मैं नहीं हम की बात

मैं नहीं हम की बात | Kavita

मैं नहीं हम की बात

( Main Nahi Hum Ki Baat )

 

 

करें बंद अब,धरम की बातें।

गंगा और जमजम की बातें।

 

चोटिल हैं ज़ज्बात अभी बस,

करें  फकत  मरहम की बातें।

 

भूख प्यास विश्वास की बातें,

बोझिल हर इक,साँस की बातें।

 

मिलजुलके सुलाझायें मसले,

करें  ताल  कदम की बातें।

 

मेलजोल  के  दम की बातें।

बन्द हो अब धरम की बातें।

 

करें वतन की शान की बातें,

सर्वहित  सम्मान की बातें।

 

मानवता का गान जो गाये,

करें उसी सरगम की बातें।

 

मैं से हो अब हम की बातें।

बन्द हो अब धरम की बातें।

 

✍️

कवि बिनोद बेगाना

जमशेदपुर, झारखंड

 

 

Similar Posts

  • लक्ष्य

    लक्ष्य   है दुनिया में ऐसा कौन? जिसका कोई लक्ष्य न हो।   तृण वटवृक्ष सिकोया धरा धरणीपुत्र गगन हो।   प्रकृति सभी को संजोया कण तन मन और धन हो।   खग जल दिवा-रजनी बाल वृद्ध जन व पवन हो।। है दुनिया ०   सब संसाधन यहीं हैं,सही है, कहां दौड़ते ऐ विकल मन…

  • दुनिया का घाव | Kavita Duniya ka Ghaav

    दुनिया का घाव! ( Duniya ka ghaav )   दुनिया का घाव सुखाने चला हूँ, बुझता चराग मैं जलाने चला हूँ। बच्चों के जैसा शहर क्यों हँसें न, कोई मिसाइल जमीं पे फटे न। आँखों में आँसू क्यों कोई लाए, खोती चमक मैं बढ़ाने चला हूँ। बुझता चराग मैं जलाने चला हूँ, दुनिया का घाव…

  • देश अब तुम्हें पुकारे

    देश अब तुम्हें पुकारे वापस आओ देश के लालोदेश अब तुम्हें पुकारेदेखो हाल इस धरती काजो तुम कर गए हमारे हवालेवापस आओ देश के लालोदेश अब तुम्हें पुकारे भूल गए सब तुम्हारी कुर्बानीलहू तुम्हारा बहा कटे हाथ और पैरमां बहन पत्नी और बेटीरोती थी तब घर में अकेलीवापस आओ देश के लालोदेश अब तुम्हें पुकारे…

  • मासूमियत | Masoomiyat par Kavita

    मासूमियत ( Masoomiyat )    मासूम सी वो भोली भाली सूरत वो अल्हड़पन इठलाता सा निश्चल निर्भीक मासूमियत चेहरा कोई अनजाना सा दुनिया के आडंबर से दूर अपने आप में मशगूल बेखबर जहां के दुष्चक्रो से खिलता सा प्यारा फूल मधुर सी मिठास घोलता प्यार भरे मृदु वचन बोलता मासूमियत भरी नैनों में लगा बचपन…

  • रिश्तो का मेला | Poem on rishtey in Hindi

    रिश्तो का मेला ( Rishton ka mela )     सद्भाव का संगम अनूठा  रिश्तो का मेला जहां उमड़ता सागर है अपनापन अलबेला   एक दूजे के दर्द बांटते सुखों में रहते शामिल तीज त्योहार होली दिवाली सब मनाते हिलमिल   खुशियों का संसार हमारा प्यारा रिश्तो का मेला धागा है यह अटूट प्रेम का…

  • मैं अछूत हूं | Main Achut Hoon

    मैं अछूत हूं ( Main achut hoon )   गरीब हूं तो क्या हुआ ! इमानदारी से कमाता हूं दो रोटी ही सही मेहनत की कमाई खाता हूं। मुझे कष्ट नहीं है न अफसोश है कि मैं गरीब हूं, दुख है ! कि लोग मुझे कहते हैं कि मैं अछूत हूं! एहसास करो गरीबी खराब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *