भारत का गौरव

Hindi Kavita -भारत का गौरव

भारत का गौरव

( Bharat Ka Gaurav )

 

 

राम तेरे आर्याव्रत अब, शस्त्र नही ना शास्त्र दिखे।

धर्म सनातन विघटित होकर,मात्र अंहिसा जाप करे।

 

शस्त्रों की पूजा करते पर, शस्त्र उठाना भूल गए,

रणचंडी का वैभव भूले, खड्ग खप्पर सब भूल गए।

 

परशुराम का परशु अब तो, यदा कदा ही दिखता है।

बरछी भाला बघनख ताका, कृपाण न कोई रखता है।

 

नही दिखा शमशीर शिवाजी,अरू प्रताप के बाद हमें,

मोहन की मुरली याद रही पर, चक्र सुदर्शन भूल गए।

 

नारी के अस्मित की रक्षा, लंका जलकर खाक हुई।

द्रौपदी के सम्मान के खातिर, कुरू वंश का नाश हुई।

 

भूल गए भारत के गौरव, मूढ सुधारक बस याद रहे,

भगत  सिंह  को  भूल  गए पर, गाँधी बाबा याद रहे।

 

हूक  हृदय  में  तो  रहती  है, ऐसा  पाठ  पढाया है।

गीता के गौरव को छुपा कर, छद्म ज्ञान बरपाया है।

 

मन  की कुण्ठा को त्यागो, हुंकार शेर  लग जाने दो,

हर मन मे ज्वाला भर दो, क्यो खड्ग चलाना भूल गए।

 

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

 

यह भी पढ़ें : 

Hindi Kavita -नार परायी

Similar Posts

  • फुरसत मिली | Poem fursat mili

    फुरसत मिली ( Fursat mili )   फुरसत मिली, पढ़ लूं तहरीरें लिखी जो पानियों ने पानी पर सुना है जनमों से सब्र लिये बहता है कोई आबशार किसी के लिये कहीं पर बरसता अब्र, गीली ज़मीं, पर प्यास लिये मेरा मन, पानी, पानी बहता दरिया शायद मेरे लिये यहीं पर…. उफ़ुक उधर भी था,…

  • Hindi Poetry On Life -जिंदगी कटी पतंग है

    जिंदगी कटी पतंग है ( Jindagi Kati Patang Hai )     जिंदगी कटी पतंग है, कठिनाइयों से तंग है!! छोर का पता नहीं कुछ डोर का पता नहीं जाएगी किधर किसी ओर का पता नहीं पता नहीं दूर कब , कब अपने संग है …   जिंदगी कटी पतंग है … कभी पास में…

  • घर | Ghar par kavita

    घर ( Ghar )   सोने बैठने रहने का ठिकाना है सबसे सुंदर आशियाना है घर।। जहां मां बाप भाई हैं बेटा बेटी और लुगाई है जहां अपने है जीवन के सपने हैं जहां हर तरह का बहाना है ऐसा ठिकाना है घर….. थक हार कर जब स्कूल से आते हैं घर पर ही आराम…

  • अच्युतम केशव वंदन | Achyutam Keshav Vandan

    अच्युतम केशव वंदन ( Achyutam Keshav Vandan )    अच्युतम केशव वंदन से,अंतर्मन नेह सलिल धार श्री मंगल इति श्री शुभ, रग रग अलौकिक उजास । छवि अनूप मनमोहनी, रज रज मृदुल सुहास । अनुभूति संग अभिव्यक्ति, शब्द अर्थ आनंद अपार । अच्युतम केशव वंदन से,अंतर्मन नेह सलिल धार ।। पावनता अंतर्संबंध रमन, अपनत्व सरित…

  • डा. तरुण राय ‘कागा’ जी

    डा. तरुण राय ‘कागा’ जी रेतीले धोरों की माटी का सच्चा सपूत,कला-साहित्य का जो रखे अद्भुत रूप।चौहटन की धरती से उठाया परचम,डा. तरुण राय ‘कागा’, नाम हुआ अमरतम। कभी कविताओं में बहाए भावनाओं के रंग,कभी विधायक बन सजाए जनता के संग।साहित्य से राजनीति तक सफर किया विशाल,हर क्षेत्र में दिखी आपकी अद्वितीय मिसाल। कलम से…

  • अर्थ जगत | Kavita Arth Jagat

    अर्थ जगत ( Arth Jagat )   अर्थ जगत अनुपमा, प्रेरणा पुंज मारवाड़ी समाज ************ उद्गम राजस्थानी मरुथल धरा, न्यून वृष्टि संसाधन विहीन । तज मातृभूमि आजीविका ध्येय अंतर्मन श्रम निष्ठ भाव कुलीन । प्रायः राष्ट्र हर क्षेत्र श्री गमन , लघु आरंभ बुलंद आर्थिक आवाज । अर्थ जगत अनुपमा, प्रेरणा पुंज मारवाड़ी समाज ।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *