दशहरा 2024

दशहरा 2024 | Dussehra

दशहरा 2024

कब तक जलाओगे मुझे ?
युग बीत गये
कितने कल्प गये बीत
रखता हूँ
दशकंठ
है मेरे दशशीश..
आँखे घूमती सब दिशाओं में
हाथ रखता मैं बीसो बीस…
शब्द जो निकला मुँह से
भिक्षाम दे माई…
फीर देखी मैने माँ सीता में
जगदजननी की प्रीत
मर्यादा की निभाई रीत
चाहता तो मैं बदल जाता
शब्द जाता भूल
मन के वचन को बनाता धूल…
मैंने बचाया जगदजननी का मान
स्वयं से स्वयं का था वचन
बिना अनुमति के नहीं छूआ कभी शक्ति का आँचल..
मैं सतयुग का था ..
तुम्हारे आज तक समझ नहीं आया
कलयुग के रावन को तुमने हर बार बचाया
अब तो करो स्वीकार
युग परिवर्तन हो अब
सतयुग का रावन जले नहीं
जले आज का रावन
जो कर रहा शक्ति का पग-पग पर
मान हनन..
सत्य की हो विजय
असत्य की पराजय…
इस दशहरा में
हारे आज का दशानन
जो रखता है छिपाकर अपने दसशीश
पाप के बीच
पाप के बीच…

Shubhangi  Chauhan

चौहान शुभांगी मगनसिंह
लातूर महाराष्ट्र

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • संदूकची | Sandookchi

    संदूकची ( Sandookchi )    मेरे पास एक संदूकची है मैं हर रोज़ एक लम्हा ख़ुशी का इसमें भर देती हूँ अपनों के साथ बिताए सुखद यादों को सुकून के मख़मली पलों में लपेट सँभाल कर रख लेती हूँ शिकायतों की कुछ चवन्नी और दर्द की अठन्नी भी खनकतीं है इसमें कभी कभी पर मैं…

  • होली का गुलाल | Kavita Holi ka Gulal

    होली का गुलाल ( Holi ka Gulal )   होली का गुलाल कहें, ये रंगो की बौछार कहें मन में प्यार का संचार होना चाहिए।। मिले सब होली में, घर आए बैठे यार सात्विक भोजन से ही सत्कार होना चाइए ! रिफाइंड से तो बने लाख पकवान सेहत का भी सबको ख्याल होना चाहिए।। होली…

  • शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो | Baba Saheb Ambedkar par Kavita

    शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो ( Shikshit bano sangathit raho sangharsh karo )   भारत-वर्ष को देकर गयें है वो बाबा संविधान, युगों-युगों तक याद करेंगा आपकों हिंदुस्तान। सबसे अलग वो कर गुज़रें रचा ऐसा इतिहास, हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई पहलें आप इन्सान। ऊॅंच नीच व जाति धर्म का किया सदा विरोध, करतें रहें…

  • भूले से चेहरे | Geet bhoole se chehre

    भूले से चेहरे  ( Bhoole se chehre )     भूले  से  चेहरे  कितने  ही, आँखों में घिर आए हैं ! अपना भी चेहरा है उनमें, या हम फिर भरमाए हैं !!   प्रातः कीआशा बन आये, हैं जग में कब से उजियारे लेकिन अबभी अन्धियारों से,भरे हुए घरके गलियारे मैं अपने आँगन में बैठा…

  • बेटी उर्फ नारी | Beti urf Nari

    बेटी उर्फ नारी ( Beti urf nari )    बेटी बनकर वह बाबुल घर आई राखी बांध भैया की बहना कहलाई दादा ,दादी , ताऊ और ताई सबकी मानो थी वो सबकी एक परछाई.. फिर छोड़ पिता का घर बेटी ने दुल्हन बनकर आई पिया के संग कितने ही स्वप्न सजा आई गुड़िया लिए जोश…

  • तुम साधना हो

    तुम साधना हो तुम ईश्वर की अनुपम संचेतना होरचित ह्दय प्रेम की गूढ़ संवेदना होक्या कहा जाए अद्भुत सौन्दर्य वालीतुम सृष्टि की साकार हुई साधना हो । घुँघराले केश, मृगनयनी, तेज मस्तकअंग सब सुअंग लगें यौवन दे दस्तक।ठुड्डी और कनपटी बीच चमके कपोलकवि सहज अनुभूति की तुम पालना हो । तुझसे जुड़कर कान की बाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *