डॉ. वनीता की मूल पंजाबी सात कविताएँ | अनुवादक: डॉ. जसप्रीत कौर फ़लक

डॉ. वनीता की मूल पंजाबी सात कविताएँ

अनुवादक: डॉ. जसप्रीत कौर फ़लक

साहित्य शिरोमणि पुरस्कार विजेता डॉ. वनीता पंजाबी भाषा की सशक्त हस्ताक्षर हैं। उनकी हृदय-स्पर्शी कविताएँ पाठकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं और कुछ नया सोचने के लिए विवश करती हैं।
उनकी कविताओं में संवेदनशीलता और गहरी सोच की झलक, नारी सशक्तिकरण, प्रेम की अनुभूतियाँ और मानवीय मूल्यों का स्पष्ट प्रतिबिंब देखा जा सकता है।

1.बर्फ़

पहले-पहल की दिवाली, क्रिसमस
नए वर्ष के कार्ड
लाता था डाकिया,
बर्फ़ों को रौंदता हुआ
गर्मी-सर्दी झेलता हुआ
धीरे-धीरे पिघल गईं बर्फ़
बह गईं बर्फ़े
किन्तु, आश्चर्य यह है कि
बर्फ़ के नीचे पहाड़ दबे
न बर्फ़
न पर्बत
न कार्ड
न डाकिया
फिर भला
कौन से कार्डों के बीच
शब्दों का करो इन्तज़ार ?

2.हस्तक्षेप

कहते हैं
किसी का किया हुआ व्यवहार
भुला नहीं देना चाहिए

हाँ, मान्यवर
नहीं भूलूँगी
तेरा किया मेरे साथ
संदेह, वहिम, नफ़रतें
ला-परवाहियाँ, माथे की तिऊड़ियाँ,
यातनाएँ, ग़लत-फ़हमियाँ

तेरा हस्तक्षेप
मेरे जीवन में लगातार
एक कशमकश है।

3. मछली

मछली की सीमा पानी
पानी की सागर
मछली सागर में रहते हुए भी
आँख में कल्पना करती
ऊपर आती
आसमान को आँख में भरती
आँख में बने आसमान को
सागर में ले जाती है।

4.तेरा नाम

मैं हार रही होती हूँ
क्षण-क्षण टूट रही होती हूँ
अपवाद सह रही होती हूँ
तीर हृदय में चुभ रहे होते हैं
साज़िशें रची जा रही होती हैं
परन्तु, ख़ुशी-ख़ुशी
सभी आँधियों को पार कर आती हूँ
सिर्फ़ तेरी नज़र के सदक़े
हार में भी लज़्ज़त आने लगती
टूटना-जुड़ना लगने लगता

असत्य में से कहानियाँ गढ़ने लगती
हृदय में चुभे तीरों के साथ
ऐसा लगता
ख़ून स्याही बन गया
अपने विरुद्ध रची साजिशों को
दे कर क़लम का रूप
चुनौतियों को पार कर
फिर लिखने लगती हूँ
तेरा नाम।

5.सम्भाल

लुटाती हूँ
आसमान
सँभालती हूँ
एक झोंका
लुटाती हूँ
धरती
सँभालती हूँ
एक बीज
लुटाती हूँ
समन्दर
सँभालती हूँ
एक बूँद
लुटाती हूँ
उम्र
सँभालती हूँ
बस याद।

6.स्वंय

वह एक जुगनूँ बनाता है
उसमें
जगमग जैसी रौशनी भरता है
पंख लगाता है
आसमाँ में उड़ाता है

स्वंय
ओझल होकर
देखने लगता है लीला
जुगनूँ की
रौशनी की
अन्धेरे की।

7.मुहब्बत

अपनी मुहब्बत का
दा’वा कोई नहीं
परन्तु,
नैनों में उमड़ती
लहरों के स्पर्श का
ज़रूर है अहसास
भिगोती हैं जो मेरे
अहसासों को

खड़ी रहती हूँ
सूखे किनारों पर
ले जाती हैं उठती लहरें
अपने साथ मेरा अस्तित्व
और वजूद
कोसता रहता
मेरा अस्तित्व
तेरे में विलीन होता।

Dr Jaspreet Kaur Falak

हिंदी अनुवाद : डॉ जसप्रीत कौर फ़लक
( लुधियाना )

यह भी पढ़ें :-

स्वर्णजीत सवी की सात मूल पंजाबी कविताओं का हिंदी अनुवाद | अनुवादक : डॉ. जसप्रीत कौर फ़लक

Similar Posts

  • रामनवमी का त्योहार

    रामनवमी का त्योहार रामनवमीअसहयोगजो व्यक्ति अकेलाप्रभु भक्ति में रतरहकर जीवनजीना जानता हैं ,वह स्वयं मेंआनंद कोखोज लेता हैं ;उसे प्रभु श्री रामकी तरह असंयममें असहयोगकरने में कोईकठिनाई नहींहोती हैं ।क्योंकि उसकेमन में कोईचाह नहीं हैं ,आकांक्षा नहीं हैं ,वह स्वयं आत्मामें संतुष्ट हैं ।जो सन्तुष्टहै वह प्रभु श्रीराम की तरहकर सकता हैअसहयोग । प्रदीप छाजेड़(…

  • चिंता की रेखाएं | Chinta par kavita

    चिंता की रेखाएं ( Chinta ki rekhayen )   जीवन पथ है सरल,सरस कोमल किसलय सा फिर मधुर जीवन क्यों ,हो जाता है विषमय सा   खिच जाती है आर ,पार जीवन के पथ पर दिख जाती है खिंची, तनी उभरी मस्तक पर   कहती करुण असहन, वेदना मनुष्यता का जीवन-सुख बिनु तड़प, तड़प मन…

  • विश्व पर्यावरण दिवस रोज मनाएं

    विश्व पर्यावरण दिवस रोज मनाएं   विश्व पर्यावरण दिवस रोज मनाएं आओ चलो एक पेड़ लगाएं। सबकी रक्षा धर्म हमारा चलो पीपल ,बरगद ,नीम लगाएं। एक पेड़ लगाएं। सावन भादो ढूंढ के लाएं गौरैया, गिलहरियां आंगन बुलाएं। एक पेड़ लगाएं। पेड़ हमारा जीवन है इसकी रक्षा करना है धरती उजड़े इससे पहले हरियाली को पुनः…

  • हे वीर तुम्हारी शहादत | Shahadat par Kavita

    हे वीर तुम्हारी शहादत ( Hey veer tumhari shahadat )    हे वीर तुम्हारी शहादत को ना कोई भूल पायेगा, जब तक सूरज-चांद रहेगा तू हमें याद आयेगा। भारी कष्ट उठाया तू किन्तु कभी ना लड़खड़ाया, स्वर्ण अक्षर में वो इतिहास अब लिखा जायेगा।। तीन‌ रंग का ओढ़ तिरंगा तू अपनें घर को आया, देश…

  • Kavita | वाह रे जिन्दगी

    वाह रे जिन्दगी ( Wah re zindagi )   भरोसा तेरा एक पल का नही, और नखरे है, मौत से ज्यादा।   जितना मैं चाहता, उतना ही दूर तू जाता, लम्हां लम्हां खत्म होकर तू खडा मुस्कुराता। वाह रे जिन्दगी…. भरोसा तेरा एक पल का नही, और नखरे हैं मौत से ज्यादा। बाँध कर सांसों…

  • मेरे दिल की बस्ती

    मेरे दिल की बस्ती मेरे दिल की बस्ती क्यों इतनी है सस्तीन कोई हलचल न कोई मस्तीलोग आकर चले जाते हैंनहीं रुकती कोई हस्ती।। मैं भी सोचता हूं कोई आकर गुलज़ार करेंथोड़ा रुक कर यहां इंतजार करेंकुछ बहार लाए जिन्दगी मेंहमसे भी कोई प्यार करें।। जिंदगी का मेरे कोई थोड़ा किनारा बनेसाथ साथ चलने का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *