नैना बावरे ढूंढे मीत पुराना

नैना बावरे ढूंढे मीत पुराना | Kavita

नैना बावरे ढूंढे मीत पुराना

( Naina bawre dhoondhe meet purana )

 

नैना बावरे
ढूंढे मीत पुराना
पल-पल ढूंढे बीता सावन
ढूंढे बीती रतिया
नैना बावरे
ढूंढे मीत पुराना
?☘️?
जिन बगिया में फूल खिले थे
जिनमें बीते सावन
जिस घर में था संग तुम्हारा
ढूंढे वोही आँगना
नैना बावरे
ढूंढे मीत पुराना
?☘️?
आज चली जब मस्त हवाएं
सोए अरमाँ जागे
चुनर मेरी सर से सरकी
उलझी लट सुलझाना
नैना बावरे
ढूंढे मीत पुराना
?☘️?
उन गलियन की बात अनोखी
जिस राह आना-जाना
बेपरवाह सी अपनी मोहब्बत
ताके सारा जमाना
नैना बावरे
ढूंढे मीत पुराना

☘️☘️


डॉ. अलका अरोड़ा
“लेखिका एवं थिएटर आर्टिस्ट”
प्रोफेसर – बी एफ आई टी देहरादून

यह भी पढ़ें :

जिंदगी | Kavita

Similar Posts

  • मां

    मां   मां एक अनबूझ पहेली है, मां सबकी सच्ची सहेली है, परिवार में रहती अकेली है, गृहस्थी का गुरुतर भार ले ली है। ऐ मां पहले बेटी,फिर धर्मपत्नी, बाद में मां कहलाती हो। पहली पाठशाला,पहली सेविका तूं घर की मालकिन कहलाती हो।। बुआ,बहन,मामी,मौसी कहलाये, माता,दादी,नानी नाम बुलवाये, परिवार की जन्म दात्री नाम सुहाये, अबला,सबला,…

  • sad shayari || तेरे हाथों में कब  गुलाब है

    तेरे हाथों में कब गुलाब है ( Tere Haathon Mein Kab  Gulab Hai )   तेरे हाथों में कब  गुलाब है पत्थर मारने को  ज़नाब है   मेरा  प्यार इंकार कर गया उसी का ही बस आता ख़्वाब है   ख़ुशी का नहीं शब्द है लिखा ग़मों की लिखी ये क़िताब है   नहीं प्यार…

  • उस दर पे कदम मत रखना

    उस दर पे कदम मत रखना जहाँ नहीं मिलता है प्यार तुम्हें। जहाँ नहीं मिलता सम्मान तुम्हें।। उस दर पे कदम मत रखना। उस घर में कदम मत रखना।। जो नहीं दे सकते तुमको खुशी। जज्बात तेरे जो समझे नहीं।। उस दर पे कदम———————।। तुझमें नहीं है कुछ भी कमी। क्यों उनकी गुलामी करता है।।…

  • नाजुक सा जनाब दिल | Dil Poem

    नाजुक सा जनाब दिल ( Nazuk sa janab dil )   मिलन को बेताब दिल बुन रहा ख्वाब दिल। नाजुक सा जनाब दिल दमके महताब दिल। प्यार भरे मधुर तराने गीत धड़कने गाती है। नयन बिछाए राहों में आओ तुम्हें बुलाती है। जाने क्यों मन की बेचैनी बेताबी सी होती है। दिल की धड़कने ठहरी…

  • सूत्र | Kavita Sutra

    सूत्र ( Sutra )   प्रयास तो करना हि होगा सफल होने तक सौ से पहले गिनती पुरी नही होती बिना पूरा मूल्य चुकाये दुकानदार सामान नही देता अधूरा ज्ञान और अधूरा अनुभव उपहास का कारण बनते हैं अवसर की समझ और समय की कद्र किये बिना, आपका मूल्य कुछ नहीं वक्त और मौत बताकर…

  • ये मुल्क हमारी जान | Kavita Ye Mulk Hamari Jaan

    ये मुल्क हमारी जान ( Ye mulk hamari jaan )   एक दिन भी निभा नही सकेंगे हम जैसा किरदार पर आज वही लोग हम को मशवरे देते है हजार। उंगली पर लगी हुई स्याही केवल निशानी नही है हमारी शान व देश की पहचान, लोकतंत्र यही है। देश मना रहा गणतंत्र दिवस लोकतंत्र देता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *