बच्चों की हिन्दी लिखावट

हिंदी दिवस पर दोहे | Hindi Diwas

हिन्दी दिवस पर दोहे

( Hindi diwas par dohe )

हिन्दी दिवस मना रहे, हर दफ्तर में आज ।
जो करते हर एक दिन, अंग्रेजी में काज ।।

हिंदी हिंगलिश बन गई, ऐसी बदली चाल ।
समय ने सब बदल दिया, देश रीत औ काल ।।

हिन्दी हिन्दी सब कहें, फिर भी मिला न मान ।
दुर्गत अपनी देखकर , हिन्दी छोड़े प्राण ।।

भाषा प्रेमी सब भये, भूले भाषा ज्ञान ।
हाथ जोड़ हिंदी कहे, नाही कर अपमान ।।

उलटा सीधा कुछ लिखें, बन बैठे विदवान ।
मुझ सम मूरख है घने, जग को बांचे ज्ञान ।।

अलग अलग भाषा यहां, अलग अलग है बोल।
वाणी की हर जात को, हिंदी से मत तोल।।

आओ मिल हम यह कहें, लेंगें हिन्दी ज्ञान ।
तन मन से कारज करें, देने को सम्मान ।।

डी के निवातिया

डी के निवातिया

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • हिन्दी | Hindi par poem

    हिन्दी ( Hindi )   बावन वर्णों से सजी हुई,मधुमय रसधार बहाती है। यह हिन्दी ही है जो जग में,नवरस का गीत सुनाती है।। संस्कृत प्राकृत पाली से शुभित, हिंदी जनमानस की भाषा, तू ज्ञान दीप बनकर प्रतिफल,कण कण में भरती है आशा, हिम नग से सागर तक अविरल, सौहार्द मेघ बरसाती है।। यह हिन्दी…

  • सुरेन्द्र पाल जी की स्मृति में

    सुरेन्द्र पाल जी की स्मृति में जब दिल पत्थर हो जाएहंसते खेलते रोना आ जाएमानवीय भावनाएहमें जीवित रखने के लिएकभी डिफ़ाल्ट होना पड़ जाएहंसते खेलते रोना आ जाएजब दिल पत्थर हो जाए। पाल सर कभी खुशीयों की ताली बजवाते थेमानवता और प्रेम का हमेशा पाठ पढ़ाते थेहार को जीवित रखो विजय पथ पर बढ़ाते थेकितनों…

  • ऐसा क्या है | Aisa Kya hai?

    ऐसा क्या है? ( Aisa Kya hai )    (एक) घर में परिवार में गली में मोहल्लें में गाॅंव में कस्बें में नगर में शहर में राज्य में देश में दुनिया में ब्रह्मांड में ऐसा क्या है? विश्वास, उम्मीद, प्रेम, या और कुछ? जिससे एक दूसरे से जुड़े हुए हैं लोग। (दो) मंदिर में मस्जिद…

  • तुम न जाओ

    तुम न जाओ   सूने उपवन में गहन घन प्रीति गाओ तुम न जाओ।। मेरे अन्तर्मन अभी तुम रुक भी जाओ तुम जाओ।।   स्वाती बिन प्यासा पपीहा देखा होगा, रात भर जगती चकोरी सुना होगा, मैं तना हूं तुम लता बन लिपट जाओ तुम न जाओ।।तुम न०   प्रेम तो एक हवा का झोंका…

  • बुद्ध पूर्णिमा | Kavita Buddha Purnima

    बुद्ध पूर्णिमा ( Buddha Purnima )   समरसता श्री वंदन, गौतम बुद्ध उपदेशों में धर्म कर्म आध्यात्मिक क्षेत्र, नर नारी महत्ता सम । जाति विभेद उन्मूल सोच, मानव सेवा परम धम्म । क्रोध घृणा द्वेष अनुचित, नेह समाधान उग्र आवेशों में। समरसता श्री वंदन,गौतम बुद्ध उपदेशों में ।। सम्यक दृष्टि संकल्प वचन, कर्म आजीविका परम…

  • पत्नी और प्रेमिका | Patni aur premika par kavita

    पत्नी और प्रेमिका ( Patni aur premika )   पत्नी और प्रेमिका दोनों भिन्न प्राणी है एक को समाज,घर और कानून मान्यता देता है दूसरे को सिर्फ़ प्रेमी मान्यता देता है   पत्नी का बीच राह पर हाथ पकड़ कर चल सकते हो लेकिन प्रेमिका के साथ नहीं किसी के पूछने पर बेझिझक यह तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *