जिंदगी

जिंदगी | Kavita

जिंदगी

( Zindagi )

 

मेरी जिंदगी से पूछा मैंने एक रोज
जीने का वह तरीका
जो घुटन पीड़ा और दर्द से हो बिल्कुल अछूता

जिंदगी के पास नहीं था कोई जवाब
मुस्कुराकर वह बोली बताती हूं तुझे सलीका

बहुत जिया अपने लिए जीवन
जी कर देखो जीवन पराया

दो कदम बढ़ाओ तुम किसी निर्बल की ओर
जीने का तरीका खुद ब खुद चलकर आ जाएगा आपकी और

सुनकर हमारी गुफ्तगू वक्त भी मुस्कुराया
ऐ जिंदगी तूने भी तरीका खूब बताया

जीवन तभी सार्थक है गर बंधाओ किसी को आस
वर्ना जो कुछ जोडा जीवन में वह भी न रहेगा पास

 

                                                                ☘️☘️


डॉ. अलका अरोड़ा
“लेखिका एवं थिएटर आर्टिस्ट”
प्रोफेसर – बी एफ आई टी देहरादून

यह भी पढ़ें :

भोर की नव बेला || Kavita

Similar Posts

  • प्रगति दत्त | Tere Sahare

    तेरे सहारे ( Tere sahare ) सबके जीवन, तेरे सहारे ।सबकी नैया , तू ही संभाले । हे ईश्वर, सब कुछ तेरे सहारे ।संकट से , तू ही तो उबारे । सबकी बिगड़ी , को तू बना दे ।भव सागर से, तू ही बस तारे । अपना सब, है तेरे सहारे ।दूर कर अब, तनाव…

  • हद कर दी आपने | Geet had kar di aapne

    हद कर दी आपने ( Had kar di aapne )   वादे प्रलोभन भारी, नित्य नियम बदले सरकारी। नेताओं की लीला न्यारी, चमचे आला अधिकारी। हद कर दी आपने, हद कर दी आपने।   सड़क पुल नदियां निगले, निगल रहे हैं वोट। फन फैलाए विषधर बैठे, करते विषैली चोट। सत्ता के गलियारों में, मिल जाएंगे…

  • नारी मन | Kavita Nari Man

    नारी मन ( Nari Man )   नारी मन, प्रेम का दिव्य दर्पण परम माध्य सृष्टि सृजन, परिवार समाज अनूप कड़ी । सदा उत्सर्गी सोच व्यंजना, पर आनंद हित सावन झड़ी । संवाहिका संस्कृति परंपरा, अग्र पाद धर्म आस्था तर्पण । नारी मन, प्रेम का दिव्य दर्पण ।। मृदुल मधुर अंतर भाव, नैसर्गिकता अंग प्रत्यंग…

  • वह प्यार कहां से लाऊं | Wah Pyar Kahan se Laoon

    वह प्यार कहां से लाऊं ( Wah pyar kahan se laoon )   जो प्यारा तुमको भी हो, वह प्यार कहाॅ से लाऊॅ? तुमको अपना कहने का अधिकार कहाॅ से लाऊॅ? तुम मुझसे रूठ गये हो, मैं कैसे तुम्हें मनाऊॅ? वह राह तुम्हीं बतला दो, मैं पास तुम्हारे आऊॅ। वह मंदिर कौन तुम्हारा, जिसमें निवास…

  • बेबाक रघुवंश बाबू | Raghuvansh Babu Par Kavita

    बेबाक रघुवंश बाबू! ( Bebaak Raghuvansh Babu )    पंचतत्व में विलीन हुए रघुवंश बाबू, राजनीति में चलता था उनका जादू। बेबाक थे ,बेबाक रहे, जो जी में आया वही कहे। अपने देसी अंदाज के लिए जाने जाते थे, ठेठ भाषा और बोली से आकर्षित करते थे। समाजवाद के बड़े पैरोकार रहे, पांच पांच बार…

  • विजय संकल्प

    विजय संकल्प     हार माने हार होत है जीत माने जीत, जीतने वाले के संग सब लोग लगावत प्रीत।   मन कचोटता रह जाता जब होता है हार, मन ही बढ़ाता है मनोबल जीवन सीख का सार।   जीत-हार का जीवन चक्र सदैव चलता रहता है, जीत-हार उसी की होती है जो खेल खेलता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *