नव वर्ष 2021 की शुभ कामनाएं

नव वर्ष 2021 की शुभ कामनाएं

नव वर्ष 2021 की शुभ कामनाएं

 

नव वर्ष 2021

शुभ कामनाएं हैं शुभ कामनाएं,

 ऐ नूतन वर्ष दो हजार इक्कीस।

तेरा आना मंगलकारी हो,

समृद्धिशाली हो, प्रकाशीय हो,।

प्रशंसनीय हो, स्वास्थ्य वर्धनीय हो।

स्वागत है स्वागत है खुशियां मनायें।।

शुभकामनाएं हैं ०।।,

 

बीतते वर्ष की तमता न दिखे,

कोरोना रोग की रुग्णता न मिले,

सबके चेहरे रहें अति खिले-खिले,

विकास की गति तीव्रतम चले,

वंचित न रहे देश सभी घुले मिले,

होली, ईद,  क्रिसमस, लोहड़ी न गवायें।।

शुभकामनाएं हैं०।।

 

व्यक्ति से समाज, समाज से देश,

देश से एक विश्व, धारे एकता का वेश,

घर-आंगन में खुशहाली का परिवेश,

हरक्षण, हरपल, वर्ष रहे न शेष,

हर प्राणी हर जीवन का मिटे क्लेश,

आर०बी०का संदेश, ईश दें अपार दुवायें।।

शुभकामनाएं हैं ०।।

?

कवि: राम बरन सिंह ‘रवि’ (प्रधानाचार्य)

राजकीय इंटर कालेज सुरवां माण्डा

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :

दीवाली 2020 | Short poem for diwali

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *