प्यार की वो  हवा नहीं आती

प्यार की वो हवा नहीं आती

प्यार की वो  हवा नहीं आती

 

प्यार की वो  हवा नहीं आती!

कोई ऐसी वफ़ा नहीं आती

 

भूल जाना अच्छा है उसको अब

लौटकर कोई सदा नहीं आती

 

दोस्ती में आती वफ़ा करनी

मुझको करनी जफ़ा नहीं आती

 

राह जिसकी मैं देखता हूँ वो

जीस्त में आशना नहीं आती

 

नफ़रतों की आती है आवाजें

प्यार की वो  सदा नहीं आती

 

राह देखे है जिसकी ये आज़म

वो इधर को वफ़ा नहीं आती

 

 

✏शायर: आज़म नैय्यर

(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें : – 

आज मेरे ही किसी की बेकली दिल में उठी

Similar Posts

  • दिल में ज़ज्बा हौंसले हरदम यूं फौलादी रखो

    दिल में ज़ज्बा हौंसले हरदम यूं फौलादी रखो   दिल में ज़ज्बा हौंसले हरदम यूं फौलादी रखो । दुश्मनों से तुम बचाके हिंद की वादी रखो।।   धङकने दो देश को सीने में धङकन की तरह । दिल ना कोईआज तुम इससे कभी खाली रखो।।   सर ना झुकने पाये हरगिज दुश्मनों के सामने। इसकी…

  • हर लम्हा | Nazm Har Lamha

    हर लम्हा ( Har Lamha ) छुपकर क्या देखता है तमाशा मेरी तबाही का आंख मिलाकर लुत्फ उठा किस्सा ए रुसवाई का हर कदम जिंदगी से नसीहतें पा रहा हूं मैं हर लम्हा अनुभवों की दौलतें सजा रहा हूं मैं हर सांस के अहसान की कीमत चुकाई है मैंने हर रिश्ते की अहमियत खुद को…

  • पतझड़ | Patjhad

    पतझड़ ( Patjhad )   दूसरों को पतझड़ देकर, लोग ख़्वाब देखते बाहर का; ख़ुद की ख़बर नहीं, इम्तिहान लेते हमारे सच्चे प्यार का ।   होंठों पर सजी झूठी मुस्कान अब रह गई किस काम की; जो दिल से ही निकाल दिया तुमने दर्द अपने दिलदार का ।   मिठास वो क्या जाने,जो चुरा…

  • अमेरिका | America

    अमेरिका ( America )   दुनिया की गहराई रोज नापता है अमेरिका, दूसरों की सीमा में भी झाँकता है अमेरिका। कहता है हवाओं से मेरे मुताबिक तुम चलो, दूसरों के ताबूत में कील ठोंकता है अमेरिका। पूरी कायनात में है वो झगड़ा की जड़, खुद को साफ -पाक बताता है अमेरिका। हर रितु में टेस्ट…

  • वो मजदूर है | Mazdoor kavita

     वो मजदूर है ( Wo mazdoor hai : Kavita )   अरे! वो मजदूर हैं इसीलिये तो वो मजबूर हैं उनकी मजबूरी किसी ने न जानी मीलों का सफर तय किया पीकर पानी। पांव में जूते नही छाले पड़ गए थे भारी अमीरो को तो लेने जहाज गए विदेश, उनके लिये तो बसों के भी…

  • आँखों का पैमाना | Ghazal

    आँखों का पैमाना ( Aankhon ka paimana )   है  उसकी  नजर  मीठा जहर तो है दवा मैखाना । नजर से होश खो जाये, तो वापिस जाम से आना ।।   हुआ बीमार जब मैकश,जुड़ गये झूमकर मैकश । हुआ बीमार जब बाइज, हुआ घर उससे बेगाना ।।   हमारे  इश्क  के  सौदे  में, तुम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *