Geet bhoole se chehre

भूले से चेहरे | Geet bhoole se chehre

भूले से चेहरे 

( Bhoole se chehre )

 

 

भूले  से  चेहरे  कितने  ही, आँखों में घिर आए हैं !
अपना भी चेहरा है उनमें, या हम फिर भरमाए हैं !!

 

प्रातः कीआशा बन आये, हैं जग में कब से उजियारे
लेकिन अबभी अन्धियारों से,भरे हुए घरके गलियारे
मैं अपने आँगन में बैठा , सूरज को तो देख रहा पर
एक किरणभी पहुंचसकी ना,अबतक मेरे घरके द्वारे

 

मनहीमन बैठा हूं घुटता,किससेअब मैं क्याकह पाऊं
कल  तक  जो  मेरे अपने थे, सारे आज  पराए  हैं !!

 

दोपल जोभी साथ रहाहै,अपना मानलिया उसको ही
जोकुछभीअपनासंचित था,वह सारा उसको दे डाला
जोबदले में मिल पाए वे,भावों के कुछ फूल जतन से
बान्ध लिये अपनी गठरी में,कभी बना डालूंगा माला

 

आज गूंथने बैठा हूं जब, गठरी खोल देखता हूं सब
बने हुए  निर्माल्य रखे हैं, गंन्ध  हीन  मुरझाए  हैं !!

 

वैसे तो हर जीवन होता, अपनी अपनी एक कहानी
डुबा गया पर मेरा जीवन, मेरी ही आँखों का पानी
टीस रहाहैआज ह्रदय फिर,कोई तरस खारहा मुझपर
किन्तु नहीं स्नेह दे सकी,मुझे किसी की दृष्टि अजानी

 

समझ नहींआता मुझको मैं,कैसे अपनाआप छिपालूॅं
लगता है सब की नजरों में, जैसे शूल उभर आए हैं !!

 

मन में अपनाजो कुछभी है,वह अब आगे कह न पाए
जो कुछभी महसूस कियाहै,वह सारा चुपरह सह जाए
कहींदूरइस क्रूर भॅंवर के,व्यर्थ वितल में गुमह़ोकर वह
इसकी धाराओं में आगे , शायद कुछ पल में बह जाए

 

पर तुम पार उतरकर आगे,बढ़जाना मत मुझे खोजना
सांझ  उतर  आने  वाली  है, अन्धियारे घिर आए हैं !!

?

Manohar Chube

कवि : मनोहर चौबे “आकाश”

19 / A पावन भूमि ,
शक्ति नगर , जबलपुर .
482 001

( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

राम | Shri ram ji ki kavita

Similar Posts

  • प्रगति का रस्ता | Pragati ka Rasta

    प्रगति का रस्ता ( Pragati ka rasta )    मैं कभी नहीं मुड़ूंगा पीछे हमेशा चलता रहूंगा अपने पथ पर बिना किसी परवाह किए मैं अपने सभी गम को भुलाते हुए भूख प्यास को भुलाते हुए तन पर फटे कपड़े सजाते हुए आगे बढूंगा और मैं इस दुनिया में अपना नाम रोशन करूगा जब मैं…

  • मैं औरत हूँ | Kavita main aurat hoon

    मैं औरत हूँ ( Main aurat hoon )   मैं औरत हूँ मैं नारी हूँ मैं न चाहूँ मंदिरों में ग्रंथों में मैं पूजी जाऊँ   मैं तो बस इतना चाहूँ दिलों में सबके मैं बस जाऊँ   माधुर्य, ममता की मूरत कहलाऊँ धरती समान ‘गर जननी हूँ तो उसकी तरह न मैं रौंधी जाऊँ…

  • जनक सुता जानकी | Janak Suta Janaki

    जनक सुता जानकी ( Janak Suta Janaki )    जनक सुता जगजननी जानकी राधव प्रिया सिया अंबे मात की अष्ट सिद्धि नवनिधि सब दाता पवन पुत्र मां सिया गुण गाता रघुनंदन श्रीराम प्रिय स्वामी सारे जग के ईश्वर अंतर्यामी अवधपुरी हो आप महारानी लव-कुश बालक महाज्ञानी पतिव्रता प्रभुता बल नारी अग्नि परीक्षा तप बलधारी लक्ष्मी…

  • गीतों को सौगात समझना | Poem geeton ko saugaat samajhna

    गीतों को सौगात समझना ( Geeton ko saugaat samajhna )   काव्य भावों को समझ सको तो हर बात समझना मैंने लिखे हैं गीत नए गीतों को सौगात समझना   दिल का दर्द बयां करते उर बहती भावधारा मधुर तराने प्यारे-प्यारे हर्षित हो सदन सारा   शब्द शब्द मोती से झरते बनकर चेहरे की मुस्कान…

  • Hindi Kavita on Betiyan -बेटियॉं

    बेटियॉं ( Betiyan )   पढ़  रही  हैं बेटियॉं, बढ़ रहीं हैं बेटियॉं। रोज नये कीर्तिमान, गढ़ रहीं हैं बेटियॉं।       बेटियॉं नहीं दुख की, नीर भरी बदरी है, बेटियॉं नहीं कोई, आफ़त की गगरी है।       बेटियॉं  श्रृंगार और,सृजन की गठरी है, ऊंची-ऊंची सीढ़ियां,चढ़ रहीं हैं बेटियॉं।      …

  • प्रताप-गाथा | Kavita Pratap Gatha

    प्रताप-गाथा ( Pratap Gatha )   महावीर राणा सांगा , राणा कुंभा परिवार में ! राणा उदय और जयवंता, जी के ममतागार में !! पंद्रह सौ चालीस, नौ मई, कुंभलगढ़ मेवाड़ में महावीर राणा प्रताप ने जन्म लिया संसार में !! राजपूत संस्कृति आराधक,नाहर जैसा नर वहथा जीवन प्राण लुटाने तत्पर, मातृभूमि के प्यार में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *