जरूरत-मन्द

जरूरत-मन्द -hindi poetry || jaroorat mand

जरूरत-मन्द

 

–>नकली के सम्मुख, असली फीका पड़ जाता है ||

 

1.नकली जेवर की चमक मे, असली सोना फीका पड गया |

नकली नगीनों की चमक मे, असली हीरा फीका पड गया |

दिखावटी लोगो की चमक मे, असली इंसान फीका पड गया |

मतलबी दोस्तों की धमक मे, सच्चा दोस्त फीका पड गया |

 

–>नकली के सम्मुख, असली फीका पड़ जाता है ||

 

2.लालची लोगो की भीड देख, जरूरत मन्द पीछे हट गया |

उसे तो शर्म आ गई खुद पर, पर लालची भीड मे डट गया |

मिले सब मन मुताबिक इस पर, बात बढाई बिगाड दी |

लोगों के दिल मे खुदगर्जों की, छबि बिल्कुल उजाड दी |

 

–>नकली के सम्मुख, असली फीका पड़ जाता है ||

 

3.सच मे है जरूरत जिसको, उसको ही दुतकार मिले |

अपना आत्म सम्मान बचाये, उसको ही फटकार मिले |

ढ़ोंगी लोभी मौज मनाते हैं, सच्चे दर-दर ठोकर खाते हैं |

एक बार ललकार मिले, वहां दुबारा कभी नहीं जाते हैं |

 

–>नकली के सम्मुख, असली फीका पड़ जाता है ||

 

4.परेशान होती खुद्दारी और, उसे सताया जाता है |

कई बार समझ कर भी, क्यों उसे भगाया जाता है |

उसकी किस्मत के संग उसको, लोग सताया करते हैं |

मदद से कोसों दूर हैं फिर भी, मजाक उडाया करते हैं |

 

–>नकली के सम्मुख, असली फीका पड़ जाता है ||

 

?

लेखक:  सुदीश भारतवासी

Email: sudeesh.soni@gmail.com

यह भी पढ़ें :

लवली-अक्षय

Similar Posts

  • वो घास हैं

    वो घास हैं पाश हो या सफदर हाशमीया हो फिर भगत सिंहइन तीन नाम में छिपे हैं कई और नामडराया गयाधमकाया गयामारा गयाकोशिश की गई उनके विचारों को मिटाने कीक्या फिर भी मिट पाए ये नाम?क्या नेस्तनाबूद हुए उनके विचार ? वो तो घास हैंहर बार उग आते हैं कहीं ना कहींजो जगह कर दी…

  • नव ऊर्जा का उत्सव

    नव ऊर्जा का उत्सव युवाओं का यह दिन अनमोल,बनाता है हर सपने को गोल।जोश, जुनून, और हौसलों का संग,युवाओं के दम पर बढ़ता ये रंग। देश की ताकत, नई उमंग,युवाओं में दिखता हर तरंग।ज्ञान की गंगा, साहस की धारा,युवा ही तो हैं भारत का सहारा। स्वामी विवेकानंद के शब्दों का असर,युवाओं में जलता है प्रेरणा…

  • मैं क्या दूं वतन को | Kavita main kya doon watan ko

    मैं क्या दूं वतन को ( Main kya doon watan ko )   दुखी हो रही आज भगीरथी कोस रही है जन को। गंदा हुआ तन सारा मेरा मैं क्या दूं अब वतन को।   निर्मल निर्मल नीर सुरसरि नित बहती गंगा धारा। नेह उमड़ता था घट घट में झरता सुधारस प्यारा।   दुनिया के…

  • राखी का पर्व | Rakhi ka Parv

    राखी का पर्व ( Rakhi ka parv )    आया है आज राखी का त्योहार उमड़ रहा है भाई बहन का प्यार खुशियों संग झूम रही रिश्ते की डोर भाई बहन की नोंक झोंक है चहुंओर बहाना बांधे राखी भाई के हांथ बदले मांगे जीवन भर का साथ बहना के खातिर भाई है शेर के…

  • घंटाघर की चार घड़ी | Poem ghanta ghar ki char ghadi

    घंटाघर की चार घड़ी ( Ghanta ghar ki char ghadi )   घंटाघर की चार घड़ी, चारो में जंजीर पड़ी। जब वो घंटा बजता था, रेल का बाबू हंसता था।।   हंसता था वो बेधड़क, आगे देखो नई सड़क। नई सड़क मे बोया बाजरा, आगे देखो दिल्ली शाहदरा।।   दिल्ली शाहदरा में लग गई आग,…

  • चाह | Chaah

    चाह ( Chaah )   ना जरूरत की ना दौलत की ना कुरबत की ना बरकत की ना शोहरत की ना सोहबत की ना मोहलत की ना जहमत की ना खिदमत की ना नेमत की ना सहमत की ना बहुमत की ना हुकूमत की ना हिमाकत की ना नफरत की चाह है तो सिर्फ हमें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *