करवा चौथ का व्रत

करवा चौथ का व्रत ( दिकु के लिए )

करवा चौथ का व्रत

आज मैंने अपनी दिकु के लिए व्रत किया है,
उसकी यादों में हर पल को जीया है।
वो दूर है, पर दिल के पास है,
उसके बिना हर ख़ुशी भी उदास है,
अपनी दिकु को सर्वस्व सौंप दिया है,
मैंने अपनी दिकु के लिए करवा चौथ का व्रत किया है।

कहते हैं, ये त्योहार केवल स्त्रियों का है,
पति की लंबी उम्र की दुआओं का है।
पर क्यों बस वो ही भूखी-प्यासी रहे,
सांझ तक चाँद के दीदार की आस वो सहे,
उसकी खातिर हर ज़ख्म मैंने सीया है,
मैंने अपनी दिकु के लिए करवा चौथ का व्रत किया है।

वो सरल है, निष्कपट है, मन को प्यारी है,
हर बात में उसकी दुनिया न्यारी है।
वो दूर रहे या पास मेरे,
उसकी रूह हरदम है मुझ को घेरे,
उसके लिए प्रेम का संकल्प लिया है,
मैंने अपनी दिकु के लिए करवा चौथ का व्रत किया है।

उसकी सलामती के लिए दुआ करता रहूँगा,
हर पल उसकी खुशी की राह तकता रहूँगा।
दूरी चाहे कितनी भी बढ़ जाए,
उसके इंतज़ार में सांसे ही क्यों ना थम जाएं।
उसको अपने जीवन का हमसफ़र किया है,
मैंने अपनी दिकु के लिए करवा चौथ का व्रत किया है।

कवि : प्रेम ठक्कर “दिकुप्रेमी”
सुरत, गुजरात

यह भी पढ़ें :

Similar Posts

  • अपनापन | Kavita Apnapan

    अपनापन ( Apnapan ) सफर करते-करते कभी थकती नहीं, रिश्ता निभाने का रस्म कभी भूलती नहीं, कभी यहाँ कभी वहाँ आनातुर, कभी मूर्खता कभी लगता चातुर्य, समझ से परे समझ है टनाटन, हर हालत में निभाते अपनापन, किसी को नहीं मोहलत रिश्तों के लिए, कोई जान दे दिया फरिश्तों के लिए, कोई खुशी से मिला,कोई…

  • शीर्ष लोकतंत्र | Shirsh Loktantra

    शीर्ष लोकतंत्र ( Shirsh loktantra )    हिंद अनुपमा,दिव्य भव्य नव्य रोहक शीर्ष लोकतंत्र वैश्विक श्रृंगार, शासन प्रशासन नैतिक छवि । सुशोभित प्रथम स्थान संविधान, लिखित रूप अंतर ओज रवि । प्राण प्रियल राष्ट्र ध्वज तिरंगा, शौर्य शांति समृद्धि संबोधक । हिंद अनुपमा,दिव्य भव्य नव्य रोहक ।। बाघ उपमित राष्ट्रीय पशु, देश पक्षी शोभना मोर…

  • जामुन | Jaamun Par Kavita

    जामुन  ( Jaamun )   देखो काली-काली जामुन  भाए डाली डाली जामुन l  कुछ पक्की कुछ कच्ची जामुन  कुछ मीठी कुछ खट्टी जामुन l  गुच्छे में खूब लटक रही है बच्चों को खूब खटक रही है l कुछ काली कुछ लाल हरी लेकिन जामुन खूब फरी  l बच्चे चढ़कर तोड़ रहे हैं कुछ बीन रहे…

  • मोदी जी को लाएंगे | Poem in Hindi on Modi Ji

    मोदी जी को लाएंगे ( Modi ji ko layenge )   हम तो शोर मचाएंगे झूमें नाचे और गाएंगे मोदीजी को लाएंगे हम मोदीजी को लाएंगे   अधिनायक हमारे वो जन-जन भाग्य सितारे वो सबकी आंखों के तारे मोदी हम सबके प्यारे वो   ऐसी धूम मचाएंगे जन-जन को दिखलाएंगे मोदीजी को लाएंगे हम मोदीजी…

  • ये कैसा रामराज्य है | Kavita Ye Kaisa Ram Rajya hai

    ये कैसा रामराज्य है  ( Ye Kaisa Ram Rajya hai )   आम आदमी कंगाल हुआ है, नेता सारे मालामाल हुए हैं, किसान और मजदूर देश के, देखो कैसे बदहाल हुए हैं। न तन पर है कपड़े, न खाने को सूखीं रोटी, देश की जनता कल भी भूखी-प्यासी थी, आज भी भूखी-प्यासी है। ये कैसा…

  • जीवन संसय | Jeevan sansay

    जीवन संसय ( Jeevan sansay )   जन्म की पीड़ मिटी ना प्यास बुझी, इस नश्वर तन से। अभी भी लिपटा है मन मेरा, मोह में मोक्ष को तज के।   बार बार जन्मा धरती पर, तृष्णा में लिपटी है काया। उतना ही उलझा हैं उसमें, जितना ही चाहे हैं माया।   भय बाधा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *