जिंदगी कटी पतंग है

Hindi Poetry On Life -जिंदगी कटी पतंग है

जिंदगी कटी पतंग है

( Jindagi Kati Patang Hai )

 

 

जिंदगी कटी पतंग है, कठिनाइयों से तंग है!!

छोर का पता नहीं कुछ डोर का पता नहीं

जाएगी किधर किसी ओर का पता नहीं

पता नहीं दूर कब , कब अपने संग है …

 

जिंदगी कटी पतंग है …

कभी पास में गिरे , कभी दूर में गिरे
कभी संभल कर उड़े फिर धीरे
कब कहां गिरे किधर, पता नहीं ढंग है.

जिंदगी कटी पतंग है …

धरा पर पड़े कभी , गगन पर चढ़े कभी
हवा संग बढ़े कभी , हवा से लड़े कभी
कब हवा के साथ में ,कब हवा से जंग है

जिंदगी कटी पतंग है….

कभी गोल गोल घूमे हवा के संग झूमे
कभी चीरती शुन्यता गगन को फिर से चूमे
एक पल घोर उदासी ,फिर नई उमंग है

जिंदगी कटी पतंग है….

उड़ने से कभी आशा गिरने से फिर निराशा
जीवन है कितना अस्थिर होती बड़ी हताशा
कहना बड़ा है मुश्किल ,जीवन के कितने रंग हैं

जिंदगी कटी पतंग है….

 

?

कवि : रुपेश कुमार यादव
लीलाधर पुर,औराई भदोही
( उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें :

Hindi Diwas Poem | Hindi kavita -हिंदी हम को प्यारी है

Similar Posts

  • कीमती | Kimti

    कीमती ( Kimti )   जीवन के उलझे धागों के, सुलझे हुए रिश्ते हो, नए मोड़ के फरिश्ते कहलाते हो.. बहुत डर था दिल में, मानो मन को सवालों ने घेरा था, मगर जवाब में खुदाने मुझे कीमती तोफे को दिया था।। दिल की धड़कने बढ़ने लगती, तो मुझे वह मुझे गले लगाती , उलझती…

  • बालिका दिवस 24 जनवरी | Balika Divas

    बालिका दिवस ( Balika Divas )    बेटियां अब आतुर हैं, आगे कदम बढ़ाने को पुनीत कर तन मन, निहार रहीं धरा गगन । सौम्य सी मुस्कान लिए, निज ही निज सह मगन । दृढ़ संकल्पित होने लगीं, मंजिल अपनी पाने को । बेटियां अब आतुर हैं, आगे कदम बढ़ाने को ।। खोज रही है…

  • आनंदा आसवले की कविताएं | Ananad Asawle Poetry

    बढ़ना सीखो लिखते लिखते चलना सीखो,चलते चलते बढ़ना सीखो।रुकना मत तूम राहों में अब,हर मुश्किल से लड़ना सीखो।।धृ।। काग़ज़ पे उतरे ख्वाब जो तेरे,उन्हें हकीकत बनाना सीखो।हर गिरने को सीढ़ी समझकर,मंज़िल तक जाना सीखो।।१।। लिखते लिखते चलना सीखो,चलते चलते बढ़ना सीखो….. थोड़ा दर्द, थोड़ा सुख होगा,हर रंग में जीना सीखो।आंधी आए या हो तूफ़ाँ,जैसे दीपक,…

  • विधान | Kavita vidhan

    विधान ( Vidhan )   विधि का विधान है या नियति का खेल कोई डोर  हाथों  में उसके करतार करता सब होई   दुनिया का दस्तूर यही है जगत का विधान प्यारे बुराई का अंत बुरा भलाई दमकाती भाग्य सितारे   न्याय का विधान हमारा प्यारा है संविधान हमारा जनता को हर अधिकार दिलों में…

  • यें फाल्गुनी महीना | Fagun Mahina par Kavita

    यें फाल्गुनी महीना ( Ye falguni mahina )    यें फाल्गुनी महीना होता है प्रकृति के लिए सौगात, जो प्रकृति के नज़रिये से महत्वपूर्ण धार्मिक मास। जिसके पश्चात होता है हिन्दू नए साल का आगाज़, हिन्दू पंचांग में साल का यही होता आख़िरी मास।। इसी महिनें में आतें है दो लोकप्रिय बड़े ही त्योंहार, जो…

  • शान तिरंगे की | Tiranga par kavita

    शान तिरंगे की ( Shaan tiranga ki )     सबसे ऊंची आज जगत् में शान तिरंगे की । वर्षों बाद लौटी है पहचान तिरंगे की।।   अब बीच खङी ये नफ़रत की दीवार गिरने दो। अमन पैग़ाम है इसका समझो जुबान तिरंगे की।।   तलवारें वहशत की लेकर ना काटो डोर उलफत की। सलामत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *