आप की याद | Nagma Aapki Yaad

आप की याद

( Aapki Yaad )

आप की याद आई तो आती रही।
नींद आंखों से मेरी उड़ाती रही।

इतना बेचैन दिल को किया हाय रे।
एक पल भी न सोने दिया हाय रे।
सिलसिला रात भर यह ही जारी रखा।
ख़्वाबे ग़फ़लत से मुझको जगाती रही।
आप की याद आई तो आती रही।
नींद आंखों से मेरी उड़ाती रही।

मिस्ले ख़ुश्बू बिखरती रही रात भर।
मेरे दिल में उतरती रही रात भर।
ख़ुद पे झुंझला के मैं जागता ही रहा।
मुझको हंस हंस के पागल बनाती रही।
आप की याद आई तो आती रही।
नींद आंखों से मेरी उड़ाती रही।

रात भर हाथ आंखों पे धरता रहा।
लाख कोशिश मैं सोने की करता रहा।
आंख लगती भी तो कैसे लगती भला।
शोर सा ज़ह्नो दिल में मचाती रही।
आप की याद आई तो आती रही।
नींद आंखों से मेरी उड़ाती रही।

आप की याद आई तो आती रही।
नींद आंखों से मेरी उड़ाती रही।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

आइए आ जाइए | नग़मा

Similar Posts

  • तेरी सुंगध को | Teri Sugandh ko

    तेरी सुंगध को ( Teri sugandh ko )   तेरी सुगंध को लालायित ,हर सुमन यहाँ अकुलाता है। अधरों पर मेरे नाम अगर ,तेरा जब-जब आ जाता है जब खिलते हैं सुधि के शतदल,जब उड़ता दृग-वन में आँचल । हर निशा अमावस की लगती ,हर दिवस बजी दुख की साँकल। यह प्रेम नगर का द्वार…

  • नये दिनमान भाग्य हमारे | Geet Naye Dinman Bhagya Hamare

    नये दिनमान भाग्य हमारे ( Naye dinman bhagya hamare )   किस्मत के तारे दमके, खुल गये भाग्य के द्वार। बदल रहे दिनमान हमारे, स्वागत करते बारंबार। स्वागत करते बारंबार खुल रहे तकदीर के ताले, खुशियों की चली बयार। जीवन में उमंगे आई, खिला गुलशन हुआ गुलजार। खिल जाए फूलों की राहें, बरसे प्रेम सुधा…

  • श्रमिक दिवस गीत

    श्रमिक दिवस गीत तुम वर्तमान के पृष्ठों पर ,पढ़ लो जीवन का समाचार ।क्या पता कौन से द्वारे से ,आ जाये घर में अंधकार।। आशा की किरणें लौट गयीं ,बैठी हैं रूठी इच्छायेंप्रात: से आकर पसर गईं ,आँगन में कितनी संध्यायेंइन हानि लाभ की ऋतुओं में, तुम रहो सदा ही होशियार ।।तुम वर्तमान—– चल पड़ो…

  • वंदना माँ शारदे की

    वंदना माँ शारदे की कुछ ऐसा प्रखर प्रकाश हुआ ।जगमग सारा आकाश हुआ ।। उर में आंनदित लहर उठी ,बह रही सुरभि भी कल्याणी ।क्या उतर रही है शिखरों से ,अब श्वेत कमल वीणापाणी ।सुरभित कुसमित है भूमंडल,नख शिख तक यह आभास हुआ ।।जगमग——- छँट जायेगी हर आँगन से ,तम की छाया काली-काली ।पुलकित होगी…

  • सजी अवध की पुण्य धरा | Saji Avadh

    सजी अवध की पुण्य धरा ( Saji avadh ki punya dhara ) गीत-14-15   सजी अवध की पुण्य धरा, खुशियों की होती बरसात। प्राण-प्राण में राम बसे, प्राण-प्रतिष्ठा की शुभ रात।। सियाराम जय जय राम सियाराम जय जय राम। भव्य भवन के गज हनुमत, सिंह, गरुड़ हैं पहरेदार। चरण पखारे सरयू तट, गूंज रहा है…

  • डरते – डरते | Darte -Darte

    डरते – डरते ( Darte -Darte )    एक ट्रक यूँ सटकर गुजरा , बचे हैं मरते – मरते . आगे – पीछे देख पुनः अब , चले हैं डरते – डरते . जाने किसका मुँह देखा था , न पड़ा पेट में दाना . सूरज बैरी सा चढ़ आया , मिला ना पता-ठिकाना ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *