे कंधे पर उठा कर कुछ दूर चला भी लेकिन मैं खुद घायल था इसलिए सीमा तक नही ला सका । फिर भी मैंने उसे उस सड़क के किनारे लिटा दिया जहाँ से आर्म्स के ट्रक गुजरते थे”

अभी मेजर की बात पूरी भी नही हुई थी कि ‘ “धम्म ‘ की आवाज ने उनका ध्यान तोड़ा । पलट कर जो देखा तो मरियम जमीन पर चित लेटी थी । सुलभ और मेजर दोनों उसकी ओर लपके और स्टूल पर रखे पानी का जग ले कर मुँह पर छीटे मारे तो मरियम ने आँख खोल दी । फिर एक ही झटके में सुलभ से लिपट फूट फूट कर रो कर कहने लगी –

” आज मेरी आशा भी बूढ़ी हो गयी । मेरी उम्मीद मर गयी । अच्छा होता मैं यहाँ न आती । अपनी उम्मीद के सहारे जीती तो रहती । अब कहाँ जाऊं ? कोई भी नही है वहाँ । “।

मेजर शर्मा और सुलभ की भी हिचकियाँ बन्ध गयी । तीनो मिल कर बहुत देर तक रोते रहे । सुलभ ने मरियम को देख कर कहा –
” मरियम , सम्हालो अपने आप को । तुम्हारे वीर जी और भाभी सुलभ तुम्हारे सामने हैं । तुम्हारे साथ है । रहमान को तो हम नही ला सकते लेकिन हम तीनों एक साथ अवश्य रह सकते हैं । आज से तुम यहीं रहोगी हमारे पास । तुम अकेली नही हो । ”
सुलभ की बात सुन कर मरियम की हिचकी रुक गयी और वह आँखे फाड़ कर उसकी ओर देखने लगी ।।

Sushila Joshi

सुशीला जोशी

विद्योत्तमा, मुजफ्फरनगर उप्र

यह भी पढ़ें :-

परिया बाबा | Kahani Pariya Baba

Similar Posts

  • बहू

    “संध्या बेटा, मैं पड़ोस में अमित की बहू देखने जा रही हूँ। घर का दरवाजा याद से बंद कर लेना।” कपड़ों पर प्रेस कर रही संध्या से उसकी सास ने आवाज देकर कहा। “ठीक है मां जी। अभी आई।” संध्या बोली। कानों में अम्मा के जाने की आवाज पड़ते ही 4 वर्षीय विभोर बोल उठा-…

  • डिग्रीवाद | Degreebaad

    सुभाष एक विद्यालय में शिक्षक हैं। एक दिन प्रबंधक ने उन्हें बुलाकर कहा ,-“इस बार विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत होना चाहिए। यदि हम ऐसा कर देते हैं तो हमारे विद्यालय का नाम बहुत बढ़ जाएगा। इसी के साथ एडमिशन की संख्या भी बढ़ जाएगी।” आगे प्रबंधक ने अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए…

  • टूटता आशियाना | Kahani Tootata Aashiyaana

    चारों तरफ अफरातफरी मची हुई है। पूरे मार्केट में सन्नाटा छाया हुआ है। सभी सर पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। सरकारी फरमान जारी हो चुका है। सभी के मकान दमीजोख होंगे। रामू ने अभी किसी प्रकार से नया घर बनाया था। उसकी बहुत चाहत थी कि रोड पर एक कुटिया बनाकर दाल रोटी का…

  • बारिश | Baarish

    मुझे याद है वो बारिश का पानी और उसके साथ की कहानी उस दिन सुबह से ही बादल गड़गड़ा रहे थे। हम सब कल्लू चाचा के घर भागवत भंडारे मे जाने को तैयार हो रहे थे। सबने नये कपड़े पहने थे मगर मैने पुरानी कमीज ही पहन रखी थी क्योंकी कल मुझे मेरे दोस्त के…

  • दर्पण | Laghu Katha Darpan

    “मालिक, आप दर्पण क्यों देखते हैं ॽ” रामू ने साहस करते हुए अपने मालिक से पूछा। “संवरने के लिए।” मालिक ने कहा। “संवरती तो नारी है, आप नारी हैं क्या ? ” मुंँह लगा रामू ने चुस्की लेते हुए कहा। “डंडे पड़ेंगे, जो ऐसा कहांँ तो।” फिर मालिक ने उसे हिदायत करते हुए कहा। “सच…

  • मदद बनी मुसीबत

    इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक राकेश सर ने प्रार्थना सभा में ही कक्षा 11 के छात्र सोहन को खड़ा करके प्रश्न किया- “बेटा सोहन, कल मैंनें तुम्हें अतरासी चौराहे पर बाइक से जाते हुए देखा था। तुम्हारे पीछे एक व्यक्ति बैठा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि उसने शराब पी रखी थी। वह क़ई बार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *