मालिक का दरबार

Hindi Ghazal -मालिक का दरबार

मालिक का दरबार

( Malik Ka Darbar )

 

यह सारी दुनिया ही उस मालिक का दरबार हो जाए,
अगर आदमी को आदमी से सच्चा प्यार हो जाए ।

 

जाति-मज़हब के नाम पर और लड़ाइयाँ ना होंगी,
अगर इंसानियत ही सबसे बड़ा व्यापार हो जाए ।

 

हरेक कामगार को मयस्सर हो उनके हक़ की रोटी,
अगर मालिक-मज़दूर काम में हिस्सेदार हो जाए ।

 

पशु-पंझी, पेड़-पौधों सब में उसी का नूर दिखाई देगा,
अगर हरकोई इस क़ुदरत का पहरेदार हो जाए ।

 

उसकी ख़िदमत में कोई ऐसा काम करके दिखा ‘दीप,
इस दरबार को छोड़, तू उस दरबार का हक़दार हो जाए ।
?

कवि : संदीप कटारिया

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • धीरेंद्र शास्त्री | Dhirendra Shastri par Kavita

    धीरेंद्र शास्त्री ( Dhirendra Shastri )    धीरेंद्र शास्त्री उनका नाम गड़ा छतरपुर उनका धाम बालाजी के वे सच्चे भक्त है चलते भंडारे दोनों वक्त छोटी उम्र में नाम है पाया गुरु रज को शीश लगाया संस्कारों की देते शिक्षा राम नाम की देते दीक्षा विश्व में प्रभु का नाम बढ़ाया भक्ति से जनसैलाब है…

  • किसी को भूलना | Kisi ko Bhulna

    किसी को भूलना ( Kisi ko bhulna ) कभी कभी की ज़रूरत को अहमियत न कहेंकिसी को भूलना तो जुर्म है सिफ़त न कहें कहेंगे ठीक तो ख़स्ता समझ ले कैसे कोईगुज़र है हश्र के जैसा तो ख़ैरियत न कहें अधूरा रब्त है सूखा हुआ ये फूल जनाबबड़ा सहेज के रक्खे हैं ख़्वाब, ख़त न…

  • खाकी | Hindi poem on khaki

     खाकी  ( Khaki )    विजयी विश्व तिरंगा प्यारा घर-घर पर लहराएंगे, आन बान शान यही है इस के लिए मिट जाएंगे। सादा जीवन एवं उच्च-विचार खाकी अपनाएंगे, जीवन चाहें चार दिन का ऐसी पहचान बनाएंगे।।   गांव-शहर, समाज का नाम ऊंचा कर दिखाएंगे, आफिसर्स भले हम नही पर बच्चों को बनाएंगे। आये है इसी…

  • Diwali ki Kavita | मिट्टी के पावन दीये

    मिट्टी के पावन दीये ( Mitti ke pavan diye )   आओ जलाएं दीपक हम मिट्टी के पावन दीये। रोशनी से जगमगाए घर आंगन सब कोने प्रिये। देते ये संदेश हमको मिट्टी से सदा जुड़े रहने का। दीपक बन रोशनी देना सुख-दुख सब सहने का। जगमग दीपों की कतारें आई दिवाली लक्ष्मी द्वारें। पूजन थाल…

  • ध्यान रहे | Dhyan Rahe

    ध्यान रहे ( Dhyan rahe )    गद्दार कभी वफादार नही हो सकता गद्दारी सिर्फ ,किसी के खून मे ही नही बल्कि वंशानुगत भी पीढ़ी दर पीढ़ी  चलती ही रहती है…. कहना मुनासिब तो नही किंतु, अपराधिक मानसिकता से उत्पन्न शिशु भी उसी का वंशधर होता है…. हर,हिरणाकश्यप के यहां प्रह्लाद का जन्म नही होता…..

  • बेबाक रघुवंश बाबू | Raghuvansh Babu Par Kavita

    बेबाक रघुवंश बाबू! ( Bebaak Raghuvansh Babu )    पंचतत्व में विलीन हुए रघुवंश बाबू, राजनीति में चलता था उनका जादू। बेबाक थे ,बेबाक रहे, जो जी में आया वही कहे। अपने देसी अंदाज के लिए जाने जाते थे, ठेठ भाषा और बोली से आकर्षित करते थे। समाजवाद के बड़े पैरोकार रहे, पांच पांच बार…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *