स्वस्थ जीवन

स्वस्थ जीवन

यह बात तो साधारण सी है पर स्वस्थ जीवन के लिए अपरिहार्य भी है। हम अपने जीवन में चाहते हैं कि अगर अच्छे काम करें वह अपने कुल का नाम करें आदि – आदि तो सर्वप्रथम अपनी आदतों पर सही से ध्यान दें। यह आदतें ही तो हमारे जीवन की दशा और दिशा सही से निर्धारित करती हैं तदर्थ हमे अपनी – अपनी दिनचर्या पर अच्छा-खासा ध्यान देना होगा।

घटना प्रसंग एक बार इंसान ने कोयल से कहा कि तू काली न होती तो कितना अच्छी होती , सागर से कहा तेरा पानी खारा न होता तो कितना अच्छा होता और गुलाब से कहा तुझमें कांटे न होते तो कितना अच्छा होता आदि – आदि । यह सुनकर तीनों एकसाथ बोले -हे इंसान !

अगर तुझमें दूसरों की कमियां देखने की आदत न होती तो तूं कितना अच्छा होता। अतः हम सबको उसी तराजू से तोले जिसमें हम खुद को तोलते है फिर देखने पर हम पायेंगे कि लोग उतने बुरे नहीं है जितना हम समझते है ।

यह सच है कि आदतें बदलना किसी के लियें भी आसान काम नहीं है पर जो आदत न बदल सके वो इंसान नहीं है ।हम अक्सर दूसरों में कमिया देखते रहतें हैं लेकिन जिसके काम में कुछ हमको गलत लगें तों हमें बिना प्रचारित किये स्वंय उन्हें जताना चाहिये और हमें अगर सभी में दोष लगें तो हमें दूसरों को गलत साबित करने की अपेक्षा अपने स्वयं में बदलाव लाने का प्रयत्न करना चाहिये क्योंकि अपने जीवन में सबसे अधिक ज्ञानी वही है जो अपनी कमियों को सही से समझकर उनका सुधार कर सकता हो ।

अतः हमारे जीवन का बदलाव ही सही से सार है। हम दूसरों के गुणों से तो कुछ सीखे । वह हम उनके गुणों को खोज-खोज कर अपनायें । हम किसी की कमियों से कभी सरोकार नही रखे तब हमारा जीवन सार्थक हो जाएगा व हमारे मन में आनंद का प्रादुर्भाव होने लगेगा। अतः हमको बुरी आदतों के दुष्परिणाम पर चिन्तन कर अच्छी आदतों को सही से अपनाना होगा।

वह शनैः-शनै: उन्हें हम अपनी दिनचर्या का अभिन्न आंतरिक हिस्सा बनाना होगा। यही सही तरीका अच्छी आदतें अपनाने का, जीवन स्वस्थ बनाने का है ।

प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़)

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • भविष्य से एक पत्र

    बसंती दीपशिखा जब अपनी लेखनी में खोई हुई थीं, तभी दरवाज़े पर एक हल्की सी दस्तक हुई। उन्होंने दरवाजा खोला तो सामने कोई नहीं था। लेकिन नीचे ज़मीन पर एक सुनहरे रंग का लिफाफा रखा था, जिस पर लिखा था—“भविष्य से एक पत्र” उन्होंने कौतूहल से लिफाफा खोला और पत्र पढ़ने लगीं— प्रिय बसंती “दीपशिखा”,…

  • गाली गलौज

    मेरे 4 वर्षीय बेटे विभु का जन्मदिन था। विभु अपने जन्मदिन को लेकर कई दिन से बहुत उत्साहित था। मैं उसका दिल नहीं तोड़ना चाहती थी। मैने विभु के जन्मदिन पर बच्चों की पार्टी करने की सोची। इसलिए मैंने प्लान बनाया कि अगर पड़ोस के विभु के हमउम्र बच्चों को बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल किया…

  • आज का रंग- गाइड के संग

    जो खुद के लिये जीता उसका एक दिन मरण पर जो…दूसरों के लिये जीता हमेशा उसका स्मरण…!!!मिडिल क्लास होने का फायदा-चाहे BMW का भाव बढ़े या AUDI का या फिर नये वर्जन का I PHONE लॉन्च हो जाये,कोई फर्क नहीं पड़ता…!!दर्जी शायर भी था- नाप लेते बोला-अपने ज्यादा हों तो आस्तीन में गुंजाइश रख दूँ…!!!जरूरी…

  • नर नारायण

    ब्रह्मांड के दो प्रमुख अवयव है जो परब्रम्ह परमात्मा कि कल्पना रचना कि वास्तविकता है प्रथम प्रकृति हैजो ब्रह्मांड का आधार है जिसमे पंच तत्व महाभूतों का सत्यार्थ परिलक्षित है जिसका प्रवाह पवन,पावक ,शून्य (आकाश) स्थूल (पृथ्वी) जल प्रावाह का सत्य है इन्ही के आधार पर प्राण का अस्तित्व निर्धारित होता है । प्राण को…

  • मैं अधूरा जैन.. पूरा बुध्द.. पूरा हिन्दू

    शीर्षक हैरान कर देने वाला है न..! मगर यह सच है.. जो आप पढ़ रहे हो वही हु मैं.. लेशमात्र भी झूठ नही.. जैन हु मगर पूरा नही.. अधूरा.. बुध्द नही हु मगर बुद्ध हु.. पूरा.. कही कोई कमी नही.. हिन्दू नही हु मगर हिन्दू हु.. पूरा हिन्दू। लोगबाग यही समझते हैं कि जिस कुल…

  • राजनीतिक घृणा मूक जीवों पर कहर ढा रही है

    आज यह फ़िल्म देख कर मन उदास हो गया.. मन के भीतर कही गहरे में खून के आंसू रोने की इच्छा हो रही है.. उफ कितने गिर गए हैं हम.. उफ कितनी हीन मानसिकता से भर गए हैं हम.. बदला लेना चाहते हैं.. सामने वाले को नीचा दिखाना चाहते हैं.. मगर किस स्तर पर..? किसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *