aayie

आइए आ जाइए | नग़मा

आइए आ जाइए

( Aaiye aa jaiye )

सीधा – साधा रास्ता है आइए आ जाइए।
दिल का दरवाज़ा खुला है आइए आ जाइए।

आप ही के नाम की तख़्ती लगी है बाख़ुदा।
आप की आहट पे ही घंटी बजी है बाख़ुदा।
आप ही के वास्ते मह़फ़िल सजी है बाख़ुदा।
रुख़ पे क्यों शर्म-ओ-ह़या है आइए आ जाइए।
दिल का दरवाज़ा खुला है आइए आ जाइए।

आपसे ही अब कली दिल की खिलेगी बाख़ुदा।
आप के जलवों से ही राह़त मिलेगी बाख़ुदा।
आपकी आमद ही सबके लब सिलेगी बाख़ुदा।
धड़कनों की भी स़दा है आइए आ जाइए।
दिल का दरवाज़ा खुला है आइए आ जाइए।

ये बहारें , ये फ़ज़ाएं , ये हवाएं बाख़ुदा।
रक़्स़ करती आसमां की ये घटाएं बाख़ुदा।
आरज़ू-ए-दिल ही क्या मेरी वफ़ाएं बाख़ुदा।
आप पर सब कुछ फ़िदा है आइए आ जाइए।
दिल का दरवाज़ा खुला है आइए आ जाइए।

सीधा – साधा रास्ता है आइए आ जाइए।
दिल का दरवाज़ा खुला है आइए आ जाइए।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

बिना तेरे | Nagma Bin Tere

Similar Posts

  • पाती पढ़ी जो प्रेम की

    पाती पढ़ी जो प्रेम की   हिरनी सी कुलांचे भरती बल्लियो मै उछलती पाती पढ़ी जो प्रेम की । दिन महीने सा लगे पाती के इंतजार में दिखती द्वारे पर खड़े पाती के इंतजार में हाथ में पाती जो आती अँखियां पहले मुस्कुराती पाती पढ़ी जो प्रेम की । दबे पाँव सम्हल चलती पाती पढ़ने…

  • जहां तुम वहां मैं | Jahan Tum Wahan Main

    जहां तुम वहां मैं ( Jahan tum wahan main )   जहां तुम वहां मैं, मिल जाऊं दिलबर जानी। तुम आवाज देके देखो, निभाऊं प्रीत पुरानी। तुम प्रेम की हो सरिता, मेरे प्यार की निशानी। तुम भावों की गूंथी माला, कोई गीत हो जुबानी। शब्दों की अविरल धारा, कलकल बहता पानी। सागर मिलन को सरिता,…

  • जागरण करता रहा | Geet Jagran Karta Raha

    जागरण करता रहा ( Jagran Karta Raha ) तेरे मन को भाये जो , वह आचरण करता रहा। नींद के पंछी उड़ा कर , मैं जागरण करता रहा।। दीप स्नेहिल बार कर ही ,आयु भर कंटक सहेजे। द्वार पर तेरे हमेशा, अर्चना के फूल भेजे । मैं तो शंकर सा ही बस ,विष का वरण…

  • जिंदगी | Zindagi

    जिंदगी ( Zindagi ) जिंदगी की भाग दौड़ में कब जिंदगी की सुबह और शाम हो गई पता ही नहीं चला। कल तक जिन मैदान में खेला करते थे कब वो मैदानों मैं बड़े-बड़े मॉल बन गए ‌ पता ही नहीं चला । कब अपने सपनों के लिए गांव शहर देश छोड़ दिया माता-पिता को…

  • स्मृति गीत

    स्मृति गीत हरि ओम तत्सत्हरि ओम तत्सत्हरि ओम तत्सत् बरगद-छाँह न रही शीश पर मन बेकल है।फ़िक्र युगों की लेकिन निश्चित एक न पल है।सहा न जाए वर्तमान आराध्य भविष्यत्हरि ओम तत्सत्हरि ओम तत्सत्हरि ओम तत्सत् रहे जान से प्यारे जो वे गए जान से।रोक न पाए कलप रहे मद-मोह मान से।क्षत-विक्षत युग-युग से जीवन…

  • सुख दुख मिलके सहेंगे | Geet Sukh Dukh Milke Sahenge

    सुख दुख मिलके सहेंगे ( Sukh dukh milke sahenge )    आशाओं की ज्योत जला, मीठे बोल सबसे कहेंगे। मुस्कानों के मोती लेकर, सुख-दुख मिलकर सहेंगे। मिले बड़ों का साया सर पे, आशीषों से भरे झोली। खुशियों के दीपक लेकर, सबसे बोले मीठी बोली। हंसी-खुशी जीवन बिताएं, हौसलों की बात कहेंगे। प्यार के मोती लुटाकर,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *