नैना बावरे ढूंढे मीत पुराना

नैना बावरे ढूंढे मीत पुराना | Kavita

नैना बावरे ढूंढे मीत पुराना

( Naina bawre dhoondhe meet purana )

 

नैना बावरे
ढूंढे मीत पुराना
पल-पल ढूंढे बीता सावन
ढूंढे बीती रतिया
नैना बावरे
ढूंढे मीत पुराना
?☘️?
जिन बगिया में फूल खिले थे
जिनमें बीते सावन
जिस घर में था संग तुम्हारा
ढूंढे वोही आँगना
नैना बावरे
ढूंढे मीत पुराना
?☘️?
आज चली जब मस्त हवाएं
सोए अरमाँ जागे
चुनर मेरी सर से सरकी
उलझी लट सुलझाना
नैना बावरे
ढूंढे मीत पुराना
?☘️?
उन गलियन की बात अनोखी
जिस राह आना-जाना
बेपरवाह सी अपनी मोहब्बत
ताके सारा जमाना
नैना बावरे
ढूंढे मीत पुराना

☘️☘️


डॉ. अलका अरोड़ा
“लेखिका एवं थिएटर आर्टिस्ट”
प्रोफेसर – बी एफ आई टी देहरादून

यह भी पढ़ें :

जिंदगी | Kavita

Similar Posts

  • आवारा धूप | Awara Dhoop

    आवारा धूप ( Awara dhoop )   धूप तो धूप ही होती है इस कोहरे ठंड से ठिठुरते शहर में धूप का इंतजार रहता है सबको कहीं से थोड़ी सी धूप मिले, सूरज सो गया है कंबल में लिपटकर, धूप को सुला लेता है, आगोश में अपनी , धूप सो जाती है, सूरज की बाँहो…

  • गौरवान्वित भारत

    “गौरवान्वित भारत” गौरवान्वित भारत का इतिहास लिखों,सर्वसम्मानित भारत की बात लिखों, उन बलिदानियों की राख सेदुश्मनों का विनाश लिखों, छल कपट से रहित अपने नयेभारत का इतिहास लिखों, गुलामी के जंजीर को तोड़वीरता का पहचान लिखों, रण में बैठी उन विरांगनाओं का त्याग लिखों, देश की आन के खातिर जान देने वालों का बारम्बार इतिहास…

  • मुहब्बत से मगर देखा नहीं था | Muhabbat poetry

    मुहब्बत से मगर देखा नहीं था ( Muhabbat se magar dekha nahin tha )   मुहब्बत से मगर देखा नहीं था उसी ने ही मुझे समझा नहीं था   गिले शिकवे  करें है जब मिले वो लगे आकर कभी लगता नहीं था   उसे आवाज़ दी है खूब मैंनें किया मेरे तरफ चेहरा नहीं था…

  • प्यारी हिंदी

    प्यारी हिंदी मैं मिथिला का वो बेटा हूं, जिसे हिंदी से है यारी।मैं भाषी मैथिली हूं, फिर भी हिंदी प्राणों से है प्यारी।।मेरे धड़कन में लहरे हिंदी की बो गूंज है न्यारी।जिसे गाने को लालायित है दुनियां की हर नर नारी।। 1 कहीं हुंकार है दिनकर जी का है पंत से यारी।कहीं चौहान की गर्जन…

  • होली त्यौहार | Holi par Kavita in Hindi

    होली ( Holi )   होली में केवल रंग है अब प्रेम न उमंग है   !! नशा है न मस्ती रंगो से खाली बस्ती बस पसरा है सन्नाटा कहीं न हुड़दंग है …….   होली में केवल…….     बजता नहीं अब गाना मौसम नहीं फगुआना बुढ़वा में नहीं हलचल    बच्चों में न तरंग…

  • खाकी | Hindi poem on khaki

     खाकी  ( Khaki )    विजयी विश्व तिरंगा प्यारा घर-घर पर लहराएंगे, आन बान शान यही है इस के लिए मिट जाएंगे। सादा जीवन एवं उच्च-विचार खाकी अपनाएंगे, जीवन चाहें चार दिन का ऐसी पहचान बनाएंगे।।   गांव-शहर, समाज का नाम ऊंचा कर दिखाएंगे, आफिसर्स भले हम नही पर बच्चों को बनाएंगे। आये है इसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *