मोह

मोह | Kavita Moh

मोह

( Moh )

दौड़ रहा वीथिका-वीथिका,
सुख सपनों की मृगमरीचिका,
थोड़ी देर ठहर ले अब तू,
कर ले कुछ विश्राम।

भले पलायनवादी कह दें,
रखा नहीं कुछ मोह में।
सारी दुनिया नाच रही है,
जग के मायामोह में।
मोह बिना अस्तित्व नहीं है,
बात पुरानी नई नहीं है।
सारा जगत इसी पर निर्भर,
कितनों ने क्या खूब कही है।

गृहस्थाश्रम आधार सभी का,
मोह उसी का मेरुदंड है,
बिना मोह ना मिले किसी को,
क्षण भर का आराम।

भौतिकता-आध्यात्मिकता में,
थोड़ा सा ही करो समन्वय।
इसमें किंचित्मात्र न होता,
किसी रूप में समय अपव्यय।
याद रहे बस इतना सा ही,
एक हाथ ना बजती ताली।
करो समर्पण क्षण भर प्रभु ढिग,
जो हैं इस बगिया के माली।

जो माया से मोह न करते,
प्रभु से कभी नहीं मिल सकते,
नहीं जानते, माया में ही,
माया पति प्रभु राम।

sushil bajpai

सुशील चन्द्र बाजपेयी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

बहती रहती जीवन धारा | Bahati Rahti Jeevan Dhara

Similar Posts

  • करवा चौथ मनाऊ मै | Karva chauth par kavita

    करवा चौथ मनाऊ मै ( Karva chauth manaun main )   करवा चौथ मनाऊं मै करवे को सजाऊ मैं गणेश का पूजन कर दूर्वा उन्हें चढ़ाऊ मैं एड़ी में लगा आलता सिंदूर मांग सजाऊ मै पांव में बिछिया माथे बिंदी मेहंदी हाथ रचाऊ मै लाल चुनरिया ओढ़ के गीत खुशी के गाऊ मै धूप दीप…

  • दिल तोड़कर | Geet dil tod kar

    दिल तोड़कर ( Dil tod kar )   दिल तोड़कर ग़म से ही प्यार कर दिया! दिल इस क़दर  मेरा आजार कर दिया ये क्या हाये  तूने ये यार कर दिया क्यूं बेसहारा यूं  बेदर्द कर दिया   ये जिंदगी अकेली ऐसी हो गयी के भीड़ में तन्हाई का अहसास हो ऐसा मिला मुहब्बत में…

  • ये गूंगी शाम

    ये गूंगी शाम ये गुंगी शाम मेरे कानों में कुछ कहती है, तु है कहीं आसपास ये अहसास मुझे दिलाती है,बेशक तू मुझे छोड़ गया, वादा अपना तोड़ गया, किया था वादा तूने ता-उम्र साथ निभाने का, हर ग़म मेरा बांट कर मुझे खुशी के फूलों की लड़ियां दिखाने का, दे गया तू ग़म उम्र-भर…

  • मनजीत सिंह की कविताएँ | Manjit Singh Poetry

    सावन की फुहार मैं यहाँ खड़ा हूँऔर अपनी खिड़की के बाहरबारिश को गिरते हुए देख रहा हूँ।कई दिनों से बारिश नहीं हुई है,लेकिन जब होती है,तो क्या रात में नहीं होती?हर पौधा और हर फूलइस गर्मी की बारिश के लिए बहुत आभारी है।मैं लोगों को बिना एहसास किएभीगे हुए बालों के साथ देखता हूँ।वे अपने…

  • विश्व वृद्धजन दिवस | International Day for Older Persons

    विश्व वृद्धजन दिवस हमारा जीवन,वृद्धजन प्रदत्त उपहार है सनातनी संस्कृति संस्कार, वृद्धजन सदा परम स्थान । स्नेहिल पावन सानिध्य, दुःख कष्ट तनाव प्रस्थान । अनूप आनुभविक शाला, प्रेरणा ज्ञान पुंज बहार है । हमारा जीवन,वृद्धजन प्रदत्त उपहार है ।। पौराणिक कथा कहानियां, अद्भुत पुरात्तन दृष्टांत । शमित सारे उग्र आवेश, चितवन अनुपम शांत । भूमिका…

  • यह मुझको स्वीकार नहीं | Kavita Yah Mujhko

    यह मुझको स्वीकार नहीं ( Yah mujhko swikar nahin )   निज पथ से विचलित हो जाऊं यह   मुझको   स्वीकार    नहीं पहन   बेड़ियां   पग  में  अपने झुकने     को     तैयार    नहीं। देख   नीर  बहती  आंखों  में क्रोध   शीर्ष   चढ़  जाता   है आंख  मूंद   कैसे  सह  जाऊं सहन   नहीं    हो   पाता  है। लुटे   अस्मिता   ठीक   सामने क्या  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *