Laghu Katha Bewajah

बेवजह | Laghu Katha Bewajah

हमारी परीक्षाओं का आखिरी दिन था। मुझे आज भी याद है स्कूल का वो दिन और वो बारिश का पानी जब हम सब चारों सखियाँ छाता होने के बावजूद छुट्टी होने के बाद बारिश मे खूब भीगीं थी और कपड़े सूखने के बाद ही घर गई थी क्योंकी हम सब घर से परमीशन लेकर आए थे कि आज हम घर देर से आऐंगे क्योंकी आज आखिरी पेपर था तो घर वाले भी आसानी से मान गए थे।

उसी दिन हमारी मौसी भी गांव से आई हुईं थी। जब मै घर देर से आई थी तो मौसी ने बहुत सवाल किए थे जो मुझे बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगे थे लेकिन संस्कारों के चलते मैने उनकी सारी खरी खोटी चुपचाप सुन ली थी।

मुझे चुपचाप सब सुनता देख पिता जी ने मुझसे कहा-मीनू, बड़ों का आदर सम्मान करना अच्छी बात है मगर कोई बेवजह हमारे चरित्र मे उंगली उठाए तो हमें खुलकर जवाब देना चाहिए।

उस दिन के बाद मैने पापा की बात गाॅठ बाॅधकर रख ली। अब कोई मुझपर बेवजह उंगली उठाता है तो मुझे पापा की याद आ जाती है और मैं उन्हें मुँहतोड़ जबाब देती हूॅ।

Abha Gupta

रचना: आभा गुप्ता

इंदौर (म.प्र.)

यह भी पढ़ें :-

अरुणोदय काल | Kavita Arunoday Kaal

Similar Posts

  • क्या खोया? क्या पाया? | Kahani Kya Khoya Kya Paya

    घर में चारों ओर जाले लगे हुए हैं। कूड़ा कटकर भी जहां देखो पड़ा हुआ है । अबकी होली में घर में पुताई नहीं हुए हैं तो कोई बात नहीं लेकिन जाला भी नहीं साफ हो सकता है। बेटों की शादी करके बहू लाने से क्या फायदा जब बहुएं घर के साफ सफाई नहीं कर…

  • अनाथ

    “कहाँ मर गयी? और कितनी आवाज लगानी पड़ेगी? जल्दी से भैया का दूध गर्म करके लेकर आ। देख नहीं रही कि भैया भूख के कारण लगातार रोता जा रहा है।” राधा ने गुस्से से तेज़ आवाज में दस वर्षीय आराध्या से कहा। “बस अभी लायी मम्मी। थोड़ा सा स्कूल का काम बाकी रह गया था,…

  • अति

    6 माह पुरानी बात है। रोज की तरह जैसे ही मैं स्कूल पहुँचा तो मुझे पता चला कि आज राजू के दोनों बच्चे स्कूल नहीं आये हैं। कारण पूछने पर पता चला कि बच्चों के पिता राजू ने पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की है। उक्त घटना को सुनकर मुझे…

  • सबसे बड़ा रुपैया

    आज राजू सर स्कूल नहीं आए थे। उनकी जगह मैं कक्षा एक को पढ़ाने में इतना व्यस्त हो गया था कि समय का पता ही नहीं चला। अचानक एक बच्चा आकर बोला, “सर इंटरवेल कब होगा?? मिड डे मील बन चुका है??” मैंने घड़ी देखी। समय हो चुका था। मैं प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के…

  • पहचान | Pehchan Hindi Story

    आज मेरा पहला उपन्यास छप कर आया है , इसे मैंने पापा को समर्पित किया है , जो हूँ आज उन्हीं की वजह से हूँ। यूँ तो कुछ साल पहले तक मैं उनसे नफरत करता था , उन्हें पापा भी नहीं कहता था , कोशिश करता था कि उनसे बात ही न करनी पड़े ,…

  • डॉक्टर साहब का संघर्ष | लघुकथा

    एक अस्पताल में नर्स और डाक्टर की कहा सुनी चल रही थी – नर्स ने बड़े गुस्से से मेज पर फाइल पटक कर कहा- आप भी सफेद कोट पहनते हो मैं भी सफेद कोट पहनती हूँ, जितना काम आप कर लेते हो उससे कहीं ज्यादा काम मैं भी कर लेती हूँ- पता नहीं आप लोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *