नर से धीर है नारी

Hindi Kavita On Women -नारी

नारी

( Nari Kavita )

 

नर से धीर है नारी …

घर में दबी बेचारी ,
कभी बेटी कभी बहू बने ,
कभी सास बन खूब तने,
एक ही जीवन कितने रूप ,
धन्य भाग्य तुम्हारी

नर से धीर है नारी…

कभी यह घर अपना ,
कभी वह घर अपना
जिस घर जाए वहीं भाए सपना ,
वहीं लगन से मगन रहे
जीवन के भाग्य संवारी

नर से धीर है नारी…

भोर में सबसे पहले जागे ,
दौड़ी-दौड़ी काम पर भागे
घर में काम बाहर काम,
रात में देर से करें आराम
फिर भी कभी ना हारी

नर से धीर है नारी…

पति की सेवा पुत्र की सेवा,
साथ में सास ससुर की सेवा
सेवा में ही जीवन बीते ,
फिर भी रहे आभारी

नर से धीर है नारी…

जब भी होती कोई भूल ,
झटपट चले पति का शूल
सास ससुर ऊपर से डांटे ,
ननद भी देती गारी

नर से धीर है नारी …..

प्यार भरा है ममता भी है,
दुख सहने की क्षमता भी है
जो मांगो सो देती है ,
जैसे बड़ी व्यापारी

नर से धीर है नारी.…

?

कवि : रुपेश कुमार यादव
लीलाधर पुर,औराई भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :

Hindi Poetry On Life -जिंदगी कटी पतंग है

Similar Posts

  • हिंदी की गौरव गाथा | Hindi ki Gaurav Gatha

    हिंदी की गौरव गाथा ( Hindi ki Gaurav Gatha ) मन के भाव व्यक्त करने का माध्यम है हिंदी।ऐसी साहित्यिक रस धार है हिंदी। सभी को समानता का अधिकार दिलाती है हिंदी।छोटे बड़े अक्षरों का भेद मिटाती है हिंदी। टूटे अक्षरों को सहारा देती है हिंदी।सभी क्षेत्रीय भाषाओं का हार है हिंदी। सभी नदियों को…

  • आवारा धूप | Awara Dhoop

    आवारा धूप ( Awara dhoop )   धूप तो धूप ही होती है इस कोहरे ठंड से ठिठुरते शहर में धूप का इंतजार रहता है सबको कहीं से थोड़ी सी धूप मिले, सूरज सो गया है कंबल में लिपटकर, धूप को सुला लेता है, आगोश में अपनी , धूप सो जाती है, सूरज की बाँहो…

  • संसय | Kavita

    संसय ( Sansay )   मन को बाँध दो दाता मेरे,मेरा मन चंचल हो जाता है। ज्ञान ध्यान से भटक रहा मन,मोह जाल मे फंस जाता है।   साध्य असाध्य हो रहा ऐसे, मुझे प्रेम विवश कर देता है। बचना चाहूं मैं माया से पर, वो मुझे खींच के ले जाता है।   वश में…

  • सर्द हवाएं | Sard hawayein kavita

    सर्द हवाएं ( Sard hawayein )   सर्द हवाएं ठंडी ठंडी तन ठिठुरन सी हो जाती है कंपकंपी छूटती तन बदन में सर्दी खूब सताती है   ठंडा माह दिसंबर का सर्दी का कोप बड़ा भारी कोहरा धुंध ओस आये होती कहीं बर्फबारी   बस दुबके रहो रजाई में अलाव कहीं जला देना स्वेटर मफलर…

  • थोड़ा उदास हूँ

    थोड़ा उदास हूँ   पिछले कई दिनों से मन थोड़ा #उदास रहने लगा है समझ नहीं आ रहा कि क्या करें हम एक ही बात बार-बार #मन में हर बार आ रही है कि हर बार मेरे ही साथ ऐसा क्यूँ होता है..?   उन्हीं की बातों को #दिल से लगाकर विचारों की #मथनी चलती…

  • होकर उल्लू पर सवार

    होकर उल्लू पर सवार होकर उल्लू पर सवार ,चली लक्ष्मी हर घर-द्वार। यश, धन की करने बरसात,अनिल मंद स्वर गाए मल्हार । सोने का रथ,रजत पालकी,रथ पर हुए कुबेर सवार । ऋद्धि-सिद्धि व बुद्धि प्रदाता ,संग गणेश हैं , दीप आधार। मन भावन प्रिय लगे सुरुचिकर,दीपावली, धनतेरस त्यौहार। जीवन में शुभ-लाभ है छाया ,दीप जले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *