मालिक का दरबार

Hindi Ghazal -मालिक का दरबार

मालिक का दरबार

( Malik Ka Darbar )

 

यह सारी दुनिया ही उस मालिक का दरबार हो जाए,
अगर आदमी को आदमी से सच्चा प्यार हो जाए ।

 

जाति-मज़हब के नाम पर और लड़ाइयाँ ना होंगी,
अगर इंसानियत ही सबसे बड़ा व्यापार हो जाए ।

 

हरेक कामगार को मयस्सर हो उनके हक़ की रोटी,
अगर मालिक-मज़दूर काम में हिस्सेदार हो जाए ।

 

पशु-पंझी, पेड़-पौधों सब में उसी का नूर दिखाई देगा,
अगर हरकोई इस क़ुदरत का पहरेदार हो जाए ।

 

उसकी ख़िदमत में कोई ऐसा काम करके दिखा ‘दीप,
इस दरबार को छोड़, तू उस दरबार का हक़दार हो जाए ।
?

कवि : संदीप कटारिया

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • मैं ज़ीरो भी हीरों भी | Kavita Main Zero Bhi Hero Bhi

    मैं ज़ीरो भी हीरों भी ( Main zero bhi hero bhi )   मुझको पता है कि मैं एक हूं ज़ीरो लेकिन अंको में एक मैं ही हूॅं हीरों। महत्त्वपूर्ण भूमिका गणित में मेरी मान पद्धति का अपरिहार्य प्रतिक। अंको में मेरी केवल शुन्य पहचान मेरे बिना बढ़ें नही अंको का ज्ञान। ज़रूरत पड़े तब…

  • पुत्री और शराबी पिता

    पुत्री और शराबी पिता   पापा मेरी किताब , मेरे अरमान है,  मेरी खुशी है, मेरा भविष्य है,          सब बेच मेरी खुशियों का          शराब पी गए,   पापा मां का मंगलसूत्र सुहाग है मांग का सिंदूर है,      सब बेच उनके अरमानों का      …

  • Hindi Kavita -भारत का गौरव

    भारत का गौरव ( Bharat Ka Gaurav )     राम तेरे आर्याव्रत अब, शस्त्र नही ना शास्त्र दिखे। धर्म सनातन विघटित होकर,मात्र अंहिसा जाप करे।   शस्त्रों की पूजा करते पर, शस्त्र उठाना भूल गए, रणचंडी का वैभव भूले, खड्ग खप्पर सब भूल गए।   परशुराम का परशु अब तो, यदा कदा ही दिखता…

  • kia ho gai halat -क्या हो गई हालात

    क्या हो गई हालात   देख ले मालिक अन्नदाता की क्या हो गई हालात कितना तड़प रहा है किसान पी एम बदला सी एम बदला फिर भी ना बदले किसान के हालात कितना तड़प रहा है किसान आया पी एम बड़ा ही अंधा नहीं दिख रहा है सड़कों पर पड़ा अन्नदाता कहीं पे भूखा कहीं…

  • सेना दिवस | Sena diwas par kavita

    सेना दिवस! ( Sena diwas ) ऐ! मेरे वतन के लोगों, जरा याद करो कुर्बानी। फिर आया सेना दिवस ये, है कोई न इसका सानी। इनके चलते ही घरों में, हम चैन की नींद हैं लेते। ये नींद गंवाकर अपनी, सरहद की हिफाजत करते। रखकर ये आँख में मस्ती, रचते हैं अमर कहानी। नभ,जल,थल इनसे…

  • मेरा परिचय | Sumit ka Parichay

    मेरा परिचय ( Mera Parichay )   सुमित मानधना ‘गौरव’ नाम है, व्यापार करना मेरा मूल काम है। लेखक शायर कवि हूँ मैं बाय प्रोफेशन, कहानी शायरी कविता लिखना है पैशन। पैरोडी सोंग्स भी मैं अक्सर बनाता हूँ, स्टैंड अप कॉमेडी से सबको हँसाता हूँ । एक्टिंग व राइटिंग के ऐप्स रहते मेरे संग है,…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *