Krishna Janmashtami Par Kavita

नटखट नन्दकिशोर | Natkhat Nandkishor

नटखट नन्दकिशोर

( Natkhat Nandkishor )

नटखट नन्दकिशोर की दोउ अंखियन पे वारी जाऊं,
नटखट नन्दकिशोर की मीठी बतियन से हारी जाऊं,

कान का कुंडल मुझको भाऐ,
बांसुरिया मेरा चैन चुराऐ,
मोह मे उसके फंसती जाऊं,
नटखट नन्दकिशोर की दोउ अंखियन पे वारी जाऊं,
नटखट नन्दकिशोर की मीठी बतियन से हारी जाऊं,

किया जाने कौन सा जादू टोना,
बनी मै तो उसके हाॅथ खिलौना,
कहे मुझे जैसा मै करती जाऊं,
नटखट नन्दकिशोर की दोउ अंखियन पे वारी जाऊं,
नटखट नन्दकिशोर की मीठी बतियन से हारी जाऊं,

धेनु चराने जब वो जाए,
चाहे गोपियन संग रास रचाऐ,
जाए जहाॅ पीछे पीछे दौड़ी जाऊं,
नटखट नन्दकिशोर की दोउ अंखियन पे वारी जाऊं,
नटखट नन्दकिशोर की मीठी बतियन से हारी जाऊं,

Abha Gupta

आभा गुप्ता
इंदौर (म. प्र.)

यह भी पढ़ें :-

हल छठ पर हाइकू

Similar Posts

  • सनातन नववर्ष | Sanatan nav varsh par kavita

    सनातन नववर्ष ( Sanatan nav varsh )   वर्ष नया हो हर्ष नया हो घटा  प्रेम  की  छाई  हो जीवन का उत्कर्ष नववर्ष मधुर  बजे  शहनाई  हो   सनातन संस्कृति हमारी केसरिया  बाना  लहराये राज तिलक राम का हुआ राममय  माहौल  हो जाए   मां दुर्गा शक्ति स्वरूपा आकर हर ले कष्ट सारे चैत्र नवमी…

  • आओ जी लें प्रेम से कुछ पल

    आओ ,जी लें प्रेम से कुछ पल अंतस्थ वृद्धन अंतराल , निर्मित मौन कारा । व्याकुल भाव सरिता, प्रकट सघन अंधियारा । पहल कर मृदु संप्रेषण, हिय भाव दें रूप सकल । आओ, जी लें प्रेम से कुछ पल ।। भीगा अंतर्मन संकेतन, जीवन पथ रिक्ति भाव। अस्ताचल स्वप्न माला, धूप विलोपन छांव । अब…

  • Kavita | दुनिया

    दुनिया ( Duniya )   रात  मे  चाँद को , जिसने  चमकना  सिखाया । सूरज की किरणों को ,आलोक फैलाना बताया ।। ग्रीष्म ,वर्षा ,शीत ,बसंत ,होती अजीब घटनाएं है । वंदन  है  प्रभु ! उन्हें , जिसने  ये दुनिया बनाया ।। उफनती  नदियों  को , जिसने  बहना  सिखाया । गहरी  काली  झीलो  को ,…

  • सुशांत केस की जांच सीबीआई को | Kavita

    सुशांत केस की जांच सीबीआई को ********** सुशांत आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है, माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई जांच की सिफारिश सही पाया है। बिहार और महाराष्ट्र सरकार के बीच इसपर हो रही थी रस्साकसी, न्यायालय के फैसले के बाद सुशांत के घरवालों में दिखी खुशी। न्यायमूर्ति ऋषिकेश राय ने फैसले में कहा…

  • Romantic Kavita | दरकार

    दरकार ( Darkar )   हमको  है  दरकार  तुम्हारी हर  शर्त  स्वीकार  तुम्हारी हमसफर हो जीवन पथ की तुझ पर हम तो है बलिहारी   एक जरूरी किस्सा हो तुम दिल की धड़कन हो प्यारी मेरे  जीवन का हिस्सा हो हमसफर  हो  तुम  हमारी   प्रेम   भरी   पुरवाई   हो झोंका मस्त  बहार  का सजा हुआ…

  • जिंदगी बदल जाती है | Zindagi Badal Jaati Hai

    जिंदगी बदल जाती है ( Zindagi badal jaati hai )   अगर दिल में तेरे मुहब्बत बसी है जमी दुश्मनी भी पिघल जाती है। जलन है दिलो में अगर तेरे हरदम बिना आग के आग जल जाती है। अगर हौसला है दिलों में तुम्हारे पल भर में किस्मत बदल जाती है। खुद पर भरोसा रहेगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *