रैग पिकर और फैशनपुतला | Kavita Ragpicker

रैग पिकर और फैशनपुतला

पहने हो अति सुंदर कपड़े,
पुतले बन कर खड़े हुए ।
फैशन की इस चकाचौंध में,
भरमाने पर अड़े हुए ।।

मैंने कचरे से बीना है,
बोरा परिधान देख लो ।
मैं नंगा भी तुमसे सुंदर,
ध्यान लगा मुझे देख लो।।

तुम में मुझमें फर्क यही तुम,
प्राणहीन मैं जीवित नर ।
मौन बने सजते रहते हो,
प्राणहीनता ले कर वर ।।

शब्द शक्ति श्रम पलता मुझमें,
अपने मन की करता मैं ।
गर्मी सर्दी सह लेता हूँ,
वस्त्रहीन रह लेता हूँ मैं ।।

तुम गुलाम हो मौन रहोगे,
बारिश कैसे सह सकते ।
गल कर मिट्टी बन जाओगे,
टूटन कैसे सह सकते ।।

मैं फौलादी बन कर जन्मा,
पत्थर से टकराता हूँ ।
कचरे से भी चुन-चुन देखो,
अपनी राह बनाता हूँ ।।

पैसों की चादर में लिपटे,
मृत बने सजे रहते हो ।
दीन दुखी को देख-देख कर,
दनुज सम बने रहते हो ।।

कचरे से बोरी को चुन कर,
वस्त्र निज बना लेता हूँ ।
नंगे हाथों से ही अपने,
बना राह भी लेता हूँ ।।

Sushila Joshi

सुशीला जोशी

विद्योत्तमा, मुजफ्फरनगर उप्र

यह भी पढ़ें :-

शारदे कृपा करो | रामभद्र संवार्णिक दंडक छंद

Similar Posts

  • सावन की फुहार | Kavita Sawan ki Fuhar

    सावन की फुहार ( Sawan ki Fuhar ) सावन की पड़ें फुहार तन मन में मस्ती छा जाए मेघा गाएं राग मल्हार जियरा धक-धक करता जाए ।। जियरा धक-धक करता जाए दिल में कोई हूक उठाए धरती अंबर का ये प्यार जियरा धक-धक करता जाए।। सावन की पड़े फुहार तन-मन में मस्ती छा जाए ।।…

  • चौबीस से पहले | 2024 se Pahle

    चौबीस से पहले ( Chaubis se pahle )   न जाने कितने बनेगे मणीपुर? बंगाल बिहार राजस्थान मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ भी! मेवात नोएडा नूह बनेगे नये समूह… होने जो हैं चुनाव कुछ सूबों और केन्द्र के बचे हैं दिन मुश्किल के तैयारियां तो करनी पड़ेगी ना लड़ाओ बांटो उलझाओ समस्याओं को ना सुलझाओ बढ़ने दो यूँ…

  • मानव अधिकार दिवस | Manav Adhikar Divas

    मानव अधिकार दिवस ( Manav Adhikar Divas )   मानवता के मूल में, देवत्व का परम भाव लख चौरासी योनि श्रंखला, मनुज अवतरण विशेष । नैतिक आभा शीर्ष पद, चाह सर्वत्र आनंद अधिशेष । हिय अनुभूत परस्पर स्वर , दया अनुग्रह अपनत्व छांव । मानवता के मूल में, देवत्व का परम भाव ।। सृष्टि हर…

  • यादें | Kavita

    यादें ( Yaaden )   बड़ी सुहानी लगती यादें, प्रेम भरी मनभावन सी। उर उमंग हिलोरे लेती, झड़ी बरसते सावन सी।   सुख-दुख के मेंघ मंडराये, यादें बस रह जाती है। घड़ी घड़ी पल पल रहकर, यादें पुरानी आती है।   हंसी खुशी के सुंदर पल, रह रहकर याद आते हैं। जैसे बहती सरिता धारा,…

  • काल चक्र | kaalchakra

    काल चक्र ( kaalchakra )    मोन हूं शांत हूं, समय गति का सद्भाव हूं! रुकता नही कभी समय , यह ” काल चक्र ” सदैव ही कालांतर से निरंतर गतिमान हैं ।। वह रही समय की धारा, टूटती तो सिर्फ श्वास हैं, फिर भी काल खंड रुका नही यह समय कभी थमा नहीं बदलता…

  • अहं का नशा

    अहं का नशा नशा मदांध कर देता हैमनुष्य जन्म का मूलउद्देश्य ही भुला देता हैजो उड़ते है अहं के आसमानों मेंज़मीं पर आने में वक़्त नही लगताहर तरह का वक़्त आता है ज़िंदगी मेंवक़्त गुज़रने में वक़्त नही लगता हैंनशा जहर से ज़्यादा घातक हैअहं का नशा हावी हो ही जाता हैऔर उनके विवेक पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *