सड़क

सड़क

सड़क

 

पहुंच सुदूर क्षितिज धरा तक
सुंदर रेखा मात्र दिखती हूं,
श्याम वर्णी स्वस्थ सलोने गात
दिन रात अटखेलियां खेलती हूं,
पकड़ पगडंडी की राह पाया चतुर्भुज रूप
चंचला आगे बढ़ती,संवरती हूं
अनुपम अवतरित छटा, अव्यवस्थित पर
अति आर्द्र शीत की उष्णता में तपती हूं।।

अवस्थापन से हर्षातिरोक्ति हुयी कब
जब मेरे कतरों की कुचलायी बढ़ती रही
मैं चुपचाप कुढ़ती हुयी,
उज्ज्वल भविष्य के लिए कराहती रही
स्वरूपवती सुंदर काया हुयी
स्वधन्य मान मन में मचलती रही
गगन गम्भीरता मन माया हुयी
अस्फुटित निनाद में खिलखिलाती रही।।

कलुषित कुसंग,कुरुप करते रहे,
एक दो नहीं सहस्रों पार उतरते रहे,
घाव थे बदन को,रूह तार तार करते रहे,
अबला सी बिलखती,सपने यूं ही बिखरते रहे,
बेरहम बहुबोझिल भार पार उतरते रहे,
कीचड़ और गरल, गर्त में भरते रहे।।

मुझे गंदगी कचरा वाहन पशु स्थल बना दिया,
मेरे दोनों बाजुओं को बंदी बना लिया,
मेरी नाली को गाली दे देकर जाली हटा दिया,
प्रवाहित बदबूदार लहू,मेरे ऊपर डाल नहला दिया
स्वविस्तारण से मेरा संकीर्णन करवा दिया,
श्रापित रहेगा हे मानव तुम,पराया भी अपना लिया।।

मैं अवतरित हुयी तेरे विकास के लिए
ऐ नासमझ पछतायेगा अपनों के लिए,
औ मर्माहत मन उद्वेलित वतन के लिये,
खण्ड का अखण्ड योग बने,बजट पुनरोद्धार के लिए,
जनता समझे, विवस करे अधिकारिक आबंटन के लिए
सजग रहना आर0बी0अपनी कमाऊ सड़क के लिए।।

 

?

लेखक: राम बरन सिंह ‘रवि’ (प्रधानाचार्य)

राजकीय इंटर कालेज सुरवां माण्डा

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :

परीक्षा मंत्र

 

 

 

Similar Posts

  • ईद का चांद | Eid ka Chand

    ईद का चांद ( Eid ka chand )   देखते   ही   तुझको , तुझसे  प्यार  हो  गया ऐसा  लगा   कि   जैसे   चमत्कार   हो  गया   जन्नत  की  हूर  सी  लगी  उतरी है  चांद सी समझा  कि  ईद-ए-चांद  का  दीदार हो गया   जुल्फों  के  बीच  खिलखिलाने को क्या कहूं…

  • जनक सुता जानकी | Janak Suta Janaki

    जनक सुता जानकी ( Janak Suta Janaki )    जनक सुता जगजननी जानकी राधव प्रिया सिया अंबे मात की अष्ट सिद्धि नवनिधि सब दाता पवन पुत्र मां सिया गुण गाता रघुनंदन श्रीराम प्रिय स्वामी सारे जग के ईश्वर अंतर्यामी अवधपुरी हो आप महारानी लव-कुश बालक महाज्ञानी पतिव्रता प्रभुता बल नारी अग्नि परीक्षा तप बलधारी लक्ष्मी…

  • शहरों की हकीकत | Poem on city in Hindi

    शहरों की हकीकत! ***** जेठ की दुपहरी प्रचंड गर्मी थी पड़ रही लगी प्यास थी बड़ी निकला ढ़ूंढ़ने सोता पर यह शहरों में कहां होता? भटका इधर उधर व्याकुल होकर दिखा न कहीं कोई कुंआ , तालाब धुल उड़ रही थी हालत हो रहे थे खराब। भागते लोगों से पूछा कई बार, मिला न उतर,…

  • सीख लिया है | Kavita

    सीख लिया है ( Seekh liya hai )   जिसने जितने दुःख दिये हैं मुझे आकर वे अपने अपने ले जाएं अब कोई ठिकाना नहीं है मेरे पास तुम्हारे दिए हुए दुःखों के लिए…   जो मेरे हिस्से आए हैं वे रख लिए हैं अपने पास उन्हीं को लगा कर सीने से जीवन गुजार दूँगा…

  • राम | Shri ram ji ki kavita

    राम ( Ram )   १. रघुपति राघव रघुनाथ राम,भव भंजक प्रभु लीला ललाम आदर्शों के अवतार तुम्हें ,भारत की संस्कृति के प्रणाम! २. हे सर्वश्रेष्ठ मानव स्वरूप , तुम हर युग के इतिहास नवल जग में कोने कोने फैले , तुमसे जीवन विश्वास धवल! ३. यह एक शब्द का “राम” नाम,है जीवन का आधार…

  • एक मां की बेबसी | Kavita

    एक मां की बेबसी ( Ek Maa Ki Bebasi ) विकल्प नहीं है कोई देखो विमला कितना रोई सुबककर दुबककर देख न ले कोई सुन न ले कोई उसकी पीड़ा अनंत है समाज बना साधु संत है जानकर समझकर भी सब शांत हैं किया कुकृत्य है शोहदों ने जिनके बाप बैठे बड़े ओहदों पे सुधि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *