एक दिन का सम्मान

एक दिन का सम्मान

महिला दिवस पर सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार थी। हर ओर से संदेश आ रहे थे—
“नारी शक्ति को प्रणाम,”
“बिना महिलाओं के ये दुनिया अधूरी है,”
“हर नारी का सम्मान करें,”
और न जाने क्या-क्या!

रिया के फोन पर भी बधाइयों का तांता लगा हुआ था। उसके दफ्तर के पुरुष सहकर्मी, मोहल्ले के लोग, रिश्तेदार—सबने महिला दिवस की शुभकामनाएं भेजी थीं। लेकिन रिया जानती थी कि ये सब बस एक दिखावा है।

सुबह से लेकर शाम तक…

सुबह जब वह घर से निकली, तो उसी मोहल्ले में रहने वाले शर्मा जी, जो अभी महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, उसे घूरते हुए गली के नुक्कड़ पर बैठे थे। उनका नजरों से शरीर को तौलना किसी भी महिला को असहज कर सकता था।

रास्ते में ऑफिस जाते वक्त बस में एक आदमी ने उसे धक्का दिया और बिना माफी मांगे आगे बढ़ गया, जैसे यह उसका हक हो। रिया ने विरोध करना चाहा, लेकिन बाकी यात्रियों ने ऐसे अनदेखा किया जैसे कुछ हुआ ही न हो।

ऑफिस में पहुंची तो बॉस, जिसने सुबह-सुबह महिला दिवस की शुभकामनाएं दी थीं, मीटिंग में उसकी राय को नज़रअंदाज कर चुका था। जब उसने एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया, तो उसी के पुरुष सहकर्मी ने उसे दोहराकर अपने नाम कर लिया, और बॉस ने उसे शाबाशी दे दी। रिया को गुस्सा भी आया और दुख भी, लेकिन वह चुप रही, क्योंकि यह रोज़ की बात थी।

लंच टाइम में उसके सहकर्मी, जो सुबह कह रहे थे “आप महिलाओं के बिना समाज अधूरा है,” वही उसे चाय बनाने को कह रहे थे। जब उसने विरोध किया तो तंज़ कसा गया—
“अरे, नाराज़ क्यों हो गईं, मज़ाक था!”

शाम का सच…

शाम को जब वह घर लौटी, तो पति का चेहरा गुस्से से तना हुआ था—
“कहाँ रह गई थी इतनी देर? ऑफिस में ही बस रहना है?”

रिया ने बताया कि मीटिंग देर तक चली, लेकिन उसे घूरकर चुप करा दिया गया। माँ ने भी समझाया—
“बात मत बढ़ा, घर में शांति रख।”

रिया सोचने लगी—
“घर में, दफ्तर में, सड़क पर… हर जगह यही हाल है। महिला दिवस के दिन ही हमारा सम्मान क्यों? क्या ये सम्मान सिर्फ़ एक दिन का दिखावा है?”

अगले दिन वही लोग, जो कल महिला दिवस पर बधाइयां दे रहे थे, आज फिर किसी महिला का अपमान कर रहे थे। शर्मा जी फिर सड़क किनारे बैठे किसी और लड़की को घूर रहे थे। बस में किसी और महिला को धक्का दिया जा रहा था। ऑफिस में फिर किसी महिला की राय को नजरअंदाज किया गया था। और घर में फिर किसी को चुप करा दिया गया था।

रिया जानती थी कि यह कोई नई बात नहीं है। महिला दिवस के दिन सम्मान के लड्डू बांटे जाते हैं, और अगले ही दिन वही समाज महिलाओं को दोयम दर्जे का समझने लगता है।

क्या महिला का सम्मान सिर्फ एक दिन के लिए होता है?
या समाज कभी सच में बदलेगा?

सोचिए… और बदलने की शुरुआत कीजिए!

कवि : प्रेम ठक्कर “दिकुप्रेमी”
सुरत, गुजरात

यह भी पढ़ें :

Similar Posts

  • नारी की वेदनाएं

    भारत को पुरुष प्रधान देश माना जाता है। प्राचीन काल से ही भारत में महिलाओं को दोयम दर्जे का माना जाता रहा है। उनके साथ हमेशा भेदभाव किया जाता है. महिलाओं के साथ हमेशा दुर्व्यवहार किया जाता है। यह पुरुष प्रधान संस्कृति के कारण हुआ है। इसके साथ ही, पारंपरिक पुरुष-प्रधान संस्कृति के प्रभाव में…

  • स्वस्थ जीवन

    यह बात तो साधारण सी है पर स्वस्थ जीवन के लिए अपरिहार्य भी है। हम अपने जीवन में चाहते हैं कि अगर अच्छे काम करें वह अपने कुल का नाम करें आदि – आदि तो सर्वप्रथम अपनी आदतों पर सही से ध्यान दें। यह आदतें ही तो हमारे जीवन की दशा और दिशा सही से…

  • नशा नाश का मार्ग भाग

    सनातन धर्म में मदिरा का सन्दर्भ अनेक सन्दर्भो में आता है सनातन सत्य और प्राणी ब्रह्माण्ड ब्रह्म की सम्पूर्णता की संस्कृति संस्कार का धारण है अतः प्राणी मात्र के कल्याणार्थ उसकी प्रबृति परिस्थिति के अनुसार जीवन मूल्य को चुनने का विकल्प प्राणी मात्र पर छोड़ दिया गया है। सनातन में आराधना की बाम पद्धति और…

  • कायनात के संकेत और मेरा विश्वास

    सुनो दिकु, तुमसे कोई बात नहीं हुई, न कोई खबर आई है, न ही किसी ने कुछ बताया, पर फिर भी मेरे दिल के किसी कोने में एक अजीब-सा यकीन घर कर गया है कि तुम लौटने वाली हो। मुझे लगता है, जैसे कायनात मुझे संकेत दे रही है, जैसे हर तरफ से मुझे यह…

  • कबीर जन्मोत्सव विशेष

    कबीर दास जी का जन्म वर्ग जाती के सूत्रपात या उत्कर्ष काल में नहीं हुआ था!कबीर दास जी सन 1398 में बालक रूप में लहरतारा तालाब पर पाए गए थे तत्कालीन समय तैमूर लंग कि क्रूरता से भारत वर्ष त्रस्त ससंकित भयाक्रांत था और भरतीय समाज अपनी रक्षा कि आस में दर बदर भटक रहा…

  • दलितों के भगवान थे: डॉ भीमराव अम्बेडकर

    आधुनिक समय में जहां लोग कुत्ते का जूठा पानी तो पी सकते थे लेकिन एक मनुष्य के छूने से लोगों का धर्म भ्रष्ट हो जाता था। उन्हें गांव से दूर जंगलों बस्तियों में रहने को मजबूर होना पड़ता था। उनकी जिंदगी जानवरों से भी बदतर थी। ऐसी परिस्थिति में एक ऐसे दिव्य महामानव का जन्म…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *