जागरण करता रहा

जागरण करता रहा | Geet Jagran Karta Raha

जागरण करता रहा

( Jagran Karta Raha )

तेरे मन को भाये जो , वह आचरण करता रहा।
नींद के पंछी उड़ा कर , मैं जागरण करता रहा।।

दीप स्नेहिल बार कर ही ,आयु भर कंटक सहेजे।
द्वार पर तेरे हमेशा, अर्चना के फूल भेजे ।
मैं तो शंकर सा ही बस ,विष का वरण करता रहा ।।
नींद के पंछी—

आ गया आकाश गंगा ,के मैं अचानक पास कब ।
उड़ गया उर के घटों से ,मेरे इधर उल्हास सब ।
किन्तु तेरे मार्ग से मैं ,दुख का हरण करता रहा ।।
नींद के पंछी—

लिख दिया है नाम तेरा ,गीत की हर पुस्तिका पर ।
कुछ नहीं तुमने लिखा अब ,तक मिलन की याचिका पर ।
मैं ही सुगंधित गीत से ,वातावरण करता रहा ।।
नींद के पंछी—-

बुझ रहे थे जो निरंतर ,अब तक विरह अवसाद से ।
जल उठे सारे दिये वो , तेरे मधुर संवाद से ।
प्रेम की अनुभूतियों में , निशिदन रमण करता रहा ।।
नींद के पंछी—

क्या अजब मेरा तुम्हारा ,यह प्रेम का संबंध है ।
लगता जन्मों से कोई ,यह आत्मिक अनुबंध है ।
तेरे सिंचित बागों में ,ही मैं भ्रमण करता रहा।।
नींद के पंछी—-

देख लो कैसा सफल अब ,जीवन हुआ वरदान सा ।
चमचमाता हूँ जगत में , सागर सदा दिनमान सा ।
सारा पथ ज्योतित मेरा ,अन्त:करण करता रहा।।
नींद के पंछी—
तेरे मन को—

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

कोई प्रहरी | Geet Koi Prahari

Similar Posts

  • आया क्रिसमस का त्योहार | Poem on Christmas in Hindi

    आया क्रिसमस का त्योहार ( Aaya christmas ka tyohar )   आया क्रिसमस का त्योंहार सब खुशियाँ मनाओ अपार। आऐ प्रभु यीशु अपने द्वार सब खुशियाँ मनाओ हजार।।…२ एक यहूदी बढ़ई के घर जन्में प्रभु यीशु ।।…२ बेथलेहेम मरियम के गर्भ जन्में है प्रभु यीशु। ईसा से बनें यीशु मसीहा सबके कहलाएं।।…२ 12 वर्ष उम्र…

  • शक्ति रूप तुम हो नारी | Nari par Geet

    शक्ति रूप तुम हो नारी ( Shakti roop tum ho nari )    बने भार्या प्रीतम प्यारी, घर आंगन महके फुलवारी। लक्ष्मी रूप तेरा नारी, अन्नपूर्णा तुम हो अवतारी। शक्ति रूप तुम हो नारी राखी के कच्चे धागों में, बहना रूप में प्यार भरा। ममता की मूरत तू सारी, जननी रूप है वसुंधरा। सृष्टि की…

  • मैं अकेला थोड़ी हूँ | Main Akela

    मैं अकेला थोड़ी हूँ  ( Main akela thodi hoon )   अन्धड़ों से भिड़ सके जो और भी सागर में हैं। मैं अकेला थोड़ी हूँ।। कुंद इन्दु रजत प्रभामय कामिनी सुरपुर हला सी। कोमलांगी पुष्पबाला हृदय रमणी चंचला सी। मैं भ्रमर हूँ इस कली का सोचकर सपने सजाये। कुछ दिनों पश्चात भ्रम टूटा तभी जब…

  • तब होगी मन में हरियाली | Geet Man mein Hariyali

    तब होगी मन में हरियाली ( Tab hogi man mein hariyali )   बरसे सावन खूब घनेरा, झड़ी लगी फुहारों वाली। प्रेम उमड़े घट के भीतर, तब होगी मन में हरियाली।   मीठे-मीठे मोती झरे, शब्द सुधारस जाते घोल। ओज वाणी सुनकर के, शत्रु तक भी जाते डोल।   उर आनंद तन मन होता, जन…

  • मनभावन | Manbhawan

    मनभावन ( Manbhawan ) मनभावन प्रतिबिम्ब तुम्हारे ,जब सुधि में उतराये हैं ।पाँव तले कंटक भी हों यदि हम खुलकर मुस्काये हैं ।। क्या दिन थे वे जो कटते थे लुकाछिपी के खेलों मेंबन आती थी अनायास जब मिल जाते थे मेलों मेंचूड़ी ,कंगन ,बिंदिया, गजरा देख-देख हर्षाये हैं ।।मनभावन ————— बागों में हर दिवस…

  • आप की याद | Nagma Aapki Yaad

    आप की याद ( Aapki Yaad ) आप की याद आई तो आती रही। नींद आंखों से मेरी उड़ाती रही। इतना बेचैन दिल को किया हाय रे। एक पल भी न सोने दिया हाय रे। सिलसिला रात भर यह ही जारी रखा। ख़्वाबे ग़फ़लत से मुझको जगाती रही। आप की याद आई तो आती रही।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *