Deep Jale ya Dil

दीप जले या दिल | Deep Jale ya Dil

दीप जले या दिल

( Deep jale ya dil )

 

जल रहे है दिल
ये कैसी दिवाली है
कही गरीबी है ,
कही बदहाली हैं
फट रहें हैं बम
लोगों की आंख हैं नम
इंसानित मरने लगी हैं
सभी के मुंह पर गाली हैं
जो कहते थे काफिर मारा जाएगा
उसका मुल्क चेन अमन न पाएगा
आज उनकी की झोली खाली हैं
हर तरफ मौत हैं हर तरफ कंगाली हैं
अरे हम तो सलाम किया करते थे
खरीदते थे चुनरी उन्ही हाथों से
सजते थे दरगाह पर भी फूल कभी ,
हर तरफ होती थी बिक्री बहुत
मिलकर करते थे सब अपना काम
नही होती थी हाय हाय नही होती थी
कोई बिटिया कभी कही बदनाम ,
रहती थी सुरक्षित हर गली मोहल्ले
रात नही होती थी कही काली
अरे वही होती थी दीवाली दिल वाली ।।

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

dubeyashi467@gmail.com

( मेरे विचारों की अभिव्यक्ति सभी मुसलमान भाइयों को समर्पित , जिनसे हम दिवाली पर भी पटाखे और कई सामान खरीद करते है और आज भी खरीदते है दिवाली हमारी दिए उनके दिल हमारे और फूल उनके हुआ करते थे कभी।
आज कई मुल्क आपसे लड़ रहे हैं सोचो लड़ाई किस बात की है वहां तो हम नहीं है सनातन धर्म नहीं है फिर भी लड़ाई हो रही है इस सभी घटनाक्रम से एक बात तो समझ में आती है जहर कैसा भी हो एक ही काम करता है करने का। )

यह भी पढ़ें :-

चित्र अभिव्यक्ति | Chitr Abhivyakti

Similar Posts

  • संवाद | Samvad

    संवाद ( Samvad )    संवाद सदैव दो के बीच ही होता है किंतु ,उपस्थित हर व्यक्ति,उसे अपनी समझ और प्रसंगानुरूप ही समझने का प्रयास करता है…. उपस्थिति की जरूरत आपकी नही उठे प्रश्न और समाधान की है आपका योगदान ही आपके मूल्य को परिभाषित करता है…. आपका पद या अहम नही व्यवहार और निष्पक्ष…

  • वजूद | Vajood

    वजूद ( Vajood )    आज में ही गुम न रहो इतना कि  कल तुमसे तुम्हारा रूठ जाए आज तो आएगा फिर आज के बाद ही संभव है कि कहीं कल तुमसे छूट न जाए समेट लो खुशियां बाहों में अपनी मगर बचाते भी रहो कल के खातिर आज ही कीमती नही तुम्हारे लिए बेहतर…

  • मिल जाए जो साथ तुम्हारा | Geet mil jaye jo sath tumhara

    मिल जाए जो साथ तुम्हारा ( Mil jaye jo sath tumhara )   मिल जाए जो साथ तुम्हारा गीत तराने गाता रहूं थोड़ा तुम भी मुस्का दो थोड़ा मैं भी मुस्काता रहूं मिल जाए जो साथ तुम्हारा   गीतों का गजरा बनो कविता की मधुर फुहार सांसो की सरगम में आओ भावन बहती बयार खुशबू…

  • शरद पूर्णिमा | Sharad Purnima Kavita

    शरद पूर्णिमा ( Sharad purnima poems in Hindi ) ( 5 ) नदियों बहती मीठी सुरभित धार, चाँद की छवि में बसा है संसार। शरद की पूर्णिमा का सिर्फ सार छलके प्रेम का अद्भुत त्यौहार। खुशियों की बौछार, मन में उमंग, शरद की पूर्णिमा है मौसम की तरंग। प्रकृति की गोद में सब कुछ है…

  • पहले के रिश्ते | Rishte kavita

    “पहले के रिश्ते” ( Pahale ke rishte )   पहले के लोगो में रिश्तो का ज्ञान था औरत की इज्जत का सबको ध्यान था।   बड़े और छोटों की घर में थी पहचान कच्चे थे घर उनके मगर पक्के थे ईमान।   मान सम्मान से बंधी थी रिश्तो की डोरी विश्वास और मर्यादा में नहीं…

  • दी गर्दन नाप | Di Gardan Naap

    दी गर्दन नाप ( Di Gardan Naap ) चार चवन्नी क्या मिली, रहा न कुछ भी भान। मति में आकर घुस गए, लोभ मोह अभिमान।। तन मन धन करता रहा, जिस घर सदा निसार। ना जानें फिर क्यों उठी, उस आँगन दीवार।। नहीं लगाया झाड़ भी, जिसने कोई यार। किस मुँह से फिर हो गया,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *