मन का सावन

मन का सावन | छंदमुक्त गीत

मन का सावन

( Man ka Sawan )

कोकिला, पपीहा के मधुर बोल,
बारिश की रिमझिम, हरियाली चहुँओर।
साजन की याद सताये, रह-रहकर,
आया सावन माह देखों झूमकर–2

झूले पड़ गये, डाली-डाली
बम-बम बोले, हर गली-गली–2
कजरी की धुन,लगे मनभावन–2
बहुत सताता है ये, मन का सावन –2

मादकता में ,अवगाहन धरती,
वर्षा का रस पावन करती–2
मचल रहा, मेरा भी मन-2
बड़ा मनोहर है, ये मन का सावन —2

प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई

यह भी पढ़ें :-

नर से नारायण | Kavita Nar se Narayan

Similar Posts

  • हे भारत की बेटियों | Hey Bharat ki Betiyon

    हे भारत की बेटियों ( Hey Bharat ki Betiyon )    हे भारत की बेटियों मत मांग करो महंगी साड़ियों और जेवरों की ये कोमल कलाइयां किसी घर की सोहबत बने उससे पहले तुम मांग लेना अपने हिस्से की पढ़ाई और चूड़ियों की जगह हाथों में कलम तुम देखती हो किसी दूसरे घर में अपने…

  • बेचारे मजदूर | Bechare Mazdoor

    बेचारे मजदूर ( Bechare Mazdoor )  उजड़ी हुई दुनिया मजदूर बसाते हैं, अपने पसीने से जहां सजाते हैं। गगनचुंबी इमारतें बनाते हैं देखो, मरुस्थल में फूल यही तो खिलाते हैं। ईंट,पत्थर, सरिया के होते हैं ये बने, यही तो बंगलों में उजाला फैलाते हैं। ऐसा राष्ट्र-धन लोग कुचलते मनमाना, ओढ़ते आसमां, ये धरती बिछाते हैं।…

  • मां | Maa Par Kavita

    मां ( Maa )   मां सहेली भी है, मां पहेली भी है, इस जहां में वो, बिल्कुल अकेली भी है। दुःख में हंसती भी है, सुख में पिसती भी है, नेह की प्यास में , ममता रिसती भी है, मां सुहानी भी है, मां कहानी भी है, मन को शीतल करे, मीठी वाणी भी…

  • दुआ रही सबकी | Kavita Doa Rahi Sabki

    दुआ रही सबकी ये दुआ रही हम सबकी, हो जाए सारी जहां आपकी। यह खुशी का दिन सदा, आते रहे आपके जीवन में रोजाना। बनिए खिलकर सुगन्धित फूल। हो रोशनमय आपसे ,आपका कुल। जन्म का सद्फल है आपको पाना। माया के तम में ना हो कभी डगमगाना। नित गुणगान हो आपके व्यक्तित्व की। ये दुआ…

  • उपेक्षा | Upeksha

    उपेक्षा ( Upeksha  )   गहरी जड़ें कारण होती हैं आसमान में वृक्ष के मजबूती से उठ खड़े होने में गहरी नींव कारण होती हैं धरती पर घर के मजबूती से उठ खड़े होने में गहरी अंधेरी कारण होती हैं हृदय में डर के मजबूती से उठ खड़े होने में गहरी ख़ामोशी कारण होती हैं…

  • नौसेना दिवस | Poem in Hindi on Nausena Divas

    नौसेना दिवस ! ( Nausena divas ) ( 2 )  हिंद ह्रदय नित गर्वित,जांबाजों के शौर्य वंदन से चार दिसंबर प्रेरणा पुंज, सर्वत्र नौ सेना दिवस आह्लाद । नमन पाक युद्ध इकहत्तर उत्सर्ग, अहम हिंद विजित संवाद । सप्तम सर्वश्रेष्ठ नौ सेना छवि, परमता विजय भव मंत्र मंचन से । हिंद ह्रदय नित गर्वित,जांबाजों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *