Kavita Loktantra ke Mahayagya

लोकतंत्र के महायज्ञ | Kavita Loktantra ke Mahayagya

लोकतंत्र के महायज्ञ

( Loktantra ke Mahayagya )

 

लोकतंत्र के महायज्ञ में,मतदान आहुति अहम

अष्टादश वय पार हर नागरिक,
अधिकृत अप्रतिम मत प्रयोग ।
निर्वहन सजग अनूप भूमिका,
निर्मित लोकतंत्र सुखद जोग ।
राष्ट्र धर्म प्रतिज्ञा अनुपालन,
उरस्थ चित्र समृद्ध हिंद पैहम ।
लोकतंत्र के महायज्ञ में, मतदान आहुति अहम ।।

देश सेवा तत्पर कर्तव्य निष्ठ ,
सुयोग्य प्रतिनिधि चयन प्रयास।
जाति धर्म संकीर्णता तज,
ध्यान सर्व मंगल प्रगति उल्लास ।
सकारात्मक सोच प्रेरणा संग,
शत प्रतिशत सहभागिता महम।
लोकतंत्र के महायज्ञ में, मतदान आहुति अहम ।।

मत लोकतंत्र प्राण प्रतिष्ठा ,
अंतर्निहित मृदुल कामना ।
ऊर्जस्वित कर जन आस्था,
मतदान जनतंत्र आराधना ।
विकसित शिक्षित राष्ट्र स्वप्न ,
मत अंतर तिलांजलि वहम ।
लोकतंत्र के महायज्ञ में, मतदान आहुति अहम ।।

हर मत अद्भुत अनुपमा,
शक्ति भक्ति भाव अनमोल ।
वंदित कुशल नेतृत्व सुशासन ,
शासन तंत्र नैतिकता तोल ।
राष्ट्र निर्माण अनुपम बेला ,
मत प्रयोग सदृश अस्त्र ब्रह्म ।
लोकतंत्र के महायज्ञ में, मतदान आहुति अहम ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • जय-जय मतदाता | Kavita Jay Jay Matdata

    जय-जय मतदाता (  Jay Jay Matdata )   जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता, नेता होते सयाने, नेता होते सयाने, तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता.. जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता, नेता होते सयाने, नेता होते सयाने, तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता.. चाटुकारिता, लालच से फिर देखो तुम बचना, देश की हो तुम ताकत,देश की हो तुम…

  • आचार्य श्री महाश्रमण जी | Acharya Shri Mahashraman Ji

    आचार्य श्री महाश्रमण जी ( Acharya Shri Mahashraman Ji ) गण के है आप जयोतिर्धाम । अभिनव चिन्तन गहरा मंथन । प्राप्त हुए हमको ग्याहरवें गण सरताज । नेमा प्यारे झूमर नन्दन, है गण के देदिप्यमान सितारे। झूमरकुल उजियारे , है गण के दुलारे । मनमोहक है आकर्षण , लाखों – लाखों के है तारे…

  • बेजुबानों को प्यार दो | Kavita Bejubano ko Pyar do

    बेजुबानों को प्यार दो ( Bejubano ko pyar do )    नन्हे बालक भोले भाले हाथी घोड़े शेर पाले पशुओं से प्रेम जताते खग पखेरू दाने डाले जीवो पर दया दर्शाते गले मिलके स्नेह जताते हिल मिलकर ऐसे रहते जैसे हो कोई पुराने नाते कुत्ता बिल्ली हो खरगोश उत्साह उमंग लाते जोश ऊंटों की सवारी…

  • मधु | Madhu par kavita

     मधु  ( Madhu )    शहद बडी गुणकारी…..|| 1.शहद बडी गुणकारी, रहतीं दूर अनेक बिमारी | अमृत सा गाढा मीठा द्रव्य, कुदरत की कलाकारी | मधु की रचना मक्खी करती, फूलों से रस लेकर | फूलों को खुश कर देतीं हैं, मीठी सी बातें कहकर |  शहद बडी गुणकारी…..|| 2.शहद से निकले छत्ते को, मोम…

  • दस्तूर | Dastoor

    दस्तूर ( Dastoor ) दस्तूर दुनिया का ,निभाना पड़ता है ।अनचाहे ही सही ,सब सह जाना पड़ता है ।सच को ही हमेशा ,हमें छुपाना पड़ता है ।वक्त तो चलता जाता ,हमें रूक जाना पड़ता है ।बिना प्रेम के भी कभी ,रिश्ता निभाना पड़ता है ।आते हैं दुनिया में तो ,जीकर जाना पड़ता है ।जज्बातों को…

  • संगीत | Poem in Hindi on music

    संगीत ( Sangeet )   थिरक उठते साज सारे संगीत सबको प्यारा लगे स्वर लहरियां जब बजे झंकार करे इकतारा बजे   सात सुरों की तान छेड़े गीतों के तराने सभी मन में उमंगे जगे संगीत के बजते तार कभी   गीत गजल मधुर मधुर कर्णप्रिय धुन प्यारी ढोल ताशे साज बाजे बांसुरी की तान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *