Hindi ki Sthiti

हिंदी को अपनाओ | Hindi ko Apnao

हिंदी को अपनाओ

( Hindi ko Apnao )

बच्चों हिंदी को अपनाओ,
हिंदी का तुम मान बढ़ाओ,
हिंदी हिंदुस्तान की भाषा,
हिंदुस्तानी तुम कहलाओ,

लिख लो हिंदी, पढ़ लो हिंदी,
हिंदी बड़ी अलबेली है,
बोलो हिंदी, गा लो हिंदी,
हिंदी रंग-रंगीली है,
हिंदी को व्यवहार मे लाओ,
हिंदी का परचम फहराओ,
बच्चों हिंदी को अपनाओ,
हिंदी का तुम मान बढ़ाओ,

खेलो-कूदो हिंदी के संग,
हिंदी सखा-सहेली है,
हिंदी सरल-सहज है माँ सी,
नाजुक नर्म हथेली है,
गुणगान सदा हिंदी का कर के,
स्नेह सदा इसका तुम पाओ,
बच्चों हिंदी को अपनाओ,
हिंदी का तुम मान बढ़ाओ,

हिंदी है महासागर सी,
हर बोली-भाषा करे समाहित,
वक्त यही है जागो चेतो,
इसी मे है हम सबका ही हित,
हिंदी है हम सब का गौरव,
आओ इसको ताज बनाओ,
बच्चों हिंदी को अपनाओ,
हिंदी का तुम मान बढ़ाओ।

Abha Gupta

आभा गुप्ता
इंदौर (म. प्र.)

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • प्यारी हिंदी

    प्यारी हिंदी मैं मिथिला का वो बेटा हूं, जिसे हिंदी से है यारी।मैं भाषी मैथिली हूं, फिर भी हिंदी प्राणों से है प्यारी।।मेरे धड़कन में लहरे हिंदी की बो गूंज है न्यारी।जिसे गाने को लालायित है दुनियां की हर नर नारी।। 1 कहीं हुंकार है दिनकर जी का है पंत से यारी।कहीं चौहान की गर्जन…

  • देख रहे सब चीरहरण

     देख रहे सब चीरहरण     बैठे धृष्टराज की अंधी सभा में  देख रहे सब चीरहरण , कुछ लगाते ठहाका  ,  द्रोणाचार्य ,विदुर ज्ञानी हैं बैठे मौन , बोल न पाता है कोई न्याय वहां?    दुष्शासन के दुस्साहस को दे रहे ताल वहां, द्रोपदी भरी सभा में मांग रही  इज्जत की भीख वहां?  सुन…

  • हम सबका अभिमान तिरंगा | Ham Sab ka Abhiman Tiranga

    हम सबका अभिमान तिरंगा ( Ham sab ka abhiman tiranga )     आन बान शान तिरंगा देश का स्वाभिमान तिरंगा सबका अभिमान तिरंगा देशभक्ति गुणगान तिरंगा   वीरों का यशगान तिरंगा आजादी का मान तिरंगा वंदे मातरम गान तिरंगा वतन की है शान तिरंगा   बलिदानों का मान तिरंगा राष्ट्रधारा जयगान तिरंगा देश प्रेम…

  • पीढ़ी का भविष्य | Pidhi ka Bhavishya

    पीढ़ी का भविष्य ( Pidhi ka bhavishya )   चाहते हो यदि रखना सुरक्षित कल के भविष्य को तुम अपने तब खोलिए तुम अब आंख अपनी बदलते दृश्य को भी जरा समझिए… पूर्वानुमान ही रचता है भविष्य वर्तमान तो केवल बचाता है भविष्य हाथों तुम्हारे ही होगा निर्भर भविष्य अतीत भी तुम्हे दिखलाता भविष्य….. कलम…

  • शिक्षा | Poem shiksha

    शिक्षा ( Shiksha )   जगत में शिक्षा है आधार। शिक्षा बिना धुंध सा जीवन शिक्षा मुक्ती द्वार।। जगत में० ।। अनपढ़ मूढ़ निरक्षर क्या -क्या शव्द बुलाते जाते, इन लोगों से भेड़ बकरियां पशु चरवाये जाते, पढ़ें -लिखे मुट्ठी भर लोग तब करते अत्याचार।। जगतमें० ।। शिक्षा बिना न मिले नौकरी दर-दर ठोकर खाये,…

  • संगीत | Poem in Hindi on music

    संगीत ( Sangeet )   थिरक उठते साज सारे संगीत सबको प्यारा लगे स्वर लहरियां जब बजे झंकार करे इकतारा बजे   सात सुरों की तान छेड़े गीतों के तराने सभी मन में उमंगे जगे संगीत के बजते तार कभी   गीत गजल मधुर मधुर कर्णप्रिय धुन प्यारी ढोल ताशे साज बाजे बांसुरी की तान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *