कुंअरा बाप | Laghu Katha Kunwara Baap

बैड पर पड़ा लगभग दो महीना का बच्चा लेटा जोर जोर से रो रहा था और रसोई में विपुल उसके लिए दूध की बोतल तैयार कर रहा था साथ ही अपनी कमीज की बाह से बींच बीच में आँखे पौछ रहा था।

बोतल तैयार करके वह बैड पर आया और गोद में उठा उसके मुँह से बोतल लगा दी। बच्चा चुप हो दूध पीने लगा और विपुल स्मृतियों में खो गया। वह सोचने लगा –

“शायद यह पिछले दस वर्षो के रिश्ते से निकला एक श्राप ही हैं जिसे वह आज तक नाम तो नही दे पाया लेकिन परिणाम को अंजाम दे बैठा। अब श्राप को तो पूर्ण सिद्ध करना ही पड़ेगा। तभी तो वह नौकरी से छः महीने के अवकाश पर चल रहा हैं जिसके कारण भोजन के भी लाले पड़ गए।

लेकिन रीमा को क्या हुआ? कैसे वह दो महीने के बच्चे को छोड़ कर चली गईं? कहाँ गया उसका ममत्व? ऐसे भी कोई माँ अपने दो दिन के बच्चे को छोड़ जाती हैं? यदि रिश्ता रास नही आ रहा था तो पहले ही छोड़ देती।

अपने बच्चों से पहले मशविरा कर लेती। मैंने तो दोनों की जिम्मेदारी निभाने की स्वीकृति दे दी थीं। नौ साल तक उसके बच्चों को अपनी माँ के रिश्ते का पता नही चला और बच्चे के आते ही अपना निर्णय घोषित कर बैठे।

भला क्या यह बच्चा उसका नही? अभी तो यह दो ही महीनो का हुआ हैं आगे कैसे पलेगा? कब तक नौकरी छोड़े रहूंगा?” आदि विचार एक के बाद एक उसके मन में उमड़ कर उसे बेचैन कर रहे थे और आँखों से गंगा जमना बह रहीं थीं।
बच्चा दूध पीते पीते सो गया और विपुल बच्चे की नैपी धोने में लग गया।

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें :-

बेवजह | Laghu Katha Bewajah

Similar Posts

  • ‘छेड़खानी और समझदारी’

    तीन व्यक्ति चौपाल पर खड़े होकर महिलाओं पर बढ़ती छेड़खानी की घटनाओं पर चर्चा कर रहे थे। तीनों व्यवसायी हैं। उनमें से पहला व्यक्ति बोला:- “कल यहीं मेरी दुकान के सामने एक लड़के ने एक लड़की को छेड़ा और उसके साथ बदतमीजी की। आसपास के सभी लोगों ने इस घटना को अपनी आंखों से देखा,…

  • परिवर्तन | Laghu Katha Parivartan

    “हँस हरिया हंँस कि तेरे घर में तेरी बहू आई है, अब तेरा भाग्य बदल जाएगा। जितना दुख झेला है, दुबारा नहीं झेलेगा।” गांँव के ठाकुर ने हरिया को सांत्वना देते हुए कहा और उन्हें तो अंतस् में इस बात की खुशी थी कि गाँव में एक कामगारिन तो बढ़ी। “तो आपको खुशी किस बात…

  • नालायक | Laghu Katha Nalayak

    “अंकल, हम आपकी बेटी जैसी नहीं लगती जो आप इस घर में इतना तनाव बनाए हुए हैं? पापा मेरे, आपकी बेटी की शादी के लिए प्रतिबद्ध थे कि भाई की बेटी हमारी बेटी होती है। हम किसी भी हाल में अलग नही होंगे। जब आपकी बेटी की शादी हो गई तो आप अलग होने के…

  • अरे पीयूष पहचाना मुझे | Pehchana Mujhe

    बात बहुत पुरानी हैं, मैं वृंदावन में बाँके बिहारी के दर्शन करने के लिये अकेला ही जा रहा था,सामने से आ रही एक बहुत सुंदर सी गाड़ी जिसको एक महिला चला रही थी, अचानक मेरे पास आ कर रुकी, शीशा नीचे करके बोली आप पीयूष हैं ना, मैं बोला, हाँ मैं पीयूष हूँ । उसने…

  • पान | Laghu Katha Paan

    दोनों ही रोज तालाब से लगे पार्क मे रोज साथ-साथ आते और साथ-साथ ही जाते मगर आज क्या हुआ कि दोनों आऐ तो साथ-साथ मगर गए अलग-अलग। दुर्गेश जी के मन मे ये बात खटक रही थी कि हमेशा खुश रहने और कभी न झगड़ने वाले जोड़े मे आज ऐसा क्या हुआ जो वो इस…

  • Kahani | कसम तोड़ दी हमने

    कसम तोड़ दी हमने ( Kasam Tod Di Humne )   आज फिर कैलेंडर में 12 तारीख देखकर ओवैस की आंखों में नमी उतर आई, उसके हाथ फिर खत लिखने को मचल उठी और वह खत लिखने बैठ गया लेकिन किसे ? सोचते – सोचते उसका ज़हन अतीत के गहरे कुएं में उतर गया, उंगलियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *