मैं अक्सर

मैं अक्सर

मैं अक्सर

 

मैं अक्सर

गली में बजती

तुम्हारी पायल के घुँघरुओं की

रुनझुन से समझ लेता हूँ

तुम्हारा होना……

 

बजती है जब-जब

सुबह-शाम या दोपहर

जगाती है दिल की धड़कन

और देखता हूँ झांक कर

बार बार दरवाजे से बाहर…….

 

बहुत बेचैन करती है मुझे

छनकती तुम्हारी पायल

और खनकती पायल के साथ

धड़कती है मेरी धड़कनें

तुमसे दो बातें करने को……..

 

?

कवि : सन्दीप चौबारा

( फतेहाबाद)

यह भी पढ़ें :

मैं तुम्हारे प्रेम में

 

Similar Posts

  • दशहरा | Dussehra

    दशहरा! ( Dussehra )    दशहरा सदा यूँ मनाते रहेंगे, कागज का रावण जलाते रहेंगे। फूहड़ विचारों को कहाँ छोड़ पाए, रस्मों-रिवाज हम दिखाते रहेंगे। चेहरा मेरा एक दिखता जगत को, बाकी वो चेहरा छुपाते रहेंगे। भ्रष्ट रहनुमाओं से क्या मुक्ति मिलेगी, नहीं तो बजट वो चबाते रहेंगे। करते हैं पाप, तन धोते हैं गंगा,…

  • मायके में | Kavita Mayke Mein

    मायके में ( Mayke Mein ) मौसमों का आना जाना है मायके में सावन से रिश्ता पुराना है मायके से हरियाली तीज पर मायके आती हैं बेटियां सावन के झूलों में झुलाई जाती हैं बेटियां लाड़ जो पीछे छोड़ गई थी आती है वापिस पाने को मां पापा भी जतन करते, बेटी के नाज़ उठाने…

  • जब सीने में तूफान दबाना पड़ता है | Jab Seene mein

    जब सीने में तूफान दबाना पड़ता है ( Jab seene mein toofan dabana parta hai )   जब सीने में तूफान दबाना पड़ता है हर दिल में इंसान जगाना पड़ता है जब सुदर्शन धारी चक्र उठाना पड़ता है धर्मयुद्ध में कृष्ण बल दिखाना पड़ता है जब घट घट में दीप जलाना पड़ता है हौसलों से…

  • शिक्षा

    शिक्षा ** जीवन का अंग है हर प्राणी के संग है जीने का ढंग है जरूरी है मजबूरी है बिना इसके हर जिंदगी अधूरी है। मानव को छोड़ कर सभी प्राणी अपनी संतान को जीवन की शिक्षा उड़ने तैरने शत्रु से बचने की शिक्षा फूलों से शहद बनाने की शिक्षा बिना लिपि भाषा श्यामपट्ट- और…

  • हममें राम, तुममे राम

    जय श्री राम हममें राम, तुममे राम सबमे राम, सबके राम जहाँ भि देखो राम हि राम बोलो जय श्री राम राम हि धरती राम हि अम्बर राम हि बूंद, राम समंदर देखा जैसा, पाया वैसा कोई अलग नहीं उनका धाम बोलो जय श्री राम त्यागी राम, वैरागी राम सकल शृष्टि के अनुरागी राम सत्य…

  • तुम बिन अधूरे हैं हम

    तुम बिन अधूरे हैं हम तेरी यादों में हर रोज़ जलते रहे,तेरी राहों में उम्मीदें पलते रहे।दिल में बस एक ही है ग़म,दिकु, तुम बिन अधूरे हैं हम। चाँद भी खोया है, रातें भी है सूनी,बिखरी हुई साँसों में ख्वाहिशें मैंने है बुनी।हर धड़कन लगती है जैसे भरम,दिकु, तुम बिन अधूरे हैं हम। सावन की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *