उम्मीदों का साथ ना छोड़ो

Ummeed Shayari in Hindi | उम्मीदों का साथ ना छोड़ो

उम्मीदों का साथ ना छोड़ो

( Umeedon ka sath na chhodo )

 

कैसी  लहर  दुबारा  आई
काली रात अमावस छाई

महामारी ये कहर कोरोना
संघर्ष में ना धीरज खोना

 

दिल खोलो दिलदार बनो सब
फौलादी हथियार बनो अब

आज लड़ना महामारी से
एक भयानक बीमारी से

 

अभाग्य  का  भांडा  फोड़ो
उम्मीदों का साथ न छोड़ो

कठिन समय है कठिन परीक्षा
नियति  चक्र  या  हरि  इच्छा

 

चंद  सांसों  का  खेल सारा
छूट रहा कोई अपना प्यारा

आज फिजा में जहर खुला है
मानवता  को  नर  भूला  है

 

वीर  धरा  के तुम वाशिंदे
रुख हवाओं का फिर मोड़ो

कोशिश करते रहो सदा ही
उम्मीदों का साथ ना छोड़ो

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

महामारी | Kavita

Similar Posts

  • जनता की जागरूकता आई काम | Kavita Janta ki Jagrookta

    जनता की जागरूकता आई काम ( Janta ki Jagrookta Aaee Kaam )   जाग गए हैं जाग रहे हैं वोटों को लेकर सजग हुए हैं मतदान बाद मशीन की निगरानी भी कर रहे हैं बंगाल असम चुनावों में नया ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। करीमगंज की घटना साबित करती है, जनता अब अपने वोटों…

  • शीतला माता | Sheetla Mata par Kavita

    शीतला माता ( Sheetla Mata )   जय जय जय देवी शीतला हमारी माता, यह पर्व होली के सात दिनों बाद आता। आदि ज्योति रानी आशीर्वाद रहें हमेंशा, बासी भोजन भोग मैया आपकों भाता।। इस दिन महिलाऍं सभी उपवास रखती, चूल्हा जलाकर ग़र्म खाना नही पकाती। बासी खाना मैय्या को अर्पित वो करती, परिवार में…

  • लोग | Log

    लोग ( Log )    जिंदा रहने के नाम पर, केवल जी रहे हैं लोग मिलने के नाम पर, केवल मिल रहे हैं लोग बेवफाई का आलम यह, खुदे से ही खुद को छल रहे हैं लोग यकीन करें किस पर, मतलबी शहर के बीच अपना कहकर, अपनों का ही गला घोट रहे हैं लोग…

  • मन और तन | Man aur tan

    मन और तन ( Man aur tan )   इस जीवन में कोई नहीं ईश्वर के बिना, इंसानों ने तो कर दिया मुश्किल जीना, आज इसके तो कल उसके हो जाते है, हर दिन नए परिंदो से मिल जाते है, ना भावनाओं की कद्र उनको, ना ही मेरे मन की, उन्हें तो होड़ मची है…

  • नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) पंचम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) पंचम दिवस भुवाल माता के गीत सब गाओनवरात्रि पर्व आया है – 2भुवाल माता का सब ध्यान लगाओनवरात्रि पर्व आया है – 2भुवाल माता का स्मरण हमे पावन बना देगी ।कर्म का मैल भव भव का , हमारे मिटा देगी ।ज्ञान गंगा से सब नहाओनवरात्रि पर्व आया है – 2आत्मा…

  • सियासत बहुत है | Siyasat Par Kavita

    सियासत बहुत है ( Siyasat bahot hai )   मेरी तालीम मुझसे कहती सियासत बहुत है… हंसती दुनिया को रुलाती सियासत बहुत हैl   कोई हमें बताए जरा हम महफूज कैसे रहे ….. भाई को भाई से लड़ाती सियासत बहुत है।   फूलों की खुशबू सा महकता जीवन अपना …. हवाओं में  जहर घोलती  सियासत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *