पीढ़ी का भविष्य

पीढ़ी का भविष्य | Pidhi ka Bhavishya

पीढ़ी का भविष्य

( Pidhi ka bhavishya )

 

चाहते हो यदि रखना सुरक्षित
कल के भविष्य को तुम अपने
तब खोलिए तुम अब आंख अपनी
बदलते दृश्य को भी जरा समझिए…

पूर्वानुमान ही रचता है भविष्य
वर्तमान तो केवल बचाता है भविष्य
हाथों तुम्हारे ही होगा निर्भर भविष्य
अतीत भी तुम्हे दिखलाता भविष्य…..

कलम ने ही बोए हैं बीज क्रांति के
कलम ने ही दिखाया है आइना सदा
चंद लोगों का प्रयास भर ही केवल
बचा नही पाएगा कल का भविष्य….

तुम्हे भय किससे है और क्यों है
क्यों लगे हो संतुष्टि की होड़ मे
रखना नही है बैर हमे किसी से भी
किंतु,अपना भी तो देखना है भविष्य….

गफलत मे सहूलियत नही मिलती
बिन मशाल के रोशनी नही मिलती
करोगे क्या गाकर प्रसंशा किसी की
रहेगा ही नही जब पीढ़ी का भविष्य…

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

समय की जरूरत | Samay ki Jarurat

Similar Posts

  • चक्र समय का चलता है | Kavita

    चक्र समय का चलता है ( Chakra ka samay chalta hai )   परिवर्तन नित निरंतर होता जग का आलम बदलता है नई सोच नई उमंगे भर चक्र समय का चलता हैं   सुख दुख जीवन के पहलू आंधी तूफान आते जाते जो लक्ष्य साध कर चलते व़ो मंजिलों को पा जाते   शनै शनै…

  • सीता हरण | Kavita sita haran

    सीता हरण ( Sita haran )   पंचवटी में जा राघव ने नंदन कुटी बना डाली ऋषि मुनि साधु-संतों की होने लगी रखवाली सूर्पनखा रावण की बहना वन विहार करने आई राम लखन का रूप देख वो खुद को रोक नहीं पाई सुंदर रूप धरा नारी का लक्ष्मण ब्याह रचा लो तुम मेरे भी प्रियतम…

  • लावारिस देह | Kavita Laawaris Deh

    उसकी बिंदिया ( Uski Bindiya )   उसकी बिंदिया दरवाजे पर झांकती अबोध किरण थी जो तुलसी को सांझ –ढ़ले हर्षा सकती थी कि वह दीपशिखा की तरह झिलमिला रही है . उसकी चूड़ियां दरवाजे पर उठती मासूम आहट थी जो रसोई में से भी साफ सुनी जा सकती थी कि वह चबूतरे पर खिलखिला…

  • भोले बाबा बर्फानी | Bhole Baba Barfani

    भोले बाबा बर्फानी ( Bhole Baba Barfani )    शिव शंकर भोलेनाथ सदा ही रखना हम पर हाथ, आप है त्रिलोकी के नाथ और आप ही भूत-नाथ। शीश पर आपके चन्द्रमा और बहे जटाओं से गंगा, बर्फानी-रूप बनाकर आतें हो हर वर्ष अमरनाथ।। गले में रहता आपके साॅंप और त्रिशूल रहता हाथ, पीते भांग घोंटके…

  • भारत माँ के लाल उठो | Patriotic poem Hindi

    भारत माँ के लाल उठो ( Bharat maa ke laal utho )     केसरिया बाना ले निकलो राम नाम हुंकार भरो हर हर महादेव स्वर गूंजे ऐसी तुम जयकार करो   धीरे वीर पराक्रमी सब विवेकानंद कहते जागो भारत मां के लाल उठो आगे बढ़ आलस त्यागो   स्वाभिमान राणा की भूमि तलवारों का…

  • सड़क

    सड़क   पहुंच सुदूर क्षितिज धरा तक सुंदर रेखा मात्र दिखती हूं, श्याम वर्णी स्वस्थ सलोने गात दिन रात अटखेलियां खेलती हूं, पकड़ पगडंडी की राह पाया चतुर्भुज रूप चंचला आगे बढ़ती,संवरती हूं अनुपम अवतरित छटा, अव्यवस्थित पर अति आर्द्र शीत की उष्णता में तपती हूं।। अवस्थापन से हर्षातिरोक्ति हुयी कब जब मेरे कतरों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *