सोच रहा बैठा एकाकी

सोच रहा बैठा एकाकी | Kavita Soach Raha

सोच रहा बैठा एकाकी

(  Soach Raha Baitha Ekaki )

बहुत अकेलापन लगता है
जनसंकुल संसार में।
जन्मान्तर का ऋणी, गई है
पूंजी सभी उधार में।

सोच रहा बैठा एकाकी,
अभी और है कितना बाकी।
रिक्त हस्त कैसे चुकताऊं,
मेरे नाम लगी जो बाकी।

शिथिल अंग हो रहे करूं क्या
मैं इसके प्रतिकार में।
कालधार में बहता जाता
बिना किसी आधार मे।

जीने में कितनी बाधायें,
मृत्यु सदा ही दायें बायें।
फिर भी जग-जंजाल न छोड़े,
भ्रमित कर रही हैं आशायें।

उलझ रहा सब ताना-बाना
आता नहीं सुधार में।
लगता जीवन तरणी आकर
ठहर गई मंझधार में।

चारों ओर निशा है घेरी,
कहीं खो गई राह है मेरी।
अनुमानों से पार न होगी,
इस तट से उस तट की दूरी।

अब नगण्य अस्तित्व लग रहा
है अनन्त विस्तार में।
नहीं सहायक लगता कोई
है अब तो निस्तार में।

पर तुम भी क्या मुंह मोड़ोगे,
मुझको नि:सहाय छोड़ोगे।
दीन अकिंचन मुझे जानकर,
जो सम्बन्ध रहे तोड़ोगे।

नाम तुम्हारा ध्वनित हो रहा
मेरी करुण पुकार में।
क्या न मिलेगा उत्तर इसका
देव मुझे स्वीकार में।

sushil bajpai

सुशील चन्द्र बाजपेयी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

मोह | Kavita Moh

Similar Posts

  • उजाले मिट नहीं सकते | Kavita

    उजाले मिट नहीं सकते ( Ujale mit nahin sakte )   हटा लो दीप द्वारे से, उजाले ये नही करते। जला लो मन में दीपों को,उजाले मिट नही सकते। जो जगमग मन का मन्दिर है,कन्हैया भी वही पे है, अगर श्रद्धा भरा मन है, तो फिर वो जा नही सकते। हटा लो दीप द्वारे से,…

  • शादी में दावत | Kavita Shadi me Dawat

    शादी में दावत ( Shadi me Dawat ) शादी हो बेटा बेटी की दावत खाएं हम सब खर्च हो मां-बाप का मजा उड़ाएं हम सब शादी का निमंत्रण आते ही देखें तारीख प्रतिभोज फिर मन में आता ख्याल अब तो व्यंजनों की होगी मौज तरह-तरह के पकवान रखे वहां फिर भी आंखें ढूंढे और नये…

  • शब्द | Hindi Poetry

    शब्द ( Shabd )   मेरे शब्दों की दुनिया में, आओं कभी। स्वर में कविता मेरी, गुनगुनाओ कभी। बात दिल की सभी को बता दो अभी।   मेरे शब्दों की दुनिया में…….. ये जो  रचना  मेरी  देगी  जीवन तभी। लय में सुर ताल रिद्धम में बाँधो कभी। अपने भावों को इसमें मिलाओ कभी।   मेरे…

  • दी गर्दन नाप | Di Gardan Naap

    दी गर्दन नाप ( Di Gardan Naap ) चार चवन्नी क्या मिली, रहा न कुछ भी भान। मति में आकर घुस गए, लोभ मोह अभिमान।। तन मन धन करता रहा, जिस घर सदा निसार। ना जानें फिर क्यों उठी, उस आँगन दीवार।। नहीं लगाया झाड़ भी, जिसने कोई यार। किस मुँह से फिर हो गया,…

  • घर का पूत कुंवारा डौलै | मारवाड़ी रचना

    घर का पूत कुंवारा डौलै   घर का पूत कुंवारा डौलै, करै पाड़ोस्यां क फैरा। नैणं मूंद अर आंधा होग्या, घर का बड़ा बडेरा। फिरै कुंवारों च्यारूं चौखटां, टाबर हुयो जवान। कठै बिंदणी कद मिल ज्यासी, लागै कोई तान। बण ठण निकलै बीच बजारां, फैशन नित लगाकै। घणों पसीनो खून बहावै, छोरो ल्यावै घणों कमाकै।…

  • अनुभूति | Anubhooti

    अनुभूति ( Anubhooti )   निशा थी नीरव था आकाश नयन कब से अलसाये थे। जान कर सोता हुआ मुझे चले सपनों में आये थे। हुई जो कुछ भी तुमसे बात, उसे कब जान सकी थी रात, गया था सारी सुधबुध भूल हृदय को इतना भाये थे। रहे थे जो अनगाये गीत तुम्हें अर्पित कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *