Basant ke Bahar Mein

सदाबहार बसंत

हमारे जीवन में हर पल प्रवृतियों का आगमन होता रहता है ।हम अपने भीतर शुभ प्रवृतियों को विवेक से प्रवेश कराते हुए सही से अपने जीवन में सदुपयोग कर सदाबहार बसंत की तरह अपने भीतर हमेशा प्रसन्नता रख सकते हैं।

हम बसंत पंचमी पर हमारे सकारात्मक चिंतन से,विधेयात्मक भावों आदि से हर परिस्थिति में सम रहकर प्रसन्ता रूपी बसन्त जीवन मे हर समय व्यतीत कर सकते है क्योंकि हम देखते है कि बाहरी ऋतुएं तो साल में एक ऋतु के रूप में एक बार आती है लेकिन भीतरी ऋतु तो हर पल हमारे विचारों के साथ मन मे प्रवेश करती रहती है और सिर्फ प्रसन्नतारूपी बसन्त ही बसन्त हो , वह हमारे इस मानव जीवन में सुख दुख व अनूकूल प्रतिकूल परिस्थितियों आदि का संगम चलता रहता है ।

हम देखते है कि सृष्टि के इस चले आ रहे रूल का कभी उल्लंघन नहीं हो पाता है । हम अपने जीवन में देखते है कि सुबह सूरज के प्रकाश के बाद रात को अंधकार आता है ठीक इसी तरह पतझड़ के बाद बसन्त का मेल है ।

हमारे जीवन में इसी तरह से सदा समस्या और समाधान का खेल चलता रहता है हमको दोनों स्थितियों में समता रखना चाहिए । हर स्थिति में वही हर क्षण – क्षण का स्वाद मानव चखता है । वह इस मानव जीवन में सदैव प्रसन्नता के भाव तनाव को हमसे दूर रखता हैं ।

यह हमारे शुध्द मनोयोग पूर्वक भावक्रिया से सम्भव है , जिसके सही सदुपयोग से हमारा जीवन बसन्त की तरह हरपल अप्रमत्त रहकर प्रसन्नता से खिल उठता है या खिला – खिला रहता हैं ।

हम वर्तमान युग में देखते है कि हर मानव प्रायः अनेक भय और तनाव से ग्रस्त है। हम शरद ऋतु के चंद्रमा की भांति सदैव प्रशस्त हो । मेरे मन में चिन्तन से एक बात यह आती है कि हम इस प्राकृतिक परिवर्तित होने वाले ऋतुचर्या का जो सही से आनंद है वह हमारे में सदैव व्याप्त रहे ।

यह तभी संभव हैं जब हम सबके हृदय में स्वस्थता से सदैव नैतिकता और मानवता एक – दूसरे के प्रति प्रेम व्यापत रहे । हमारा यह देश फिर से विश्वगुरु और सोने की चिड़िया का दुनिया में सितारा हो। वह चहुँदिक् प्रसरित , घृणा, हिंसा आदि का यह घोर अँधियारा मिटे और मेरी यह आशा फलीभूत हो , वर्धमान हो। यही हमारे लिए काम्य है ।

प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़)

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • विश्व स्तरीय रामलीला नरईपुर की

    आजमगढ़, तहसील और ब्लाक मार्टिनगंज के अंतर्गत अपनी ग्राम पंचायत नरई-सुल्तानपुर की रामलीला जो नरईपुर में आज भी मंचित होती है इसकी शुरुआत कब और कैसे हुई,ठीक-ठीक से कहना मुश्किल है। इस सिलसिले में जब मैंने मुंबई से आदरणीय श्री मदन मोहन चौबे जी तथा आदरणीय कैलाश मिश्र जी से ऑनलाइन बात की तो उन्होंने…

  • पूजा स्थलों के लिए झगड़े

    धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हमारी सांस्कृतिक प्रथाओं के लिए मारकाट कब थमेगी? भारत में धार्मिक स्थलों पर चल रहे विवाद, विशेष रूप से ऐतिहासिक धर्मांतरण के दावों से जुड़े विवादों ने सांप्रदायिक संवेदनशीलता को बढ़ा दिया है। वाराणसी और मथुरा में इसी तरह के मामलों ने ऐसे उदाहरण स्थापित किए हैं जो धार्मिक स्थलों की…

  • ज़माने के संग रंग बदलती होली

    आज हम जो होली मनाते हैं, वह पहले की होली से काफ़ी अलग है। पहले, यह त्यौहार लोगों के बीच अपार ख़ुशी और एकता लेकर आता था। उस समय प्यार की सच्ची भावना होती थी और दुश्मनी कहीं नहीं दिखती थी। परिवार और दोस्त मिलकर रंगों और हंसी-मजाक के साथ जश्न मनाते थे। जैसे-जैसे समय…

  • अंधविश्वास तथ्य एवं वैज्ञानिक सत्य

    जिक परिवेश में प्रचलित अंधविश्वास की परंपराएं उसके व्यवहार एवं अन्य क्रियाकलापों को प्रभावित करते हैं । इससे यह स्पष्ट होता है कि अंधविश्वासी व्यवहार के पीछे अंधश्रद्धा , अज्ञान , विवेकशीलता की कमी, भ्रम ,वहम, भय अबौद्धिक परंपराएं, वैज्ञानिक चेतना का अभाव आदि मनो सामाजिक कारक मौजूद रहते हैं। यह भी मनोवैज्ञानिक तथ्य है…

  • “भविष्य बताने वाले, वर्तमान से बेख़बर क्यों”

    (देश में इतने बड़े-बड़े भविष्य वक्ता… फिर भी किसी बड़े हादसे की ख़बर तक नहीं मिलती?) जब आपदा आई और बाबा ऑफलाइन थे, जो लोग दावा करते हैं कि उनका “ऊपर वाले से सीधा संपर्क” है, वे हर बड़ी आपदा, दुर्घटना या संकट के समय चुप क्यों हो जाते हैं? क्या उनका दिव्य नेटवर्क केवल…

  • नशा नाश का मार्ग भाग

    सनातन धर्म में मदिरा का सन्दर्भ अनेक सन्दर्भो में आता है सनातन सत्य और प्राणी ब्रह्माण्ड ब्रह्म की सम्पूर्णता की संस्कृति संस्कार का धारण है अतः प्राणी मात्र के कल्याणार्थ उसकी प्रबृति परिस्थिति के अनुसार जीवन मूल्य को चुनने का विकल्प प्राणी मात्र पर छोड़ दिया गया है। सनातन में आराधना की बाम पद्धति और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *