Nav Deep Jala lo

नव दीप जला लो | Nav Deep Jala lo

नव दीप जला लो

( Nav deep jala lo )

 

आ रही दीवाली की बेला आ रही दीवाली की बेला,
हर्ष उल्लास और खुशियों का अब लगेगा रेला,
नव दीप जला लो…

निराशा उदासी और अंधकार का हो जाएगा खात्मा,
प्रफुल्लित मन से पुलकित हो जाएंगी हर आत्मा,
नव दीप जला लो…

इस बेला में लोग हर्ष उल्लास के नव दीप जलाएंगे,
दीवाली के इन पांच दिनों में जीवन की खुशी पाएंगे,
नव दीप जला लो…
धन तेरस में धनवंतरी पूजा नरक चौदस में कृष्ण की पूजा,
तीसरे दिन में धन सम्पत्ति और लक्ष्मी देवी की पूजा,
नव दीप जला लो…

चौथे दिन गोवर्धन पूजा में गौ गोवर्धन को पूजेंगे,
भाई बहन का प्यार जगेगा पांचवें दिन भाई दूज मानेंगे,
नव दीप जला लो…

दीवाली त्यौहार है खुशियों का मन में उमड़ती उमंगों का,
भर देती जनमानस को खुशियों की हिलोर तरंगों का,
नव दीप जला लो…

रचनाकार  –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

मोर छत्तीसगढ़ महतारी | Mor Chhattisgarh Mahtari

 

Similar Posts

  • तुम वर्तमान

    तुम वर्तमान तुम वर्तमान के पृष्ठों पर ,पढ़ लो जीवन का समाचार ।क्या पता कौन से द्वारे से ,आ जाये घर में अंधकार।। आशा की किरणें लौट गयीं ,बैठी हैं रूठी इच्छायेंप्रात: से आकर पसर गईं ,आँगन में कितनी संध्यायेंइन हानि लाभ की ऋतुओं में, तुम रहो सदा ही होशियार ।।तुम वर्तमान—– चल पड़ो श्रमिक…

  • मौसम है प्यार का | Mausam hai Pyar ka

    मौसम है प्यार का ( Mausam hai pyar ka )   रूत की बहार का सावन की फुहार का। आजा सनम आ जा मौसम है प्यार का। मौसम है प्यार का प्रीत की फुहार का बस तेरे इजहार का। पायल की झंकार का मेरे दिलदार का। महकती वादियों में हसीं गुल गुलजार। खिल गया दिल…

  • ये जीवन की पतवार तेरे हाथ में | Jeevan ki Patwar

    ये जीवन की पतवार तेरे हाथ में ( Ye jeevan ki patwar tere haath mein )   मेरी नैया है मझधार, गुरुवर करना भव से पार। करूं अरदास मैं, यह जीवन की पतवार, तेरे हाथ में।। अनजाना सा राही हूं मैं ,राह नजर ना आवै । राग द्वेष में उलझ रहा हूं, विषयन भी भटकावै।…

  • जय जय जय हो हिंदुस्तान | Jay ho Hindustan

    जय जय जय हो हिंदुस्तान ( Jay Jay Jay Ho Hindustan )    चल धरती से गगन घूम कर, पहुंचा चंद्र चंद्रयान जय जय जय हो हिंदुस्तान……. ……..   कोटि-कोटि भारत के वासी स्वागत और सत्कार किया, हर दिल के हर एक धड़कन में खुशियां अपरम्पार किया ,   पहुंच चांद पर गाड़ तिरंगा,भारत बना…

  • यह दिलकशी तुम्हारी | Yeh Dilkashi Tumhari

    यह दिलकशी तुम्हारी ( Yeh Dilkashi Tumhari ) दिल को लुभा रही है यह दिलकशी तुम्हारी।नींदें चुरा रही है यह दिलकशी तुम्हारी। यह चांद सी जवानी यह ज़ाफ़रानी रंगत।फिर उसपे ओढ़नी की यह आसमानी रंगत।सच पूछिए तो जानू रह-रह के मेरे दिल में।हलचल मचा रही है यह दिलकशी तुम्हारी।नींदें चुरा रही है यह दिलकशी तुम्हारी।…

  • आया सावन झूम के | Geet Aya Sawan Jhoom Ke

    आया सावन झूम के ( Aya Sawan Jhoom Ke ) ( 1 )    इठलाता बल खाता आया झूमता मदमाता आया। झूम झूमकर सावन आया हरियाला सावन हर्षाया। आया सावन झूम के लहर लहर लहराता सा रिमझिम रिमझिम बरखा लाया। उमड़ घुमड़ छाई बदरिया अंबर में बादल घिर आया। फूल खिले चमन महकाया बहारों ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *