अरुणोदय काल | Kavita Arunoday Kaal

अरुणोदय काल

( Arunoday Kaal )

 

निगल रहा सूरज अंधियारी,
अहा भोर कितनी प्यारी,

उभरा सूर्य अक्स सरोवर,
छिटक गईं किरणें पानी पर,

अरुणोदय का काल सुहाए,
निखरी छटा प्रकृति की भाए,

खुली ऑख अंगड़ाई संग,
शुरू हुई जीवन की जंग,

भानू महायोग है लाया,
किरणों ने सब रोग भगाया,

नित प्रभात की किरणें सेंक,
नई दृष्टि से जीवन देख,

पड़ी दूब मे ओस रुपहली,
चमके पाकर किरणें पहली

ज्यों ज्यों सूरज ताप बढ़ाए,
गर्मी उसकी अंग जलाए।

Abha Gupta

रचना: आभा गुप्ता

इंदौर (म.प्र.)

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/tere-sath-ye-lamhe/

Similar Posts

  • श्याम सलोने | Kavita

    श्याम सलोने ( Shyam Salone )   राधा को मिल गए श्याम राधा प्यारी गाती फिरे राधा जाने लगी संग गईया चली श्याम माखन में डुबकी लगाने लगे संग राधा के झूम झूम गाने लगे राधा बैठन लगी संग पायल बजी श्याम पांव में मेहंदी लगाने लगे संग राधा की झूम-झूम गाने लगे राधा खेलन…

  • 2623 वां महावीर जन्म कल्याणक दिवस

    2623 वां महावीर जन्म कल्याणक दिवस   भगवान महावीर का ध्यान धरे । सुप्त चेतना को जगाये । आत्मा की उज्जवलता को पाये । भगवान महावीर का ध्यान धरे । अब भोर भई उठ जाग जाये । क्यों आँख मूंदकर सोये । आया है यह शुभ दिन । क्यों वक्त कीमती हम खोये । भगवान…

  • राम वनवास | Ram Vanvas

    राम वनवास ( Ram Vanvas )   राम वनवास नेपथ्य में,उर्मिला उत्सर्गी श्रृंगार दांपत्य जीवन अभिलाष, हर पल हर कदम संग संग । आरोह अवरोह भाव पथ, आत्मसात परस्पर रंग कंग । मिलन उत्कंठा दिव्य ज्योत, उर उत्संग नेह सलिल धार । राम वनवास नेपथ्य में,उर्मिला उत्सर्गी श्रृंगार ।। जनक नंदनी नित वंदन, परिणय राम…

  • मांँ जीवन की भोर | Maa poem in Hindi

    मांँ जीवन की भोर ( Maa jeevan ki bhor )   मांँ तो फिर भी मांँ होती है हर मर्ज की दवा होती। आंँचल में संसार सुखों का हर मुश्किलें हवा होती।   मोहक झरता प्रेम प्यार बहाती पावन संस्कार से। आशीष स्नेह मोती बांटती माता अपने दुलार से।   मांँ की ममता सुखसागर पल…

  • लोकतंत्र | Kavita Loktantra

    लोकतंत्र ( Loktantra )   हम घुट घुट कर जियें मरें, क्या यही हमारा लोकतंत्र है! बहती जहां सियासी गंगा, चेहरा जिसका राजतंत्र है!! जनसेवा का भाव लिये जो, चरते हैं मानवता को ! लगा मुखौटा राष्ट्रप्रेम का, दिखलाते दानवता को !! सुविधा शुल्क के चक्कर में, दिख रहा चतुर्दिक लूटतंत्र है! हम घुट घुट…

  • कर्म करता चल | Kavita karma karta chal

    कर्म करता चल ( Karma karta chal )     कर्म करता चल बटोही, कर्म करता चल राह में कांटे मिले तो, ध्यान देकर चल।   जिंदगी के इस सफ़र में कष्ट है हर पल फूल भी कांटों में खिलते ये समझ कर चल।   देख कर कांटे कभी भी ना समझ निर्बल दुःख देते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *