गौरवान्वित भारत

“गौरवान्वित भारत”

गौरवान्वित भारत का इतिहास लिखों,
सर्वसम्मानित भारत की बात लिखों,

उन बलिदानियों की राख से
दुश्मनों का विनाश लिखों,

छल कपट से रहित अपने नये
भारत का इतिहास लिखों,

गुलामी के जंजीर को तोड़
वीरता का पहचान लिखों,

रण में बैठी उन विरांगनाओं का त्याग लिखों,

देश की आन के खातिर जान देने वालों का बारम्बार इतिहास लिखों,

तिरंगे में लिपटने वाले वीरों का पहचान लिखों,
भारत मां के हर सपूतों का जन्म -मरण का सार लिखों।

गौरवान्वित भारत की गाथा बारम्बार लिखों।

कवयित्री : ज्योति राघव सिंह
वाराणसी,उत्तर प्रदेश, भारत।

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *