महामारी

महामारी | Kavita

महामारी

( Mahamari )

 

विकट समय में आज परीक्षा मानवता के नाम की
चंद  सांसों  का  खेल  सारा संपदा किस काम की
भूखे को भोजन मिल जाए क्या करना भंडार का
अच्छे कर्मों की चर्चा चलती कहना है संसार का
रोगी को दवा और सेवा मिल जाए अच्छी बात
मानवता  अब गर्त में सोई लोग लगाते घाट
दिल  खोलकर  ताला  खोलो  लबों  की जबान का
बहुत फर्क पड़ता है घर में मुखिया की मुस्कान का
कोई अपना मुश्किल में हो हाथ बटाना तुम जाकर
रहो दूर अपनों से लेकिन रहना प्रेम सदा जताकर
आज  फिजा  में  जहर  घुला  है सावधान हो रहना
दो गज दूरी आपस में और मास्क मुख पर रखना
यह  भी  दौर बड़ा मुश्किल का आखिर चला जाएगा
वक्त नाजुक काल संक्रमण कहीं कोई छला जाएगा

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

शौर्य | Kavita

Similar Posts

  • वाह जिंदगी | Kavita Waah Zindagi

    वाह जिंदगी ( Waah zindagi ) वाह जिंदगी वाह क्या बात ! तूने याद दिलादी, मुझे मेरी पहली मुलाकात ! यू आईने के सामने खड़ा रहा घंटों देख रहा था शायद अपना वो पहला सफेद बाल! मिला मुझे जब वह करीब से मैंने रंग डाला उसे, काले रंग से तुरंत निकाल ! पहले थोड़ा घबराया…

  • चाहत | Chaahat

    चाहत ( Chaahat )    चाहत के मौन गलियारों में, नेह का मृदुल स्पंदन उर तरंग नवल आभा, प्रसून सदृश मुस्कान । परम स्पर्शन दिव्यता, यथार्थ अनूप पहचान । मोहक स्वर अभिव्यंजना, परिवेश सुरभि सम चंदन । चाहत के मौन गलियारों में, नेह का मृदुल स्पंदन ।। अनुभूति सह अभिव्यक्ति , मिलन अहम अभिलाषा ।…

  • बाल इच्छा | Baal Iccha

    बाल इच्छा  ( Baal iccha )   मय्या मोरी ! मुझको भी एक बंसी ला दो ना… चलो,मेले या फिर यहीं मँगवा दो ना; ताकि मैं भी जा बैठूँ यमुना जी के तीरे और मधुर स्वर में बजाऊँ बंसी धीरे-धीरे । मय्या ! मुझको भी प्यारी-सी गय्या ला दो ना, ले आएँ शहर से ऐसा…

  • युवाओं को समर्पित | Yuvaon ko Samarpit

    युवाओं को समर्पित  ( Yuvaon ko samarpit  )   हे युवाओं,देश बचाओ हम करते तुम्हारा आव्हान तुम ही भविष्य भारत का हो तुमसे ही अब देश की पहिचान ।। मन के उपवन में हे युवाओं, कुछ ऐसे उपजाओ विचार मन कर्म भूमि में रम जाए चैतन्य रथ पर होके सवार ।। भारत मां के लाल…

  • दिल की आवाज | Poem dil ki awaz

    दिल की आवाज ( Dil ki awaz )    मेरा दिल मुझे ही बार-बार आवाज दे खुद को तुम खुद के ही उमंग से नवाज ले। कल के कई है आईनें, आज का रख तु मायने। डर से भरी ज़िन्दगी निडर बन के तु निकल तेरे जैसे बदन बहुत । लेकिन अलग अंदाज दे खुद…

  • नियति | Poem niyati

    नियति ( Niyati )   नियति ने क्या खेल रचाया हे ईश्वर ये कैसी माया कहर बन कोरोना आया कांपी दुनिया घर बैठाया   नीति नियम तोड़े न जाते कुदरत का पार न पाते डोर थामे ऊपर वाला कठपुतली सा नाच नचाते   सुखों का सागर उमड़े कहीं दुखों की गिरती गाज विधि का विधान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *