शीर्ष लोकतंत्र | Shirsh Loktantra

शीर्ष लोकतंत्र

( Shirsh loktantra ) 

 

हिंद अनुपमा,दिव्य भव्य नव्य रोहक

शीर्ष लोकतंत्र वैश्विक श्रृंगार,
शासन प्रशासन नैतिक छवि ।
सुशोभित प्रथम स्थान संविधान,
लिखित रूप अंतर ओज रवि ।
प्राण प्रियल राष्ट्र ध्वज तिरंगा,
शौर्य शांति समृद्धि संबोधक ।
हिंद अनुपमा,दिव्य भव्य नव्य रोहक ।।

बाघ उपमित राष्ट्रीय पशु,
देश पक्षी शोभना मोर ।
विमल कमल राष्ट्र पुष्प,
मां हिंदी संग भाषाई भोर ।
राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ,
सत्य अहिंसा प्रेरणा बोधक ।
हिंद अनुपमा, दिव्य भव्य नव्य रोहक।।

राष्ट्रीय वाक्य सत्य मेव जयते,
नदी पुनीत पावन मां गंगा ।
देश खेल हॉकी संग नित्य,
तन मन हर्षल चंगा ।
आस्वादन राष्ट्र मिठाई जलेबी,
परिवेश आभा माधुर्य पोषक ।
हिंद अनुपमा, दिव्य भव्य नव्य रोहक ।।

छब्बीस जनवरी पंद्रह अगस्त सह,
दो अक्टूबर राष्ट्रीय पर्व ।
राष्ट्र गान जन गण मन,
उर हिलोरित उल्लास गर्व ।
राष्ट्र गीत वंदेमातरम वंदना,
अविरल देश प्रेम शोधक।
हिंद अनुपमा, दिव्य भव्य नव्य रोहक ।।

मुद्रा रुपया चिह्न अशोक स्तंभ,
राष्ट्रीय फल फलराज आम ।
पोशाक खादी लिपि देवनागरी,
परम देशभक्ति प्रतीक पैगाम ।
मृदुल सानिध्य राष्ट्र वृक्ष बरगद ,
संस्कृति संस्कार ज्ञान प्रबोधक ।
हिंद अनुपमा, दिव्य भव्य नव्य राेहक ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

राम की परम स्तुति में | Ram ki Param Stuti

Similar Posts

  • बोलती आंँखें | Kavita bolti aankhen

    बोलती आंँखें ( Bolti Aankhen )   बोलती आंँखें सब बातें, मन के भावों को दर्शाती। हर्ष और आनंद मौज में, झूम झूमकर इठलाती।   आंँख दिखाते आज बेटे, बुड्ढे मांँ और बाप को। संस्कारों को भूलकर, वो बड़ा समझते आपको।   मांँ की आंखों में नेह की वर्षा, हो रही आज भी। उमड़ रहा…

  • एक साथी | Kavita Ek Sathi

    एक साथी ( Ek Sathi ) किसी का किसी से इकरार होता है। समझ लो उससे ही उसे प्यार होता है। ये कब और कहा किससे हो जाये। ये न हम जानते और न ये वो जानते।। दिल हमारा डोलता और भटकता रहता है। कभी सपनों में खोता है तो कभी सपने दिखता है। इसलिए…

  • जरूरत-मन्द -hindi poetry || jaroorat mand

    जरूरत-मन्द   –>नकली के सम्मुख, असली फीका पड़ जाता है ||   1.नकली जेवर की चमक मे, असली सोना फीका पड गया | नकली नगीनों की चमक मे, असली हीरा फीका पड गया | दिखावटी लोगो की चमक मे, असली इंसान फीका पड गया | मतलबी दोस्तों की धमक मे, सच्चा दोस्त फीका पड गया…

  • मैं हैरान हूं | Main Hairan Hoon

    मैं हैरान हूं ( Main Hairan Hoon ) मैं हैरान हूं, आखिर क्यों लोग? मौत का जिम्मेदार, बाबा को नहीं मान रहे , क्यों लोग मात्र , सेवादार और आयोजकों को, दोषी ठहरा रहे हैं। आखिर कौन सा डर , बाबा को दोषी मानने से , रोक रहा है । कहीं बाबा श्राप न देदे…

  • देखो, आई सांझ सुहानी

    देखो,आई सांझ सुहानी गगन अंतर सिंदूरी वर्ण, हरितिमा क्षितिज बिंदु । रवि मेघ क्रीडा मंचन, धरा आंचल विश्रांत सिंधु । निशि दुल्हन श्रृंगार आतुर , श्रम मुख दिवस कहानी । देखो,आई सांझ सुहानी ।। मंदिर पट संध्या आरती, मधुर स्वर घंटी घड़ियाल । हार्दिक आभार परम सत्ता, परिवेश उत्संग शुभता ढाल । परिवार संग हास्य…

  • चूल्हे की रोटी | Chulhe ki Roti

    चूल्हे की रोटी ( Chulhe ki roti )   गर्मा गर्म चूल्हे की रोटी होती गोल मटोल शानदार। तरोताजा तवे की रोटी हमें लगती बहुत जानदार। चिकनी चिकनी चुपड़ी चुपड़ी स्वाद से है भरी पूरी। खाने वाले खाते ही जाए हल्की हो जाए हलवा पूरी। चूल्हे की रोटी मन को भाए घर वाले खुशी से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *