Laghu Katha Gungle Mein

जंगल मे | Laghu Katha Gungle Mein

कोई एक शब्द भी नहीं बोलेगा। मैने अभी-अभी किसी बाघ की आहट सुनी है और उसके पैरों के ताजा निशान देखकर आ रहा हूं, जो कि हल्की गीली मिट्टी मे बने हुए थे…., हरीश ने लगभग फुसफुसाते हुए कहा-“सब लोग फटाफट सामान बांधो और गाड़ी की तरफ चलो….।”

डब्बू उसके पिता हरीश, बहन नेहा, जीजा देवेश और माँ प्रेमा, लगभग सभी के चेहरे मे घबराहट के भाव थे। सभी जल्दी से जल्दी गाड़ी तक सुरक्षित पहुंचना चाह रहे थे। सबने अपने अपने हिस्से का सामान उठाया और सड़क किनारे खड़ी गाड़ी की तरफ भागे…

हरीश डब्बू से – “अरे, तुम्हारे पाॅव मे मेहदी लगी है क्या ? ? थोड़ा जल्दी चलो ना…। सभी ने देखा, कि ‘डब्बू’ ने जैसे ही रफ्तार बढ़ाई, ‘उसका कुर्ता झाड़ियों मे फॅस जाता है और वह धड़ाम से नीचे गिर जाता है, जहाॅ कि ढालान होने के कारण वह लुढ़कते हुए, गंतव्य के विपरीत दिशा मे चला जाता है’..ऐसा देखकर, सब के मुंह से एक साथ चीख निकल जाती है।

तभी.. झाड़ियों मे हलचल होती है। हलचल बढ़ते देख सब की साँसें थमती सी प्रतीत होतीं हैं। उधर, डब्बू के हाॅथ और पैर बुरी तरह से छिल जाते हैं और जन्मदिन मे बुआ का उपहार मे दिया हुआ कुर्ता भी फट जाता है। वह दर्द से कराहते हुए, देखता है कि सब लोग उससे काफी दूर पर भयभीत खड़े हैं।

किसी की हिम्मत नहीं पड़ रही कि डब्बू की मदद कर सकें। थोड़ा हिम्मत करके प्रेमा आगे बढ़ती है तो हरीश फुसफुसाते हुए उसे रोकते हैं “तुम्हारी चूड़ियां और पायल की आवाज इस समय खतरनाक हो सकते है।”

कभी-कभी क्या सोचो और क्या हो जाता है। कहाॅ तो डब्धू के जन्मदिन का त्यौहार जैसा माहौल था कहाॅ ये सब हो गया।
डब्बू उठने की कोशिश करता है मगर उठ नहीं पाता है। उसे लगता है उसने अपने पैर खो दिए। मन मे दिव्यांग शब्द आते ही वह अधीर हो उठता है।

लगभग दस मिनट तक सब साॅस साधे खड़े रहे जब सब को तसल्ली हो गई कि अब झाडियों मे कोई हलचल नही है, तो हरीश और देवेश मिलकर डब्बू को गोद मे उठाकर किसी तरह गाड़ी तक लाते हैं और जंगल से घर की तरफ प्रस्थान करते हैं।

Abha Gupta

रचना: आभा गुप्ता

इंदौर (म.प्र.)

यह भी पढ़ें :-

पान | Laghu Katha Paan

Similar Posts

  • टूटता आशियाना | Kahani Tootata Aashiyaana

    चारों तरफ अफरातफरी मची हुई है। पूरे मार्केट में सन्नाटा छाया हुआ है। सभी सर पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। सरकारी फरमान जारी हो चुका है। सभी के मकान दमीजोख होंगे। रामू ने अभी किसी प्रकार से नया घर बनाया था। उसकी बहुत चाहत थी कि रोड पर एक कुटिया बनाकर दाल रोटी का…

  • दुल्हन किसकी?

    शाम को जब पवन मजदूरी से घर वापस आया तो… उसको पता चला कि पवन का दूर का मौसेरा भाई मोहित उसके पीछे अपनी शादी का कार्ड पड़ोस में देकर गया है। शादी के कार्ड पर जब उसने लड़की का नाम नीलम, पिता का नाम रामस्वरूप, गांव रामनगर, जिला काशीपुर, राज्य उत्तराखंड लिखा देखा तो……

  • धर्मांतरण | Kahani Dharmantaran

    अभी सुबह-सुबह का मुश्किल से 7:00 बजे होंगे। महेश मॉर्निंग वॉक से लौटा ही था कि रास्ते में रुमाल लटकाए हुए बड़ी तेजी से गांव का एक व्यक्ति चला जा रहा था। मनीष को देखने के बाद वह थोड़ी और तेजी चलने लगा जिससे आमने-सामने उसकी टकराहट ना हो। फिर भी टकराहट हो गई। उसने…

  • सच्चा प्यार – अ ट्रू लव स्टोरी

    प्रभात और संध्या दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। नाम तो उनके विपरीत थे। पर दोनों को देखकर यूं लगता था मानो “मेड फॉर ईच अदर” है। कहने को तो उनकी अरेंज मैरिज थी, लेकिन उनके बीच में लव मैरिज से ज्यादा प्रेम था। प्रभात एक छोटा-सा व्यापारी था और संध्या स्कूल में…

  • चुहिया की शादी

    चुहिया की शादी ( पंचतंत्र की कहानी )   गंगा के तट पर तपस्वियों का एक समूह रहता था। जहां पर बहुत सारे सन्यासी/तपस्वी गंगा के तट पर तप किया करते थे। उनमें से एक सन्यासी थे – याज्ञवलक्य। एक बार महाऋषि गंगा नदी में खड़े होकर प्रार्थना कर रहे थे, तो अचानक से एक…

  • ‘अश्लीलता’

    शाम के समय पार्क में टहलते हुए, मेरी नजर अपने स्कूली मित्र उमेश पर पड़ी। उससे मेरी मुलाकात लगभग 4 वर्ष बाद हुई थी। उसके साथ उसकी दो खूबसूरत बेटियां थी, जिनकी उम्र लगभग 6 वर्ष और 4 वर्ष होगी। वह बच्चियों को पार्क में घुमाने लाया था। मेरी उससे दुआ सलाम हुई। हम दोनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *